झूठा निकला गैंगरेप का मामला, जांच में सामने आया सच

हल्द्वानी: चलती कार में युवती के साथ हुए गैंगरेप का मामला फर्जी निकला है। पूरे मामले का एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए घटना को छेड़छाड़ से जुड़ा बताया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हीरानगर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती ने रविवार रात पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह देर रात शादी समारोह में गई थी। जहां वापसी के दौरान कार सवार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पूरे मामले में पुलिस…

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता पर विधेयक पेश किया

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) 2024 विधेयक पेश किया। विधानसभा का चार दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो गया। धामी द्वारा विधेयक पेश किए जाने के बाद राज्य विधानसभा के अंदर विधायकों ने “वंदे मातरम और जय श्री राम” के नारे लगाए। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले, मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह गर्व का क्षण है कि उत्तराखंड यूसीसी को लागू करने की दिशा में…

वन विभाग ने दिए आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश

पौडी : प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव ने पौड़ी के आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें गुलदार पौड़ी जिले के ग्राम ग्वाड़ और ग्लास हाउस श्रीनगर में पिछले दौड़ इन में दो बच्चों को अपना निवाला बना चुका है। -वन विभाग ने दिए आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश प्रमुख वन संरक्षक वन्य डाॅ. समीर सिन्हा ने प्रभागीय वनाधिकार को दिए आदेश में कहा कि गुलदार को पिंजरा लगाकर अथवा ट्रैक्युलाईज कर जल्द से जल्द पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यदि गुलदार संपूर्ण प्रयासों के…

छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की रखी मांग

ऋषिकेश: विभिन्न मांगों को लेकर छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को वीर शहीद केसरीचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के प्राचार्य प्रो. जीआए सेमवाल को ज्ञापन सौंपा। छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट ने कहा कि महाविद्यालय में प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाए। प्राचार्य ने मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। स्नातक कला संकाय में भूगोल, फाइन आर्टस, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, सेना विज्ञान और विज्ञान संकाय में कंप्यूटर साइंस का विषय खोला जाए। स्नातकोत्तर कला संकाय में शिक्षा शास्त्र, संस्कृत, मानव विज्ञान, अर्थशास्त्र तथा विज्ञान संकाय में वनस्पति व जंतु…

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड विधानसभा में पेश किया यूसीसी बिल, विपक्ष का हंगामा

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को बहुप्रतीक्षित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश कर दिया गया। यूसीसी विधेयक के लिए बुलाये गये विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह विधेयक पेश किया। मुख्यमंत्री द्वारा विधेयक पेश किये जाने के इस दौरान सत्तापक्ष के विधायकों ने ‘‘भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय श्रीराम’’ के नारे भी लगाये। प्रदेश मंत्रिमंडल ने रविवार को यूसीसी मसौदे को स्वीकार करते हुए उसे विधेयक के रूप में सदन के पटल पर रखे जाने की मंजूरी दी थी।…

उत्तराखंड की धामी सरकार आज पेश करेगी यूसीसी विधेयक, विधानसभा के बाहर धारा 144 लागू

देहरादून:  समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विधेयक लाने के लिए उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को शुरू हो गया। सत्र के दूसरे दिन आज यानि मंगलवार को यह विधेयक पेश किया जाएगा। उत्तराखंड कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी दे दी है। वहीं, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा के आस-पास धारा 144 लगा दी गई है। उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे, जिनमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण विधेयक शामिल हैं। यूसीसी को आज सदन के पटल पर रखे…

तत्परता से किया जाय पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को बेहतरीन बनाने की कार्ययोजना पर कार्य: मुख्य सचिव

-पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को मेडिकल टूरिज्म से जोड़ा जाएगा देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को राज्य का एक आदर्श एवं बेहतरीन मेडिकल कॉलेज बनाने की कार्ययोजना पर गंभीरता एवं तत्परता से कार्य करने के निर्देश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम को दिए हैं। सोमवार को विधानसभा भवन में आयोजित पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज की संशोधित प्रोजेक्ट की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) की बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसकी ईएफसी के प्रत्येक बिन्दु पर विस्तार से गहन चर्चा करते…

सीएम धामी पहुंचे विधानसभा, अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट

-दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी को दी श्रद्धांजलि देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को विधानसभा सत्र की कार्यवाही के लिए विधानसभा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट कीI वहीं उन्होंने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भी भेंट की। विधानसभा कार्यवाही में प्रतिभाग करने से पहले मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उत्तराखंड में चारो धाम समेत ऊंची पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

-बड़ी संख्या में पहुंच रहे सैलानी देहरादून: पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने समूचे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी हैI वहीं ऊंची पहाड़ियों में लगातार बर्फबारी हो रही है। चारों धाम ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ ली है। पहाड़ियों में हुई बर्फबारी से शीत लहर चलने से ठण्ड और बढ़ गई हैI वहीं देश विदेश से सैलानियों का आना जारी हैI उत्तराखंड की ऊँची पहाड़ियों में हो रही बर्फबारी के चलते यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट का पहुंचना जारी है। प्रदेश के विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल औलि…

सीएम धामी ने किया पौड़ी में 800 करोड़ विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

-दिशा ध्याणी, ब्यै-ब्वारी‘ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग -रांसी स्टेडियम में शहीद जसवंत सिंह रावत जी की मूर्ति का किया अनावरण -कण्डोलिया में जनरल बिपिन रावत पार्क का भी किया लोकार्पण -मंदिर में पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की की कामना देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पौड़ी में 800 करोड़ लागत की 353 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें 134.61 करोड़ की 196 योजनाओं का लोकार्पण तथा 666.13 करोड़ की 157 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विशाल…