1.534 किलोग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय सौदागर गिरफ्तार

रुद्रपुर: कुमाऊं एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने नैनीताल जनपद के खनस्यूं थाना इलाके से अंतरराज्यीय चरस सौदागर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में चरस बरामद की है। जिसकी कीमत लाखों रुपये में आंकी गई है। एएनटीएफ ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुमाऊं एसटीएफ के सीओ सुमित कुमार पांडेय ने बताया कि एएनटीएफ प्रभारी पावन स्वरूप को पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी। कुमाऊं के नैनीताल जनपद इलाके में भारी मात्रा में चरस की तस्करी की जा रही है।…

मुख्यमंत्री ने कपकोट में किया 100 करोड़ की 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

– बागेश्वर में आयोजित चेलि ब्वारयूं कौतिक (मातृशक्ति उत्सव) कार्यक्रम में किया प्रतिभाग -’कन्यादान’ से पहले ’विद्यादान’ संस्कृति को अपनाए जाने को लेकर की अपील देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद बागेश्वर के विकास खण्ड कपकोट के केदारेश्वर मैदान में आयोजित (चेलि ब्वार्यूं कौतिग) मातृशक्ति उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 100 करोड़ की विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 19 करोड़ की 11 विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण तथा 81 करोड़ की 26 योजनाओं का शिलान्यास सामिल…

जगद्गुरु शंकराचार्य ने दिया मूल निवास-भू कानून को अपना समर्थन

-समन्वय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने लिया शंकराचार्य जी से आशीर्वाद -शीतकालीन यात्रा की पहल को बताया ऐतिहासिक कदम देहरादून: मूल निवास – भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के मूल निवास स्वाभिमान आंदोलन का जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने समर्थन दिया है। उन्होंने संघर्ष समिति की टीम को आंदोलन के लिए शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड स्थित चारधामों की शीतकालीन पूजा स्थलों की यात्रा समाप्ति के अवसर पर चंडी घाट हरिद्वार में मूल निवास – भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने…

मदन राम आर्य बने उत्तराखण्ड पॉवर कारपोरेशन के निदेशक परिचालन

देहरादून: मदन राम आर्य , वर्तमान में मुख्य अभियंता, स्तर-२, गढ़वाल क्षेत्र के पद पर कार्यरत को प्रदेश के राज्यपाल द्वारा उत्तराखण्ड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक परिचालन पद पर नियुक्त किया गया, यह तैनाती वर्तमान पद के साथ साथ नवीन नियुक्ति होने अथवा अग्रिम आदेशों तक जो भी पहले घटित हो तक अतरिक्त कार्यभार के रूप में होगीI मदन राम आर्य मूल रूप से बागेश्वर जिले के मुसोली गावं, कांडा के रहने वाले है, जिनकी प्राथमिक शिक्षा प्राथमिक पाठशाला घिगारितोला, इंटरमीडिएट राजकीय इंटर कालेज , कांडा, एवं बी टेक…

विधायक ने दिया वन मंत्री आवास पर धरना

देहरादून: मंगलवार को पुरोला विधायक दुर्गेश्वरलाल अपनी ही सरकार के वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए है। पुरोला विधानसभा में कुछ समय से नए नियमों के कारण पर्यटकों को हो रही असुविधा से स्थानीय टूरिस्ट गाइड और होटल, तथा होम स्टे संचालक पिछले कुछ दिनों से सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे है। आज विधायक दुर्गेश्वरलाल विवाद का समाधान करने सुबह ही वन मंत्री सुबोध उनियाल से संवाद को पहुंचे लेकिन असफल वार्ता के पश्चात दुर्गेश्वरलाल आवास के बाहर धरने पर बैठ गए है।

 कोहरा बना वाहन चालकों के लिए चुनौती

देहरादून: प्रदेश में छाया कोहरा लोगों को सता रहा है। सुबह घरों से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। खासतौर पर वाहन चालकों के सामने इस समय चुनौती है। प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़ अधिकतर  जिलों में आज कोहरा छाया हुआ है। बीते कुछ दिनों से सता रहा कोहरे का सितम इस सप्ताह भी जारी रहेगा। बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से सूखी ठंड खूब सताएगी। हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहने से ठंड का अहसास होगा। इसके साथ ही दिन के अधिकतम…

फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान खाक

हरिद्वार: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक फैक्ट्री में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने के कारण फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के देवबंद रोड स्थित शिव शक्ति भुवन फेक्स नामक पैकिंग कटृे बनाने की फैक्ट्री है, उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री…

लगातार बढ रहा सीजनल इन्फ्लुएंजा का खतरा

देहरादून: कोरोना के साथ ही सीजनल इन्फ्लुएंजा का खतरा बढ़ रहा है। दून अस्पताल के रेस्पिरेटरी विभाग में आने वाले सभी मरीजों की इन्फ्लुएंजा की जांच की जा रही है। जिले में दो कोविड के मरीज मिल चुके हैं। वहीं, सीजनल इन्फ्लुएंजा के मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं।अब तक पांच से अधिक इन्फ्लुएंजा ए के मरीज आ चुके हैं। ऐसे में सोमवार से दून अस्पताल में मरीजों के लिए फ्लू ओपीडी भी शुरू हो गई है। पहले दिन यहां पर 20 मरीजों ने इलाज करवाया। दून अस्पताल के एमएस…

यातायात व्यवस्था सबसे बडी चुनौतीः डीजीपी

देहरादून: पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि प्रदेश में पुलिस के सामने अपराध कानून व्यवस्था के साथ ही यातायात सबसे बडी चुनौती है जिसमें सुधार लाया जायेगा। मंगलवार को सरदार पटेल भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अभिनव कुमार ने कहा कि प्रदेश में अपराध व कानून व्यवस्था के साथकृसाथ यातायात भी सबसे बडी चुनौती है जिसमें सुधार लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि उत्तराखण्ड पुलिस देश की टॉपकृ5 पुलिस फौर्स में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले साल सडक दुघर्टनाओं में 14…

जिला जु-जित्सू एसोसिएशन ने किया जुदृजित्सू पदक विजेताओं को सम्मानित

-सम्मान से खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन होता हैः चुघरूद्रपुर: मंगलवार को जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर की ओर से श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला रूद्रपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया।मुख्य अतिथि जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, विशिष्ठ अथिति श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला के मैनेजर शेखर सक्सेना,अमर सिंह, दर्शन सिंह ने सयुक्त रूप से खिलाडियों का माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र एवं पदक पहनाकर सम्मानित किया। 19वें एशियन गेम्स, चीन में भारत देश प्रतिनिधित्व करने वाले जुजित्सू खिलाड़ी कमल सिंह,एशियन जुदृजित्सू चौंपियनशिप थाईलैंड में कांस्य…