पुलिस इंस्पैक्टर को गोली लगने का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, पुलिस को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने के निर्देश

देहरादून: अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने के  आरोपी पति ने मसूरी के होटल में उसे पकड़ने आए दरोगा पर फायर कर दिया था। उस हमले में दरोगा मिथुन कुमार के पेट में गोली लगी थी। मिथुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह मामला उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में आया तो वो नाराज हो गए। इस मामले में उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में हाल ही में…

समग्र शिक्षा अभियान के तहत जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को मिलेंगे टैबलेट

हरिद्वार: समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों की तर्ज पर जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को भी टैबलेट मिलेंगे।इसके प्रदेश के नौ हजार शिक्षकों की विद्यालयवार सूची प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने मांगी है। नए शिक्षा सत्र से जूनियर हाईस्कूलें की वास्तविक दशा शिक्षकों के हाथ में रखा टैबलेट बताएगा। सरकारी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को अपडेट रखने और शिक्षकों से संबंधित जानकारी आला अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को भी अब नई तकनीकी से जोड़ा जा रहा है। अभी तक इन स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों की…

ड्रोन के क्षेत्र में निवेश को लेकर किया जाए पॉलिसी का प्रचार प्रसार: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश को ड्रोन पॉलिसी के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि ड्रोन क्षेत्र में नवोन्मेषी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। इसके लिए देश के प्रौद्योगिकी संस्थानों से सहयोग लेने के लिए अनुबंध किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड मोस्ट हेलीकॉप्टर फ्रेंडली स्टेट है। इससे एक ओर हैली सेवा को अत्यधिक फायदे हैं, वहीं दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए ड्रोन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र अत्यधिक। उन्होंने कहा कि ड्रोन कॉरिडोर के…

सीएम धामी व कोश्यारी ने भाजपा नेता हयात सिंह महरा के निधन पर की शोक संवेदना व्यक्त

चंपावत/लोहाघाट: माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री/राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व.हयात सिंह महरा के आवास पहुंच शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री धामी ने जनपद में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. हयात सिंह महरा के पैतृक गांव इन्द्रपुरी, बाराकोट ईजड़ा लोहाघाट पहुंच कर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार जनों को गले लगाकर इस दुख की घड़ी में ढ़ाढस बंधाते हुए दिवंगत…

सीएम धामी ने किया सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के वार्षिक कलेण्डर का विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के वार्षिक कलेण्डर ‘‘सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड’’ का विमोचन किया। इस वार्षिक कलेण्डर के माध्यम से उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों, स्थानीय उत्पादों, प्राकृतिक सौन्दर्य, पौराणिक स्थलों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। वार्षिक कलेण्डर के माध्यम से राज्य की पर्यटन नीति, सौर ऊर्जा नीति, सशक्त महिला समृद्ध प्रदेश, युवाओं के प्रति संवेदनशीलता एवं निवेश-रोजगार-समृद्धि के लिए सरकार द्वारा किये गये कार्यों की ओर लोगों के…

काबीना मंत्री ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

देहरादून: डोईवाला में खेड़ा सिद्ध मंदिर नुन्नावाला में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। जिसमें कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग करते हुए राम धुन- श्री राम, जय राम, जय जय राम का उद्घोष किया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना साकार हुआ। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने मिष्ठान वितरित कर राम भक्तों पर पुष्पवर्षा की। सोमवार को आयोजित हनुमान चालीसा पाठ के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण…

सीएम धामी ने की टपकेश्वर मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना

देहरादून: अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर से वर्चुअल दर्शन कर प्रभु श्रीराम से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने इससे पहले टपकेश्वर मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना और यज्ञ किया। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के बाल रूप विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर में भक्तजनों को प्रसाद वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सब प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह हर्ष- उल्लास और देश…

रामलला की मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा पर भण्डारे का आयोजन

देहरादून: अयोध्या में श्री रामलला की आज होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे उत्तराखण्ड में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला । इस पावन अवसर पर प्रदेश की राजधानी देहरादून में जगह-जगह भण्डारे और मिष्ठान वितरण किया गया। अयोध्या में राम लला की मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरे दून में भव्य तरीके से मनाया गया। भगवान राम युगों-युगों से भारत की आत्मा में रचे बसे रहे हैं। राम की मर्यादा का अनुसरण करने के प्रयास में कई संत, महात्मा और बुद्धिजीवी जीवनपर्यंत सफलता अर्जित न कर…

सीएम धामी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर श्री रामचरितमानस का पाठ किया

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार प्रातः काल मुख्यमंत्री आवास स्थित देवालय में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर श्री रामचरितमानस की चैपाइयों का पाठ किया। इसके उपरांत उन्होंने आवास परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में श्री राम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष व अनेक…

बदमाश  को पकड़ने गए पुलिस इंस्पैटक्र को मारी गोली,गंभीर

देहरादून: बदमाश को पकडेने गए एक पुलिस इंस्पैटक्र को बदमाश ने गोली मार दी। मामला रायपुर क्षेत्र में तानिया नाम की घायल मिली महिला से संबंधित है। पुलिस ने देर रात महिला को गोली मारने के आरोपी उसके पति शुभम को ट्रैक किया था। एक होटल के बाहर देखते ही आरोपी ने दरोगा मिथुन कुमार पर चला दी गोली। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आरोपी को पैर में गोली मारी। दरोगा मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। महिला को गोली मारने के मामले में आरोपी पति ने पुलिस पर भी…