देहरादून: जम्मू के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में आतंकी हमले में शहीद हुए गौतम कुमार और नायक वीरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर सोमवार को सेना के विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। यहां सेना ने दोनों शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर एयरपोर्ट पहुंचकर सीएम धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने शहीदों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इसके बाद दोनों के पार्थिव शरीरों को सेना के हेलीकॉप्टर से उनके घर भेजा गया। बता दें कि बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के…
Category: उत्तराखंड
जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे। उन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। वह उत्तराखंड के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया, बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए। इसलिए ही स्व. वाजपेयी…
इंद्रमणि बडोनी की जयन्ती पर सीएम धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उनके त्याग एवं सक्रिय सहयोग को याद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को पृथक राज्य बनाने के लिए आंदोलन प्रारंभ करने वाले बडोनी प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए आदर्श हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की राज्य के स्वरूप के प्रति सोच व दृष्टि स्पष्ट थी। वह राज्य को समृद्ध बनाना चाहते थे। मुख्यमंत्री ने…
नैनीताल में लगा पर्यटकों का जमावड़ा
नैनीताल: सरोवर नगरी के पर्यटन स्थलों में भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से नगर में दिनभर कई बार यातायात प्रभावित रहा। शहर में लगातार वाहनों के प्रवेश से तल्लीताल, मल्लीताल व मालरोड पर वाहनों की लंबी कतार नजर आई और वाहन रेंगरेंग कर चले। इसके चलते पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे से बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों को अस्थाई पार्किंग स्थलों में रोका जा रहा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि क्रिसमस और…
क्रिसमस और नए साल से पहले पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार
-मसूरी में जाम ने छुटाए पसीने देहरादून: प्रदेश की राजधानी देहरादून में क्रिसमस और नए साल से पहले पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। कई राज्यों से सैलानी क्रिसमस मनाने उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। दिन प्रति दिन बढ़ती पर्यटकों की संख्या से कारोबारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। सोमवार क्रिसमस की छुट्टी ने सैलानियों के वीकेंड को खास बना दिया है। इस कारण प्रदेश की सड़कों पर जाम देखने को मिल रहा है। मसूरी से लेकर चकराता और ऋषिकेश पर्यटकों से पैक हैं। वहीं, होटल और रिजॉर्ट…
पूूर्व केन्द्रीय मंत्री शैलजा कुमारी बनी उत्तराखण्ड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव की भी विदाई हो गई। उनकी जगह प्रभारी की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री रहीं कुमारी शैलजा को दी गई। शैलजा वर्ष 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बतौर स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल रहीं। उत्तराखंड कांग्रेस में प्रभारी रहते देवेंद्र यादव क्षत्रपों की जिस गुटबाजी पर लगाम लगाने में नाकाम रहे, शैलजा के सामने सबको एकजुट करना पहली चुनौती होगा। वर्ष 2024 के आम चुनाव से पहले किए गए इस महत्वपूर्ण बदलाव के उत्तराखंड कांग्रेस के लिए खास मायने हैं। वैसे तो कहा जा रहा…
उत्तरकाशी के जंगलों में लगी आग हुई विकराल
उत्तरकाशी: समूची उत्तरकाशी पिछले आठ दिनों से जंगलों की भीषण आग के धुएं की धुंध में है। जंगलों की भीषण आग आज भी यक्ष प्रश्न बनकर मुहँ बाए खड़ी है समाज और सरकार के आगे। आखिर कौन बुझाए इस आग को ये आज भी यक्ष प्रश्न है। भीषण आग से जल रहे उत्तरकाशी के जंगलों की सुध लेने वाला कोई दिखाई नही दे रहा है।जिसके चलते उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। उत्तराखंड के कुल क्षेत्रफल 54834 वर्ग किलोमीटर में से 34434 वर्ग…
मूल निवास: सैकड़ों युवाओं ने भरी हुंकार, राजधानी देहरादून में करेंगे विशाल प्रदर्शन
हल्द्वानी: उत्तराखंड में मूल निवास की परिभाषा 1950 करने की मांग न सिर्फ गढ़वाल बल्कि कुमाऊं में भी तूल पकडने लगी है, बताते चले की काफी लंबे समय से राज्य आंदोलनकारी सहित उत्तराखंड के तमाम संगठन मूल निवास व भू- कानून लागू करने की मांग उठा रहे हैं । हाल ही में सरकार द्वारा एक अधिसूचना जारी कर भी यह कहा गया कि जिनके पास मूल निवास है उन्हें स्थाई निवास की जरूरत नहीं है, साथ हि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जल्द ही समिति बनाकर इस पर…
देर रात पिंजरे में कैद हुआ गुलदार,सैम्पल लेकर जांच होगी नरभक्षी है या नही
नैनीताल: ग्रामवासी इन दिनों नरभक्षी बाघ के आतंक से परेशान है। इस बीच भीमताल के नरभक्षी प्रभावित क्षेत्र दुधली में देर रात एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। इस मामले में डी.एफ.ओ.चंद्रशेखर जोशी का कहना है कि दुधली में पकड़े गए गुलदार के सैम्पल लेकर जांच की जाएगी, कि क्या यह वही हमलावर नरभक्षी हैं। नैनीताल जिले में भीमताल का एक बड़ा क्षेत्र इन दिनों तीन महिलाओं को हिंसक वन्यजीव द्वारा शिकार बनाए जाने को लेकर चर्चाओं में है। शासन ने पूर्व समय में गुलदार को नरभक्षी घोषित…
महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर गुरूकुल कांगड़ी पहुंचे उपराष्ट्रपति
हरिद्वार: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में आयोजित महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यहां कुल सवा घंटे रहेंगे। विशेष विमान से वह 10 बजकर 10 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे। उद्घाटन सत्र में विद्वत पद संचलन और संबोधन के बाद वह 12 बजकर 15 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता लोकसभा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह करेंगे। इसमें अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल…
