हरिद्वार: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार से उत्तराखंड के चारधामों की शीतकालीन तीर्थ यात्रा की शुरुआत कर दी है। हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ यात्रा शुरू की गई। इसके बाद अब बड़कोट नगर क्षेत्र में उनका अभिनंदन व भव्य स्वागत किया जाएगा। सबसे पहले वह मां यमुना के शीतकालीन पूजा स्थल खरसाली पहुंचेंगे। इसके साथ ही सायंकालीन पूजा और आरती में शामिल होंगे। गुरुवार को शंकराचार्य उत्तरकाशी के लिए प्रस्थान करेंगे। शंकराचार्य द्वारा 2500 वर्ष पूर्व स्थापित परंपराओं का निर्वहन करते हुए ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य शीतकालीन…
Category: उत्तराखंड
शोभायात्रा के साथ विंटर लाइन कॉर्निवाल का आगाज
देहरादून: मसूरी में सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ विंटर लाइन कॉर्निवाल 27 दिसंबर से शुरू हो गया है। सर्वे मैदान में बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज, एसडीएम डा. दीपक सैनी और उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने सांस्कृतिक शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। शोभायात्रा में विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक टीमों ने प्रस्तुतियां दे रही हैं। शोभायात्रा लंढौर सर्वे मैदान से लाइब्रेरी चैक तक निकाली जाएगी।एसडीएम दीपक सैनी ने बताया कि कॉर्निवाल में स्टार नाइट के पहले दिन रात सात बजे पद्मश्री बसंती बिष्ट और रात आठ बजे लोक…
माले के राज्य सम्मेलन की तैयारियां तेज
हल्द्वानी: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के हल्द्वानी में होने वाले माले के तीसरे राज्य सम्मेलन की तैयारियों के लिए भाकपा माले द्वारा हंसपुर, जौलासाल, कलेगा, रैला, तपसा नाला, पीपल पड़ाव, दीवार खत्ता, भूड़ा खत्ता, झुतियाल खत्ता में जन अभियान संचालित कर जनसंपर्क किया। माले के वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह जंगी ने बताया कि, खत्तों में रहने वाले लोगों का जीवन कठिन से कठिनतर होता जा रहा है क्योंकि भाजपा की धामी सरकार ने वनों में पचासियों साल से रहने वाले लोगों खास तौर पर गुर्जरों पर चारा और फसल…
सीएम के दौरे पर काले गुबारे हवा में उड़ाए, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री के हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लागते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृव में सीएम के हल्द्वानी दौरे का जोरदार विरोध करते काले गुबारे हवा में उड़ाये। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने सीएम धामी हर मोर्चे पर विफल हो रहे सरकारी मेडिकल कॉलेजों से लेकर खनन तक सब निजीकरण कर मोटा माल कमा रहे हैं युवा रोजगार के लिये दर दर भटक रहे सीएम हवाई दौरे…
कच्ची शराब के साथ एक और गिरफ्तार
हल्द्वानी: शहरी क्षेत्रों में कच्ची शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। मुखानी थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति पूरनपुर गांव में वन विभाग कार्यालय के पास कच्ची शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे धर दबोचा। उसके पास मिले कट्टे की तलाशी ली…
प्राणियों के ऊपर परमात्मा प्रेम की वर्षा करते हैंः ममगांई
-कण्डारा में जलयात्रा ने बनाया वातावरण को भक्तिमय रूद्रप्रयाग: कण्डारा नागपुर रूद्रप्रयाग मे गैरोला परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण के छठवें स्थानीय परम्परा के अनुसार रंगशाला मगरों से मुख्य यजमान महीधर प्रसाद गैरोला सिर पर प्रधान जल कलश कतारबद्ध महिलाओं के सिर पर कलश गंगामया की आरती करते हुए कथा पंडाल तक जल यात्रा निकाली गयी। वहीं विद्वान आचार्य गोपाल जी सहित भक्तों का अभिषेक किया। इस अवसर पर ज्योतिष्पीठ बद्रिकाश्रम व्यासपीठालंकृत आचार्य शिवप्रसाद ममगांई जी ने कथावाचन करते हुए कहा कि वैराग्य के बिना भक्ति बोझिल है तथा…
डीएम ने दिये ईंट भट्ठे की घटना की मजिस्टेªटी जांच के आदेश
-मृतकों के आश्रितों को दी जायेगी दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को जैसे ही मंगलवार की प्रातः लगभग 6 बजे आपदा प्रबन्धन के माध्यम से ग्राम लहबोली, तहसील रूड़की विकास खण्ड नारसन में ईंट भट्ठे में लोहे की प्लेट गिरने से उसके नीचे कई श्रमिकों के दबने की सूचना प्राप्त हुई तो उन्होंने आपदा प्रबन्धन अधिकारी, तहसील रूड़की, अग्निशमन विभाग आदि सम्बन्धित विभागों को त्वरित गति से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये तथा स्वयं घटना स्थल की ओर रवाना हुये। वहां…
सट्टे की खाईबाड़ी करता सटोरिया गिरफ्तार
हल्द्वानी: बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सट्टा पर्ची और नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बनभूलपुरा ने क्षेत्र में चैकिंग के दौरान ख्वाजा कालोनी इंद्रानगर से एक सटोरिए को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए धर दबोचा। उसके पास से सट्टा पर्ची और 1220 रूपए की नगदी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अजीम निवासी इंद्रानगर बड़ी मस्जिद बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा…
रिजॉर्ट में रशियन लड़कियां नचाने को लेकर फायरिंग, दो पक्षों में मारपीट
हल्द्वानी: भुजियाघाट के एक रिजॉट में रशियन लड़कियां नचाने को लेकर हंगामा हो गया। क्रिसमस पार्टी केे दौरान दो पक्ष भिड़ गए। एक युवक का सिर फोड़ दिया गया। कई राउण्ड फायरिंग की भी सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हंगामे के दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन लड़कियां हंगामे के दौरान फंसी रही। सोमवार देर शाम भुजियाघाट के रिजॉट में क्रिसमस की पार्टी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में हरियाणा के गायक अजय हुड्डा भी कार्यक्रम में आमंत्रित था। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम…
टिहरी में सीएम का रोड शोः जिले को दी 415 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की सौगात
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को वीर बाल दिवस के मौके पर नई टिहरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टीला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका।वहीं, इसके बाद अब मुख्यमंत्री का रोड शो हो रहा है। रोड शो बौराड़ी से प्रताप इंटर कॉलेज मैदान तक हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान सीएम धामी ने प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित ष्बेटी-ब्वारयूं कु कौथिगष् कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही जनपद टिहरी में 415 करोड़ 75 लाख से अधिक…
