सीएम धामी पहुंचे विधानसभा, अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट

-दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी को दी श्रद्धांजलि देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को विधानसभा सत्र की कार्यवाही के लिए विधानसभा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट कीI वहीं उन्होंने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भी भेंट की। विधानसभा कार्यवाही में प्रतिभाग करने से पहले मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उत्तराखंड में चारो धाम समेत ऊंची पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

-बड़ी संख्या में पहुंच रहे सैलानी देहरादून: पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने समूचे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी हैI वहीं ऊंची पहाड़ियों में लगातार बर्फबारी हो रही है। चारों धाम ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ ली है। पहाड़ियों में हुई बर्फबारी से शीत लहर चलने से ठण्ड और बढ़ गई हैI वहीं देश विदेश से सैलानियों का आना जारी हैI उत्तराखंड की ऊँची पहाड़ियों में हो रही बर्फबारी के चलते यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट का पहुंचना जारी है। प्रदेश के विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल औलि…

सीएम धामी ने किया पौड़ी में 800 करोड़ विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

-दिशा ध्याणी, ब्यै-ब्वारी‘ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग -रांसी स्टेडियम में शहीद जसवंत सिंह रावत जी की मूर्ति का किया अनावरण -कण्डोलिया में जनरल बिपिन रावत पार्क का भी किया लोकार्पण -मंदिर में पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की की कामना देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पौड़ी में 800 करोड़ लागत की 353 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें 134.61 करोड़ की 196 योजनाओं का लोकार्पण तथा 666.13 करोड़ की 157 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विशाल…

यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने से उत्तराखंड चंद कदम दूर, आज कैबिनेट की बैठक 

देहरादून:  उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिये सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में बनी विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। अब मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज शाम कैबिनेट की बैठक होगी। इस कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता मुख्य विषय के रूप में लाई जाएगी। कैबिनेट में पास होने के बाद समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को विधेयक के रूप में विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। धामी ने अपने शिविर कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित…

बनभूलपुरा के कथित मदरसा और नमाज स्थल पर चलेगा बुलडोजर

हल्द्वानी: वनभूलपुरा स्थित कथित मलिक का बगीचा क्षेत्र में नजूल भूमि पर कब्जा करने की नीयत से अवैध रूप से निर्मित कथित मदरसा भवन एवं कथित नमाज स्थल के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही नगर निगम द्वारा की जारी है। इसके लिए नगर निगम ने एसएसपी प्रह्लाद सिंह मीणा को पत्र भेजकर पुलिस फोर्स की मांग की है। बता दे कि विगत 29 एवं 30 जनवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित कथित मलिक का बगीचा क्षेत्र में नजूल भूमि को सरक्षित करने के लिए तारबाड़ की कार्यवाही की गई। इस दौरान ही यह…

मंत्री गणेश जोशी ने की निर्माणाधीन सैन्य धाम निर्माण कार्यों की समीक्षा

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने  देहरादून गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों को फरवरी माह तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी और दिन रात कार्य कराने तथा तय समय सीमा की भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने…

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

नैनीताल : गौलापार अपनी बहन के घर आए युवक का नदी किनारे पेड़ में फंदे से लटका मिला है। परिजनों से विवाद के बाद युवक द्वारा यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार हाल देवलचौड़ और मूल नेपाल निवासी लक्की (16) पुत्र किशनलाल बुधवार शाम अपनी बहन के घर गौलापार के ग्राम तारानवाड़ आया था। बृहस्पतिवार शाम युवक का शव घर से 300 मीटर दूर नदी किनारे सागौन के पेड़ से लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गयाथानाध्यक्ष भगवान सिंह महर का कहना है…

भारी बर्फबारी से कई हाइवे बंद, मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप

देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। 31 जनवरी से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश हो रही है। बर्फबारी और बारिश से जहां पर्यटकों और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वही लगातार हो रही बर्फबारी के चलते अब सफेद कर्फ्यू जैसे हालात पैदा हो गए हैं। उतराखंड में दो दिनों से जारी बर्फबारी और बारिश के कारण हाईवे बंद हो गए हैं। मसूरी, चकराता और चारधाम बर्फ से ढक गए हैं जिससे पर्यटक बाहर…

दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में बुधवार देर रात बड़ा हादसा होने से टल गया। पुरोला ब्लॉक के गैंडा गांव में एक दो मंजिला घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि कुछ ही देर में घर जलकर राख हो गया। परिवार के लोगों ने बाहर भाग कर जान बचाई। मिली जानकरी के मुताबिक रात करीब 8:30 बजे अरविंद राणा व उपेंद्र राणा के ग्राम पंचायत हुडोली के गैंडा गांव स्थित दो मंजिला आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। । सूचना पर पुरोला पुलिस और फायर की टीम ने…

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी को सौंपा गया यूसीसी का ड्राफ्ट, कल मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी

देहरादून:  समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित समिति ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मसौदे के दस्तावेज सौंप दिए। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पांच सदस्यीय समिति की अध्यक्ष और उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई ने यूसीसी का मसौदा मुख्यमंत्री धामी को सौंपा । इस दौरान समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे । कल कैबिनेट बैठक में यूसीसी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद इसे 6 फरवरी को विधानसभा में पेश किये जाने की…