पकड़ा गया तीन महिलाओं को मारने वाला आदमखोर

नैनीताल: सोमवार देर रात भीमताल का आदमखोर बाघ पकड़ लिया गया है। युद्ध स्तर पर चले कैच टाइगर ऑपरेशन को रात को सफलता मिली। जानकारी के अनुसार नैनीताल के भीमताल इलाके में दस दिन के अंदर तीन महिलाओ सहित कई मवेशियों को मारने वाले आदमखोर बाघ के विषय में वन विभाग की टीम को पता चला कि जंगलिया गांव में बाघ ने एक गाय को मार दिया है। इसके बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। आखिरकार कई घंटों की मशक्कत के बाद बाघ वन विभाग की टीम के…

ईंट भट्टे की दीवार गिरने से पांच मजदूरों की मौत,तीन गंभीर

रुड़की: मंगलवार सुबह  मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरने का काम कर रहे थे कि अचानक से दीवार  भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए। फिलहाल जेसीबी से मलबा…

शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, बिलख पड़ी मां

कोटद्वार: जम्मू के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में आतंकी हमले में शहीद हुए गौतम कुमार का पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकॉप्टर से उनके घर भेजा गया। यहां विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही परिजनों की आंखें भर आईं। मां बेटे के पार्थिव शरीर को देखते ही बिलख पड़ी। गौतम की शादी होने वाली थी। सेहरा सजने से पहले ही बेटे के बलिदान की खबर से पूरे परिवार में मातम है। गौतम वर्ष 2014 में सेना के 89 आर्म्ड कोर…

हवाला ऑपरेटर गुजरात से गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा

-आरोपी की 17 राज्यों की पुलिस को थी तलाश देहरादून: देश भर में लगभग 15 करोड़ 20 लाख रूपये की धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस द्वारा एक शातिर को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की तलाश 17 राज्यों की पुलिस को थी जिस पर देश भर में 102 साइबर शिकायतें दर्ज है। एसटीएफ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों देहरादून निवासी एक व्यक्ति द्वारा साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया गया था कि उसके साथ एक…

वैज्ञानिक दृष्टि से भी सिद्ध है श्रीमद्भागवत गीताः भारद्वाज

देहरादून: ब्रह्माकुमारीज के सुभाष नगर,देहरादून, सेवाकेन्द्र पर गीता जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ईश्वर जैसा नाम नही, गीता जैसा ज्ञान नही’ विषयक संगोष्ठी में शंकर मठ आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी दिनेशानंद भारती जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता वास्तव में धृतराष्ट्र रूपी अंधकार से श्रीभगवान उवाच रूपी प्रकाश तक पहुंचने की गाथा है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज के चरित्र निर्माण अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां आने वाले भाई बहनों के तेज व सद्व्यवहार से झलकना चाहिए कि वे ब्रह्माकुमारीज संस्था से जुड़े है। उत्तराखंड शिक्षा विभाग के संयुक्त…

कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ

हरिद्वार: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को हरिद्वार पहुंचे। वह यहां गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लेंगे। बता दें कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके उद्घाटन कार्यक्रम में  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे थे। दूसरे दिन भारत की संस्कृति की वर्तमान चुनौतियां रू स्वामी दयानंद एक समाधान विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई थी। इस दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय,…

क्रिसमस पर उत्तराखंड के पर्यटन स्थल रहे गुलजार

देहरादून: क्रिसमस पर उत्तराखंड के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं।पहाड़ों की रानी मसूरी में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे, जिससे शहर के चैक चैराहों पर बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इसकी वजह से पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान रहे। क्रिसमस पर शहर के लंढौर रोड, मलिंगार चैक, लाइब्रेरी, भगत सिंह चैक सहित कई चैक चैराहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि चैक चैराहों पर पुलिस जवान तैनात रहे लेकिन वाहनों की अधिक संख्या और पुलिस फोर्स की कमी से व्यवस्था…

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद बीरेंद्र सिंह

चमोली:  सोमवार को आतंकी हमले में शहीद जवान बीरेंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। गमगीन माहौल के बीच लोगों की उस वक्त आंखें छलक गई, जब 5 साल की बेटी अपने पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंची। इस दौरान पूरा नारायणबगड़ चमोली के लाल शहीद वीरेंद्र सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा। वहीं, जवान बीरेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों के साथ माता-पिता को छोड़ गए हैं। शहीद विरेन्द्र सिंह 15 गढ़वाल राईफल में तैनात थे। इससे पूर्व सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को सेना…

डंपर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

रुड़की:  सोमवार सुबह कलियर क्षेत्र में खनन से भरे डंपर ने एक साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े दस बजे एक युवक साइकिल से भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग से भगवानपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह रहमतपुर गांव के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे खनन से भरे डंपर ने…

जगद्गुरू शंकराचार्य आश्रम पहुंचे सीएम धामी

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हरिद्वार के जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का आशीर्वाद लिया और कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद सीएम कनखल स्थित हरिहर आश्रम में आयोजित दिव्य अध्यात्म महोत्सव में पहुंचे। बता दें कि जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज के पीठ पर विराजमान हुए 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस उपलक्ष्य में हरिहर आश्रम में भव्य आयोजन किए गए हैं। महोत्सव के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शिरकत की थी।