नई दिल्ली/देहरादून। चुनाव आयोग ने आम चुनाव के लिए पहला नोटिफिकेशन जारी करने से पहले सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी हटाने का आदेश दिया गया है। लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही चुनाव आयोग एक्शन के मोड में आ गया है। चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए उत्तराखण्ड सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के आदेश जारी कर दिये है। जिन राज्यों…
Category: उत्तराखंड
चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में बेस अस्पताल के सीएमएस को नोटिस
हल्द्वानी। 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा होते ही देश में आचार संहिता लग गई थी। वहीं निर्वाचन आयोगी की तरफ से साफ कर दिया गया था, जो भी व्यक्ति या नेता आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम सिटी मजिस्ट्रेट और एआरओ एपी वाजपेयी ने हल्द्वानी बेस अस्पताल के सीएमएस को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस भेजा है। एआरओ एपी वाजपेयी ने बताया कि आचार संहिता लगते ही सभी विभागों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया था…
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
रुद्रप्रयाग। आगामी 10 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा में बेहतर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जाएगा। यहां हाईवे कुंड से गौरीकुंड तक 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरा संचालन के लिए तीन कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जिसमें दो रुद्रप्रयाग और एक सोनप्रयाग में होगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि कैमके लगाने के लिए जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यात्रा से एक सप्ताह पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएगी।
तेज तर्रार अफसर हरक सिंह रावत का निधन
देहरादून। रविवार सुबह तेज तर्रार छवि के पीसीएस अफसर हरक सिंह रावत का निधन हो गया है। प्रदेश की राजधानी देहरादून के निरंजनपुर स्थित अपने आवास में हरक सिंह ने अंतिम सांस ली। मूल रूप से चमोली जिले के रहने वाले हरक सिंह रावत ने उत्तराखंड में विभिन्न जिलों में काम किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपर सचिव हरक सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक जताया है। हरक सिंह रावत ने पिछले कई सालों तक गढ़वाल मंडल में अपर आयुक्त के तौर पर भी जिम्मेदारी…
महिला ने किया शक्ति नगर में उतरकर आत्महत्या का प्रयास,फोर्स ने बचाया
देहरादून। विकासनगर के डाकपत्थर क्षेत्र में एक महिला शक्ति नहर में उतर गयी। जिसे डाकपत्थर पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने नहर से सुरक्षित बाहर निकाला। जिससे उसकी जान बच पाई। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया है। डाकपत्थर पुलिस चैकी को एक सूचना मिली थी कि एक महिला शक्ति नहर में जाने का प्रयास कर रही है। साथ ही लोगों के पास जाने पर वो नहर के गहरे पानी में जाने की धमकी दे रही है। सूचना मिलते ही डाकपत्थर चैकी प्रभारी पंकज तिवारी…
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होगी वोटिंग, 4 जून को काउंटिंग
देहरादून। चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा के साथ 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। 4 जून को वोटों की काउंटिंग की जाएगी। बता दें उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। इन पांच सीटों पर बीजेपी ने कैंडिडेट घोषित कर दिये हैं। बीजेपी ने पौड़ी गढ़वाल…
मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं, दिये समाधान के आदेश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन समस्याएं सुन सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के आदेश दिये। शनिवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिये। कैम्प कार्यालय में तैनात अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिये कि जन समस्याओं के जल्द समाधान के लिए जन शिकायतों को यथाशीघ्र संबंधित विभागों को भेजा जाए और विभाग द्वारा शिकायतों और समस्याओं पर की गई…
टिहरी झील के ऊपर हो स्टेडियम का निर्माणः थापर
टिहरी। कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने कहा की टिहरी झील के ऊपर युवाओं के लिए स्टेडियम का निर्माण कराना चाहिए, जिससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर प्राप्त होगा। शनिवार को यहां कोटी स्पोर्ट्स क्लब कोटी, टिहरी गढ़वाल द्वारा कराए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में जाख क्लब व महादेव क्लब के बीच मैच खेला गया, जिसमें कांग्रेस नेता व रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून के अध्यक्ष अभिनव थापर ने मुख्य अतिथि के रूप में क्रिकेट मैच का उदघाटन किया गया। कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने कहा की टिहरी…
किताब कौतिक का आयोजन
नैनीताल। हल्द्वानी में दो दिवसीय किताब कौतिक का आयोजन शुरू हो चुका है। हल्द्वानी के एचएन इंटर कॉलेज में भव्य आयोजन किया जा रहा है। जहां उत्तराखंड समेत देश-विदेश के जाने-माने लेखकों की किताबों की प्रदर्शनी लगाई गई है। किताब कौतिक में 70 से अधिक प्रकाशकों की पुस्तकें मौजूद हैं। किताब कौतिक के आयोजक हेम पंत ने बताया कि डिजिटल जमाने में लोग अब धीरे-धीरे किताबों से दूरियां बना रहे हैं। ऐसे में लोगों को किताबों और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए किताब कौतिक मेले कार्यक्रम का आयोजन…
श्रम विभाग कार्यालय के बाहर लाभार्थियों का हंगामा
हल्द्वानी। श्रम विभाग के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से जुड़े श्रमिकों को दिए जाने वाले लाभांश व नवीनीकरण में हो रही परेशानी के बाद लाभार्थियों का श्रम विभाग कार्यालय के बाहर पिछले कई दिनों से जमावड़ा लगा हुआ है। श्रमिक अपने रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण कराने के लिए सुबह से लेकर शाम तक श्रम विभाग कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं होने और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के कागजात जमा नहीं होने पर लोगों में नाराजगी देखी गई। भारी संख्या…
