बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के दूसरे चरण का काम शुरू

चमोली। दुनियांभर के हिन्दू मतालंबियों की धार्मिक आस्था के प्रतीक बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के दूसरे चरण के कार्य शुरू हो गए हैं। धाम में गर्मी बढ़ते ही बर्फ भी पिघलनी शुरू हो गई है। ऐसे में प्रशासन ने निर्माण कर रहे सभी ठेकेदारों को बदरीनाथ धाम में तेजी के साथ मास्टर प्लान के कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बदरीनाथ धाम में 100 मजदूरों की टीम मास्टर प्लान के कार्यों में लग गई है, जो पैदल रास्तों से बर्फ हटाने का काम कर रही है। बदरीनाथ धाम…

वीकेंड पर सरोवर नगरी पर्यटकों से गुलजार

नैनीताल। गर्मियां शुरू होने के साथ ही सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानी उमड़ने लगे हैं। इस वीकेंड पर भी सरोवर नगरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी तो कारोबारी भी उत्साहित हो उठे। कारोबारियों को उम्मीद है कि हिन्दू नववर्ष नौ नवंबर तथा 11 को ईद के बाद पर्यटकों की भीड़ और बढ़ेगी। वहीं मालरोड की रौनक में भी निखार नजर आ रहा है। वीकेंड का प्रचलन करीब डेढ़ दशक पहले शुरू हुआ, जो नगर की रंगत बढ़ा जाता है और पर्यटन कारोबारियों की आय में भी खासा बढ़ोतरी कर…

 सोमवती अमावस्या के लिए धर्मनगरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हरिद्वार। सोमवती अमावस्या सोमवार आठ अप्रैल को है। इसके चलते वीकेंड पर धर्मनगरी हरिद्वार में  देश के कई राज्यों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को सुबह से ही भीड़ में और बेतहाशा वृद्धि हो गई।  बड़ी संख्या में पर्यटकों के आगमन से यहां होटल, आश्रम और धर्मशाला सब पूरी तरह पैक हो चुके हैं। सोमवती अमावस्या को लेकर हालांकि जिला प्रशासन ने 29 जोन और 39 सेक्टर में बांटकर सोमवती अमावस्या को संपन्न करने का पूरा प्लान तैयार किया है। भारी संख्या में श्रद्धालुओें के पहुंचने से यहां वाहनों…

मासूम पर हमला करने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

पौड़ी। श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र में बीती रात बच्ची पर हमला करने वाला गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो ही गया। हालांकि इस हमले में बच्ची बुरी तरह घायल हुई हैं, जिसे हायर सेंटर रैफर किया गया है। बता दें कि बीती रात श्रीनगर स्थित श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र में घर के आंगन में खेल रही एक सात वर्षीय मासूम पर गुलदार ने हमला कर दिया था। जिसमें बच्ची बुरी तरह से घायल हो गयी। जिसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों…

स्टेटिक सर्विलांस की टीम ने अलग-अलग मामलों में बरामद की पांच लाख की धनराशी

पिथौरागढ़।़ जिले में पुलिस और स्टेटिक सर्विलांस की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में करीब 5 लाख रुपए बरामद की है। जिसे निर्वाचन आयोग की एसएसटी टीम ने अपने कब्जे में लिया है। साथ ही अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ़ एसपी रेखा यादव ने बताया कि पुलिस और एसएसटी यानी स्टैटिक सर्विलांस टीम लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने को लेकर लगातार तलाशी अभियान चला रही है। जिसके तहत सभी एंट्री प्वाइंटों के बैरियरों पर एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) को नियुक्त…

 चिंताःलगातार गिर रहा नैनी झील का जलस्तर

नैनीताल। सदिैयों में  वर्षा नहीं होने का असर गर्मी की शुरूआत में ही दिखने लगा है। वर्षा की यह बेरुखी नैनी झील की सेहत पर भी भारी पड़ रही है।लगातार गिरते हुए झील का जलस्तर 3.10 फीट पहुंच गया है। जिससे झील किनारे बड़े-बड़े डेल्टा उभर आए है। गर्मी की शुरूआत में ही जलस्तर गिरने से सिंचाई विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।बता दें कि मानसून के दौरान वर्षा से झील लबालब भरी रहती है। मानसून खत्म होने के बाद जलस्तर में गिरावट आने लगती है। मगर शीतकाल में…

उपराष्ट्रपति पहुंचे देहरादून, राज्यपाल ने किया स्वागत

देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। चुनरी और गंगाजल भेंट कर उनका स्वागत किया गया। शुक्रवार को जौलीग्रांट  एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी धर्मपत्नी डॉ सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति व उनकी धर्मपत्नी को माता की चुनरी ओढ़ाकर देवभूमि आगमन पर स्वागत किया। साथ ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को चारधाम यात्रा पर…

शहीद कमल भाकुनी का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

अल्मोड़ा। मणीपुर में नक्सली मुठभेड शहीद हुए अल्मोड़ा निवासी  कमल भाकुनी का पर्थिव शरीर गुरूवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। अल्मोड़ा के चनौदा के बुंगा गांव में जब शहीद के शव को लाया गया, तो पूरे गांव की आंखें आंसुओं से भर आईं। मात्र 24 साल की उम्र में मां भारती की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कमल अपने पीछे अपनी मां और पिता को छोड़ गए हैं। 16 कुमाऊं रेजिमेंट के जवान कमल सिंह भाकुनी अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के रहने वाले थे।…

पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू,गरतांग  पहुंचे 60 पर्यटक

  उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुलने के साथ पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक अप्रैल को गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट पर्यटकों व पर्वतारोहियों के लिए खोले गए, इसके बाद पार्क क्षेत्र के नेलांग घाटी और गरतांग गली ट्रैक पर पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए हैं। गरतांग गली पार्क क्षेत्र के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ट्रैकों में से एक है। भारत-तिब्बत के बीच व्यापारिक संबंधों के गवाह इस ट्रैक को जीर्णोद्धार के बाद वर्ष 2021 में खोला गया था, जिसमें भैरव घाटी…

 मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पांच को आएंगे उपराष्ट्रपति

देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पांच अप्रैल को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने देहरादून आएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को दून एयरपोर्ट प्रशासन, तहसील प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों की बैठक हुई।उपराष्ट्रपति सुबह करीब दस बजे दिल्ली से विशेष विमान से जौलीग्रांट पहुंचेंगे। मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह शाम को लौट जाएंगे।