– मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बैठक कर की प्रयासों समीक्षा की -जिन बूथों में पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा, उन पर विशेष फोकस करने के दिए निर्देश -पूरे अभियान की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी दिए निर्देश देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के मतदाताओं को मतदान के लिये प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही घर-घर जाकर मतदाताओं को वोट करने की शपथ दिलाने के लिए प्रदेश व्यापी अभियान चलाया जाए। कहा कि…
Category: उत्तराखंड
स्कूटी और वाहन की हुई जबरदस्त भिड़ंत, स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल
रामनगर: बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे 309 रामनगर काशीपुर मार्ग पर ग्राम चिलकिया के समीप नए गांव के पास एक स्कूटी और छोटा हाथी वाहन की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद छोटा हाथी वाहन मौके पर ही पलट गया बताया जाता है कि इस वाहन में टेंट का सामान भरा हुआ था यह सामान भी सड़क पर ही बिखर गया तथा स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूटी सवार विक्रम निवासी काशीपुर को मौके पर मौजूद लोगों द्वारा…
नैनीताल: जिलाधिकारी वंदना ने जिले की पांच तहसीलों में तैनात लेखपालों और पटवारियों पर की बड़ी कार्रवाई
नैनीताल: नैनीताल जिले में वर्षों से नियमों को ताक पर रखकर एक ही जगह पर कुंडली जमाए बैठे सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है। नैनीताल जिलाधिकारी वंदना ने नैनीताल, धारी, कोश्यांकुटौली, रामनगर और हल्द्वानी में लंबे समय से तैनात 18 पटवारी और 21 लेखपालों का तबादला कर दिया है। ऐसे में पटवारियों और लेखपालों में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि लंबे समय से जिला प्रशासन को विभिन्न क्षेत्रों के ग्रामीणों के माध्यम से उक्त क्षेत्रों के लेखपालों और पटवारियों की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। जांच के…
धामी सरकार ने यूसीसी के बाद ‘महिला सशक्तीकरण’ में रचा इतिहास
देहरादून: विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका, लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ माने जाते हैं। सोचिए अगर इन तीनों प्रमुख व्यवस्थाओं की कमान ही महिलाओं के हाथों में सौंप दी जाए तो इससे बेहतर महिला सशक्तीकरण का उदाहरण और क्या हो सकता है। हिमालयी राज्य उत्तराखंड ने इसे साकार करके दिखा दिया है। वर्तमान में यहां शासन, विधानसभा व उच्च न्यायालय की कमान महिलाओं को सौंपी गई है। मौजूदा समय में यह उपलब्धि हासिल करने वाला उत्तराखंड इकलौता राज्य है। 7 फरवरी को विधानसभा से यूसीसी विधेयक को पारित कर इतिहास बनाने के बाद…
हल्द्वानी: 25 हजार की रिश्वत लेते निगम का जेई गिरफ्तार
हल्द्वानी: हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने नगर निगम हल्द्वानी में तैनात अवर अभियंता खष्टी बल्लम उपाध्याय को गुरुवार की दोपहर नगर निगम कार्यालय में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के सीओ अनिल मनराल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के हल्द्वानी स्थित कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करायी थी की शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने और इनके रखरखाव का कार्य उनकी कंपनी ईईसीएल कम्पनी के द्वारा किया जाता है जिसके बाद नगर निगम द्वारा कार्य का भुगतान किया जाता है, यह भुगतान तब…
उत्तराखंड में यूसीसी बिल पास, संतों ने धामी सरकार को दी बधाई
हरिद्वार। समान नागरिक संहिता बिल उत्तराखंड विधानसभा से पारित होना राष्ट्र नवनिर्माण की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण पहल है। इससे देश के प्रति सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इसके माध्यम से सबसे बड़ा उपकार उनका होगा, जिनकी कई पीढ़ियां राष्ट्र निर्माण में लगी हुई हैं। महिलाओं, विशेषकर मुस्लिम महिलाओं को इससे लाभ मिलेगा। उत्तराखंड राज्य ऐसा करने वाला देश का प्रथम राज्य बना। अन्य राज्यों, विशेषकर बड़े राज्यों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए, यह कानून पूरे राष्ट्र में लागू होना चाहिए। यह राष्ट्र के विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा…
पत्नी से कहासुनी पर पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
हल्द्वानी: पीकर घर पहुंचे दर्जी की पत्नी से कहासुनी हो गई। पत्नी से तल्खी के बाद वो कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। उसने कमरे में लगे पर्दे को पंखे से फंसा कर फंदा बनाया। दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार (38 वर्ष) पेशे से दर्जी था और धूनी नंबर दो कटघरिया में परिवार…
राज्य में नवोदय विद्यालय सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में
देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को विधानसभा भवन में उत्तरकाशी के दिवारीखोल तथा रूद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में प्रस्तावित राजीव गांधी नवोदय आवासीय विद्यालय की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) की बैठक में इन प्रोजेक्ट्स के सम्बन्ध में नाबार्ड से स्वीकृति लेकर जल्द टैण्डर की प्रक्रिया आरम्भ करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने इन विद्यालयों के भवनों के निर्माण के साथ-साथ ही इनमें विभिन्न स्टाफ की भर्तियों के अनुमोदन, फर्नीचर आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग तथा ब्रिडकुल को इन…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश वोटर जागरूकता कार्यक्रम पर दिया जाए विशेष ध्यान
-नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों को लेकर की बैठक -सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को वोटर जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ने पर दिया जोर देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने आगामी लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए वोटर जागरूकता कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वीप गतिविधियों के साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का सहयोग लिया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को वोटर जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जाए।…
मकान के ऊपर बना शोरूम में लगी आग, करोड़ों का माल जलकर खाक
हल्द्वानी: हीरानगर में मकान के ऊपर बना शोरूम मंगलवार सुबह अचानक धधक गया। पल भर में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंच गई और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया। शोरूम मालिक के मुताबिक यह नुकसान करीब ढाई करोड़ रुपये का है। हीरानगर निवासी प्रवीण पांडे और उनके भाई उदित पांडे अपने घर की ऊपरी मंजिल पर वीनस ट्रेडर्स के नाम से कपड़ों का शोरूम चलाते…
