हरिद्वार: मकान में चलाये जा रहे सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो युवतियों सहित तीन लोगोें को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री व हजारों की नगदी भी बरामद की गयी है। जानकारी के अनुसार बीती शाम थाना सिडकुल पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक मकान में कुछ लोग सैक्स रैकेट चला रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान हेत्तमपुर में शिवम एकेडमी के निकट स्थित मकान में छापेमारी की। इस दौरान वहंा हड़कंप मच गया। पुलिस…
Category: उत्तराखंड
सांसदों के निलंबन के विरोध में राजभवन घेरने निकले कांग्रेसी, पुलिस ने रोका
देहरादून: सांसदों के निलंबन के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन का घेराव करने निकले कांग्रेसी नेताओं को राजभवन तो नहीं पहुंचने दिया गया लेकिन रोके जाने पर उन्होंने जबर्दस्त हंगामा व नारेबाजी जरूर की तथा पुलिस कर्मियों के साथ उनकी धक्का-मुक्की और खींचतान भी हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार देश से लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। 146 सांसदों का निलम्बन यह बताने के लिए काफी है कि…
दिव्यांग खिलाडियों को हर जिले में नियुक्त होंगे प्रशिक्षक
रुद्रपुर: पूर्व मेयर रामपाल सिंह के नेतृत्व में पेंचक सिलाट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं दिव्यांग खिलाडियों ने खेल मंत्री रेखा आर्य से मुलाकात की और उन्हें दिव्यांग खिलाडियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। खेल मंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही दूरभाष पर खेल सचिव से वार्ता कर दिव्यांग खिलाडियों की संख्या के आधार पर हर जिले में एक कोच की नियुक्ति सहित अन्य निर्देश दिये। गुरुवार को यहां आयोजित महाकुंभ खेल का उद्घाटन करने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या…
दून की यातायात व्यवस्था सुचारू करने को मैदान में उतरे निदेशक
देहरादून: दून की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए निदेशक यातायाता मुख्तार मोहसिन मैदान में उतरे और बोटलनेक स्थानों को चिन्हित किया। पुलिस महानिदेशक,उत्तराखण्ड के निर्देशों को क्रम में मुख्तार मोहसिन,पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड द्वारा देहरादून की यातायात व्यवस्था को बेहत्तर करने के उद्देश्य से प्रथम चरण में देहरादून सिटी में स्थित चिन्हित बोटलनेक प्वांईट का यातायात निदेशालय से टीम भिजवाकर स्थलीय निरीक्षण कराया गया एवं गूगल मेप टीम की मदद से ऐसे चैक जिनमें यातायात का दबाव बना रहता है, उनका पिछले एक माह का मेप डाटा का आंकलन…
राजौरी में उत्तराखंड का एक और लाल शहीद
चमोली: जम्मू कश्मीर के पुंछ के राजौरी में सेना पर हुए आतंकी हमले में नारायणबगड़ विकास खण्ड के बमियाला गाँव का एक जवान नायक बीरेंद्र सिंह शहीद हो गया। जवान की शहीद होने की सूचना जैसे ही क्षेत्र में पहुंची क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शहीद जवान का पार्थिव शरीर कल उनके गृह जनपद पहुंचेगा। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान बमियाला कमल कान्त टम्टा ने बताया कि पुंछ के राजौरी में सेना पर हुए आतंकी हमले में बीरेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह के शहीद होने की सेना के…
सौगात: सीएम धामी ने टनकपुर से देहरादून के लिए वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद चम्पावत को आदर्श बनाए जाने की परिकल्पना के दृष्टिगत अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टनकपुर से देहरादून के लये 42 सीटर वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उत्तराखंड परिवहन निगम टनकपुर, चंपावत के बेड़े में दो वोल्वो बस शामिल हो गयी है। मुख्यमंत्री ने बनबसा में जगबुड़ा पुल पर बस की विधिवत पूजा अर्चना की। जिसके बाद सीएम धामी ने जगबुड़ा पुल से टनकपुर तक करीब आठ किमी वाल्वो में सफर किया। जनपद के सीमांत क्षेत्र टनकपुर और राजधानी देहरादून…
ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त करवाईः अजय
-कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्रोन पर प्रतिबंध देहरादून: एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि उपराष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान डयूटी पर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाही की जायेगी। आज यहां उपराष्ट्रपति भारत, जगदीप धनखड़ के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल की उच्चाधिकरियों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम हेुत किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए वर्तमान सुरक्षा परिदृश्यों के दृष्टिगत सभी अधिकारी-कर्मचारीगणों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों…
मुख्य सचिव ने की निगमों व स्वायत्तशासी संस्थाओं को लेकर अधिकारीयों संग बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों, स्वायत्तशासी संस्थाओं के कार्य-कलापों का प्रभावी ढंग से अनुश्रवण एवं उनके कार्मिकों के अधिष्ठान सम्बन्धी विषयों के समाधान के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि सार्वजनिक उद्यम एवं निगमों को 3 श्रेणियों में बांटा जाए। अच्छा प्रदर्शन कर मुनाफे में रहने वाले सार्वजनिक उपकर्म एवं निगम श्रेणी ‘ए‘ में, औसत प्रदर्शन करने वाले सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों एवं स्वायत्तशासी संस्थानों को श्रेणी ‘बी’ में और निम्न प्रदर्शन करने वाले सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों एवं स्वायत्तशासी…
मुख्यमंत्री से मिले मेजर जनरल आर प्रेम राज
डीजीपी ने उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों को परखा
हरिद्वार: पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने हरिद्वार पहुंच उपराष्ट्रपति के जनपद दौरे को लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को परखा। आज यहां उपराष्ट्रपति भारत सरकार के आगामी जनपद दौरे को लेकर की जा रही सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को परखने के लिए डीजीपी उत्तराखण्ड अभिनव कुमार, आईजी गढ़वाल रेंज करण सिंह नगन्याल एवं अन्य ऑफिसर्स के साथ हरिद्वार पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए डीजीपी द्वारा एक बैठक बुलाई गई जिसमें एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल, कमांडेंट 40 पीएससी पीके राय सहित जनपद के पुलिस अधिकारीयों ने प्रतिभाग किया। बैठक…
