उत्तरकाशी। बड़े-बड़े हिमखंडों के कारण गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में स्थित गोमुख ट्रेक खुलने में इस बार दो माह का समय लग सकता है। पार्क की गश्त पर जा रही वन विभाग की टीम के कदम भी इन हिमखंडों ने रोक दिए हैं, जिसके चलते टीम देवगाड़ से आगे गश्त के लिए नहीं जा सकी। गंगोत्री स्थित कनखू बैरियर की वन विभाग की टीम उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बीते सोमवार को गंगोत्री नेशनल पार्क के प्रतिबंधित क्षेत्र और करीब 22 किमी लंबे गंगोत्री-गोमुख-तपोवन ट्रेक की गश्त के लिए रवाना…
Category: उत्तराखंड
चीर बंधन के साथ कुमाऊ़ं में शुरू हुई खड़ी होली
हल्द्वानी। कुमाऊं में होली में चीर बंधन का विशेष महत्व माना जाता है। होलिकाष्टमी के दिन मंदिरों में सार्वजनिक स्थानों पर एकादशी को मुहूर्त देखकर चीर बंधन किया जाता है। चीर बांधने के साथ ही होल्यार घर-घर जाकर खड़ी होली गायन शुरू करते हैं। चीर बंधन के साथ ही होली के गीतों और रंगों से पहाड़ होली के रंग में रंगना शुरू हो गया है। कुंमाऊ में होली प्रारंभ करने से पहले प्रत्येक घर से एक-एक नए कपड़े के रंग-बिरंगे टुकड़े चीर के रूप में लंबे लट्ठे पर बांधे जाते…
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू,राजनीतिक दलों से धार्मिक प्रचार न करने की अपील
देहरादून। उत्तराखण्ड में बुधवार से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जोकि 27 मार्च तक चलेगी। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि यह अच्छी बात है कि चुनाव और त्यौहारी सीजन एक साथ चल रहे हैं। हम सभी राजनीतिक दलों से आग्रह कर रहे हैं कि वे किसी भी तरह का धार्मिक प्रचार न करें। बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि मीडिया मॉनिटरिंग सर्टिफिकेशन कमेटी द्वारा पारित करने के बाद ही अखबार या टीवी विज्ञापन दिए जा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…
उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को
देहरादून। उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से लेकर परीक्षाफल को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित कर दिए जांएगे। उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा के परिणामों को लेकर शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। शिक्षा विभाग के हजारों शिक्षक परीक्षा परिणाम को जल्द से जल्द देने के लिए मूल्यांकन की ड्यूटी पर लगाए गए हैं। प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च को खत्म हो चुकी हैं।…
आईएएस दिलीप जावलकर होंगे प्रदेश के नए गृह सचिव
देहरादून। आईएएस दिलीप जावलकर उत्तराखंड के नए गृह सचिव होंगे। चुनाव आयोग ने तीन नामों के पैनल में से जावलकर के नाम पर मुहर लगाई है। आईएएस दिलीप जावलकर सचिव वित्त का दायित्व देख रहे हैं। आयोग के निर्देश पर सचिव शैलेश बगोली से प्रभार हटाया गया था।चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली को हटा दिया था। इसके बाद नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया। जिसके बाद आयोग नए गृह…
महिला ने तीन शिशुओं को दिया जन्म, डॉक्टरों ने तमाम मुश्किलों पर पाई जीत
श्रीनगर। श्रीकोट के बेस चिकित्सालय में विगत नौ मार्च को चमोली जिले की एक महिला ने तीन शिशुओं को एक साथ जन्म दिया। जन्म के बाद शिशुओं के वजन से साथ ही अन्य तरह की परेशानियां थी। लेकिन बेस चिकित्सालय के बाल रोग विभाग के डॉक्टरों की टीम ने 10 दिन के परिश्रम के बाद महिला और उसके नवजात शिशुओं को नया जीवनदान दिया। दो बेटे एवं एक बेटी को जन्म देने वाली माता एवं उसके पति एवं उसके परिजनों ने शिशुओं को बेहतर इलाज देकर उनको नया जीवन देने…
रामपुर तिराहा कांड में दो सिपाहियों को सजा के बाद अन्य आरोपियों की सजा का इंतजार
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान 1994 में हुए रामपुर तिराहा कांड के तीस साल बाद फैसला आया है। जिसमें दो सिपाहियों को सजा सुनाई गयी है। राज्य आन्दोलनकारियों ने इस फैसले पर अदालत का आभार जताया है। उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर निहत्थे आंदोलनकारी दिल्ली के लाल किला पर रैली करने जा रहे थे। एक और दो की रात अचानक उन पर पुलिस ने गोलियां बरसा दीं। महिलाओं की अस्मत लूटी गई। कई आंदोलनकारियों की जान चली गई। गोलीकांड के 30 साल बाद फैसला आया है। दो सिपाहियों…
पहाड़ी काटने के दौरान हुआ भूस्खलन, मची भगदड़, कई घरों में दरारें
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय के समीप निर्माणधीन जसपुर-निराकोट मोटर मार्ग पर पहाड़ी काटने के दौरान भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सिल्याण गांव के चार घरों में दरारें आ गई। बड़े-बड़े पेड़ टूटने से भवनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है। ग्राम प्रधान जितेंद्र गुसाईं ने बताया कि सिल्याण के नजदीक लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी काट रही थी। तभी अचानक भूस्खलन हो गया, जिसमें लोनिवि के मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।गुसाईं ने बताया कि जहाँ पर भूस्खलन हुआ है। वहां पर पानी…
देर रात दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष,एक की मौत,चार घायल
रुड़की। क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में कुछ दिन पूर्व विवाद के बाद बीती देर रात दोनों पक्षों के लोग फिर से आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव निवासी सद्दाम अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के ही…
अलर्ट जारी, कॉर्बेट पार्क होली पर रहेगा बंद
नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क होली के पर्व पर दो दिन बंद रहेगा। ऐसे में पार्क में दो दिन रात्रि विश्राम और एक दिन डे सफारी बंद रहेगी। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में हर वर्ष लाखों की तादाद में पर्यटक वनों और वन्यजीवों के दीदार के लिए पहुंचते है और कॉर्बेट प्रशासन भी लगातार अपने पार्क के वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में मुस्तैद रहता है, उसी को लेकर पार्क प्रशासन ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पर्व पर अलर्ट जारी करने…
