देहरादून: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन की जांच के संबंध में बुधवार को कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े परिसरों पर छापे मारे। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर तलाशी ली गयी। रावत ने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ दी थी और वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। माना जा रहा है कि ईडी की जांच राज्य में कॉर्बेट बाघ अभयारण्य में कथित अवैध गतिविधियों से जुड़ी है।
Category: उत्तराखंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज,4 दिन बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, अलर्ट जारी
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने दस फरवरी तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। जिसमें प्रदेश में बारिश-बर्फबारी थमने की संभावना जताई गई है। इससे प्रदेश में ठिठुरन भरी ठंड बढ़ने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 10 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में सुबह के समय मध्यम से उथला कोहरा जबकि पहाड़ी इलाकों में पाले का प्रकोप फिलहाल बना रहेगा। वहीं पहाड़ से लेकर मैदान तक दोपहर को धूप खिलने से…
पत्नी को पीट-पीट कर किया घायल, खुद जहर खाकर की आत्महत्या
खटीमा: चकरपुर थरूवाट पट्टी के एक व्यक्ति ने सुबह पत्नी को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और खुद जहर खा लिया। घर के बंद दरवाजे को जब पुलिस ने खोला तो देखा कि पति की मौत हो चुकी है और गंभीर रूप से घायल पत्नी बेहोश पड़ी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने युवती को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया जिसे हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया है। जबकि मृतक का शव कब्जे में ले लिया।पुलिस को कमरे में से नुआन की दो खाली शीशी भी…
झूठा निकला गैंगरेप का मामला, जांच में सामने आया सच
हल्द्वानी: चलती कार में युवती के साथ हुए गैंगरेप का मामला फर्जी निकला है। पूरे मामले का एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए घटना को छेड़छाड़ से जुड़ा बताया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हीरानगर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती ने रविवार रात पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह देर रात शादी समारोह में गई थी। जहां वापसी के दौरान कार सवार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पूरे मामले में पुलिस…
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता पर विधेयक पेश किया
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) 2024 विधेयक पेश किया। विधानसभा का चार दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो गया। धामी द्वारा विधेयक पेश किए जाने के बाद राज्य विधानसभा के अंदर विधायकों ने “वंदे मातरम और जय श्री राम” के नारे लगाए। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले, मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह गर्व का क्षण है कि उत्तराखंड यूसीसी को लागू करने की दिशा में…
वन विभाग ने दिए आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश
पौडी : प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव ने पौड़ी के आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें गुलदार पौड़ी जिले के ग्राम ग्वाड़ और ग्लास हाउस श्रीनगर में पिछले दौड़ इन में दो बच्चों को अपना निवाला बना चुका है। -वन विभाग ने दिए आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश प्रमुख वन संरक्षक वन्य डाॅ. समीर सिन्हा ने प्रभागीय वनाधिकार को दिए आदेश में कहा कि गुलदार को पिंजरा लगाकर अथवा ट्रैक्युलाईज कर जल्द से जल्द पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यदि गुलदार संपूर्ण प्रयासों के…
छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की रखी मांग
ऋषिकेश: विभिन्न मांगों को लेकर छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को वीर शहीद केसरीचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के प्राचार्य प्रो. जीआए सेमवाल को ज्ञापन सौंपा। छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट ने कहा कि महाविद्यालय में प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाए। प्राचार्य ने मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। स्नातक कला संकाय में भूगोल, फाइन आर्टस, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, सेना विज्ञान और विज्ञान संकाय में कंप्यूटर साइंस का विषय खोला जाए। स्नातकोत्तर कला संकाय में शिक्षा शास्त्र, संस्कृत, मानव विज्ञान, अर्थशास्त्र तथा विज्ञान संकाय में वनस्पति व जंतु…
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड विधानसभा में पेश किया यूसीसी बिल, विपक्ष का हंगामा
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को बहुप्रतीक्षित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश कर दिया गया। यूसीसी विधेयक के लिए बुलाये गये विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह विधेयक पेश किया। मुख्यमंत्री द्वारा विधेयक पेश किये जाने के इस दौरान सत्तापक्ष के विधायकों ने ‘‘भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय श्रीराम’’ के नारे भी लगाये। प्रदेश मंत्रिमंडल ने रविवार को यूसीसी मसौदे को स्वीकार करते हुए उसे विधेयक के रूप में सदन के पटल पर रखे जाने की मंजूरी दी थी।…
उत्तराखंड की धामी सरकार आज पेश करेगी यूसीसी विधेयक, विधानसभा के बाहर धारा 144 लागू
देहरादून: समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विधेयक लाने के लिए उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को शुरू हो गया। सत्र के दूसरे दिन आज यानि मंगलवार को यह विधेयक पेश किया जाएगा। उत्तराखंड कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी दे दी है। वहीं, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा के आस-पास धारा 144 लगा दी गई है। उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे, जिनमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण विधेयक शामिल हैं। यूसीसी को आज सदन के पटल पर रखे…
तत्परता से किया जाय पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को बेहतरीन बनाने की कार्ययोजना पर कार्य: मुख्य सचिव
-पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को मेडिकल टूरिज्म से जोड़ा जाएगा देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को राज्य का एक आदर्श एवं बेहतरीन मेडिकल कॉलेज बनाने की कार्ययोजना पर गंभीरता एवं तत्परता से कार्य करने के निर्देश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम को दिए हैं। सोमवार को विधानसभा भवन में आयोजित पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज की संशोधित प्रोजेक्ट की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) की बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसकी ईएफसी के प्रत्येक बिन्दु पर विस्तार से गहन चर्चा करते…
