हल्द्वानी: बनभूलपुरा में एक बगीचे से अतिक्रमण हटाने के मामले में हुए बवाल के मास्टरमाइंड बताए जा रहे अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी पुलिस ने इस मामले की कोई औपचारिक पुष्टि नही की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने मलिक को दिल्ली में गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। वहीं, पुलिस अभी तक धरपकड़ करते हुए 60 से ज्यादा लोगों को हिरासत में…
Category: उत्तराखंड
हल्द्वानी हिंसा: मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश, कुमाऊं आयुक्त करेंगे घटना की जांच
देहरादून। हल्द्वानी में अवैध धार्मिक स्थल तोड़ने पर भड़की हिंसा की जांच पि अब कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत करेंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैंI हिंसा में छह लोगों की मौत हो गयी थी। उग्र भीड़ ने थाना समेत कई वाहन फूंक डाले थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए हल्द्वानी में कर्फ्यू लगा दिया गया था। हिंसा के बाद बनभूलपुरा इलाके में पैरामिलिट्री की 10 कंपनियां तैनात हैं। पीएसी की 5 कंपनियां भी यहां सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। इसके साथ ही कुमाऊं…
हल्द्वानी हिंसा को लेकर इंडिया एलाइंस ने की राज्यपाल से मुलाकात
देहरादून: हल्द्वानी में हुए घटनाक्रम को लेकर इंडिया एलाइंस के घटक दलों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें हल्द्वानी हिंसा की न्यायिक जांच कराई जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उन्होंने नैनीताल जिलाधिकारी और एसएसपी को तत्काल निलंबित करते हुए पद से हटाए जाने की मांग उठाई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इंडिया गठबंधन और सिविल सोसाइटी ने…
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी पहुंच लिया तजा स्थिति का जायजा
-घायल महिला पुलिस दल समेत प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकारों का जाना हाल देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर गुरूवार को सांय हुई उपद्रव घटना की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने हल्द्वानी बनभूलपुरा में हुई घटना में घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकारों का भी हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने क़ानून तोड़ा है एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उनके सारे वीडियो फुटेज और फुटप्रिंट उपलब्ध हैं। इस घटना में शामिल सभी उपद्रवियों…
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी पहुंची हल्द्वानी, हिंसा प्रभावित क्षेत्र की ली जानकारी
-जिलाधिकारी नैनीताल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्थिति पर निरन्तर सर्तकता बनाए रखने के निर्देश दिए -सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली हल्द्वानी: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी शुक्रवार को बनभूलपुरा के हिंसा प्रभावित क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेने पहुंची। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी नैनीताल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्थिति पर निरन्तर सर्तकता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। एसीएस राधा रतूड़ी ने बनभूलपुरा थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को आम जनता की सुरक्षा एवं शान्ति…
राज्य में संचालित बाह्य सहायतित परियोजनाओं के क्रियान्वयनमें में लाई जाए तेजी : सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में संचालित बाह्य सहायतित परियोजनाओं के क्रियान्वयनमें में तेजी लाई जाए। जो परियोनाएं केन्द्र स्तर पर गतिमान हैं, उनमें तेजी लाने के लिए केन्द्र स्तर पर अच्छी तरह पैरवी हो सके, संबंधित विभागों द्वारा ऐसे प्रस्ताव रेजिटेंट कमिश्नर को भेजे जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रांश एवं राज्यांश की 90 और 10 के अनुपात वाली योजनाओं पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश…
हल्द्वानी हिंसा के बाद हरिद्वार के सभी बाॅर्डर पर रखी जा रही कड़ी निगरानी
हरिद्वार: हल्द्वानी शहर बवाल के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिस ने हरिद्वार में गश्त बढ़ा दी है, जिले के सभी बॉर्डर पर पुलिस मुस्तैदी से अपना काम कर रही है। प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं जिले में कई मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस नजर बनाए हुई है। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने कई क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि घनी आबादी वाले इलाकों की ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही…
प्रदेश में स्पेशल ड्राइव चलाकर हर घर पहुंच मतदान की दिलाएं शपथ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
– मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बैठक कर की प्रयासों समीक्षा की -जिन बूथों में पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा, उन पर विशेष फोकस करने के दिए निर्देश -पूरे अभियान की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी दिए निर्देश देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के मतदाताओं को मतदान के लिये प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही घर-घर जाकर मतदाताओं को वोट करने की शपथ दिलाने के लिए प्रदेश व्यापी अभियान चलाया जाए। कहा कि…
स्कूटी और वाहन की हुई जबरदस्त भिड़ंत, स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल
रामनगर: बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे 309 रामनगर काशीपुर मार्ग पर ग्राम चिलकिया के समीप नए गांव के पास एक स्कूटी और छोटा हाथी वाहन की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद छोटा हाथी वाहन मौके पर ही पलट गया बताया जाता है कि इस वाहन में टेंट का सामान भरा हुआ था यह सामान भी सड़क पर ही बिखर गया तथा स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूटी सवार विक्रम निवासी काशीपुर को मौके पर मौजूद लोगों द्वारा…
नैनीताल: जिलाधिकारी वंदना ने जिले की पांच तहसीलों में तैनात लेखपालों और पटवारियों पर की बड़ी कार्रवाई
नैनीताल: नैनीताल जिले में वर्षों से नियमों को ताक पर रखकर एक ही जगह पर कुंडली जमाए बैठे सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है। नैनीताल जिलाधिकारी वंदना ने नैनीताल, धारी, कोश्यांकुटौली, रामनगर और हल्द्वानी में लंबे समय से तैनात 18 पटवारी और 21 लेखपालों का तबादला कर दिया है। ऐसे में पटवारियों और लेखपालों में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि लंबे समय से जिला प्रशासन को विभिन्न क्षेत्रों के ग्रामीणों के माध्यम से उक्त क्षेत्रों के लेखपालों और पटवारियों की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। जांच के…
