–उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले -राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी विभाग सुमाड़ी, श्रीनगर को तकनीकी शिक्षा विभाग की 5.335 एकड़ भूमि निशुल्क होगी स्थानांतरित। -उत्तराखंड आवास नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब लाभार्थियों को डेढ़ लाख रुपए की धनराशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। इससे पहले एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती थी। -न्याय विभाग के अंतर्गत चार जनपदों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर में चाइल्ड और जनरल कॉउंसलर की नियुक्ति की जाएगी। -औद्योगिक विकास विभाग के अंतर्गत संयुक्त निदेशक खनन व…
Category: उत्तराखंड
सीएम धामी ने किया वरिष्ठ पत्रकार कि मां के निधन पर शोक व्यक्त
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के संयुक्त मंत्री वरिष्ठ पत्रकार राजीव थपलियाल की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभु से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार राजीव थपलियाल जी की माता जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की प्रार्थना प्रभु से की है।
डाॅ हरक सिंह रावत की पत्नी ईडी कार्यालय में हुई पेश
देहरादून: कॉर्बेट नेशनल पार्क के पाखरो टाइगर सफारी मामले पर ईडी की जांच जारी है। इस कड़ी में सोमवार को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के देहरादून कार्यालय में हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत पेश हुईं। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पहले ही ईडी से इस मामले में पेश होने के लिए एक महीने का वक्त मांग चुके हैं। इसके बावजूद ईडी उन्हें एक के बाद एक दो समन जारी कर चुकी है। सोमवार को सुबह लगभग सवा दस बजे दीप्ति रावत एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के कार्यालय में पहुंचीं। यहां बताया…
अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी बस,आठ घायल
श्रीनगर: सोमवार को चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के समीप हाईवे पर पलट गई। हादसा होते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस दुर्घटना की सूचना मिलते हुए मौके पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि इस बस हादसे में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग भर्ती कराया गया है। बस में कुल 34 यात्री सवार थे। सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे…
तेंदुआ नहीं युवक उठा ले गया था लड़की,भेजा जेल
नैनीताल: जनपद में युवती के अपहरण प्रकरण में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अब मामले की जांच रेगुलर पुलिस करेगी।जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम नैनीताल से 21 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र से 22 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने तलाश करते हुए युवती को मल्लीताल स्थित एक गेस्ट हाउस से बरामद किया। राजस्व पुलिस ने शनिवार को अज्ञात…
दो दिन बारिश से दो पेयजल प्लांट ध्वस्त,रामनगर में सोमवार को नही पेयजल आपूर्ति
नैनीताल: शहर और आसपास के इलाकों में शनिवार और रविवार को हुई लगातार दो दिन की बारिश के बाद आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बारिश के बाद रामनगर की पेयजल आपूर्ति भी सोमवार को पूरी तरह ठप हो गई। बारिश के कारण उत्तराखंड जल संस्थान के पेयजल प्लांट को काफी नुकसान हुआ है। इस कारण सोमवार को रामनगर शहर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड जल संस्थान के जेई गौरव आर्य ने बताया कि लगातार दो…
चारधाम यात्रा मार्ग पर उच्च हिमालय में काम करने के लिए प्रशिक्षित मेडिकल टीम होगी तैनात
देहरादून: बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में निर्माणाधीन अस्पतालों को यात्रा से पहले शुरू किया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अस्पतालों में चिकित्सा उपकरण खरीदने के लिए शार्ट टर्म टेंडर किए जाएंगे। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया, चारधाम यात्रा मार्ग पर अनुभवी और उच्च हिमालय में काम करने के लिए प्रशिक्षित मेडिकल टीम को तैनात किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देशानुसार विभाग चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यसचिव राधा…
कैबिनेट के अहम फैसले
देहरादून: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी विभाग सुमाड़ी, श्रीनगर को तकनीकी शिक्षा विभाग की 5.335 एकड़ भूमि निशुल्क होगी स्थानांतरित। उत्तराखंड आवास नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब लाभार्थियों को डेढ़ लाख रुपए की धनराशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। इससे पहले एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाती थी। न्याय विभाग के अंतर्गत चार जनपदों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर में चाइल्ड और जनरल कॉउंसलर की नियुक्ति की जाएगी। औद्योगिक विकास विभाग के अंतर्गत संयुक्त निदेशक खनन व संयुक्त निदेशक जीओलॉजी को…
सूरज पंवार ने किया पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई
पौड़ी: जिले के युवा एथलेटिक्स सूरज पंवार ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब सूरज जुलाई में पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेंगे। राज्य के पौड़ी नेशनल स्टेडियम रांसी से सूरज पंवार ने बीते जनवरी में गोवा राष्ट्रीय खेलों के लिए गहन अभ्यास किया। अब सूरज ओलंपिक खेलों में देश के लिए गोल्ड जीतने का लक्ष्य बनाए हुए है। कोच व जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि सूरज ने बीते 28 जनवरी को चंडीगढ़ में हुई नेशनल खेलों में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई…
कैबिनेट में लोक तथा निजी संपत्ति अध्यादेश 2024 पर लगी मुहर
देहरादून: सोमवार को देहरादून सचिवालय में आयोजित धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में आठ प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि अगर उत्तराखंड में दंगों के दौरान किसी भी सरकारी या निजी संपत्ति को कोई नुकसान होता है, तो उपद्रवियों से इसकी वसूली के लिए एक सख्त कानून बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस कानून को मंजूरी दे दी गई। गौर हो कि लोकसभा चुनाव को लेकर जल्द ही…
