देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत दिलाराम बाजार में स्थापित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के प्रमुख स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित होने से आम जनता में देश प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना का और तेजी से प्रसार होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, सुबोध उनियाल, विधायक खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, एसएसपी अजय सिंह, अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल उपस्थित थे।
Category: उत्तराखंड
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू
देहरादून: डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ 23 करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित किये गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखण्ड राज्य की अवधारणा में ऊर्जा सेक्टर का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। औद्योगिक जगत से जुड़े लोगों के सुझावों के आधार पर…
हत्याकाण्ड का खुलासा, राजमिस्त्री गिरफ्तार
-नशे के दौरान हुए विवाद में गया था वारदात को अंजाम हरिद्वार। फेरूपुर स्थित गन्ने के खेत में मृत मिले दून निवासी एक व्यक्ति की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मात्र 24 घंटो के भीतर ही हत्यारोपी राजमिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की यह वारदात नशे के दौरान हुए विवाद के चलते अजंाम दी गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीते रोज थाना पथरी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव फेरुपुर में गन्ने के खेत में पड़ा हुआ है।…
छात्र दिवागम समेत कई छात्रों ने पटना में जीता स्वर्ण पदक
रुद्रपुर: पटना बिहार में 23 नवंबर से 28 नवंबर तक संपन्न हुई सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में देवभूमि उत्तराखंड के खिलाडियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चौंपियनशिप में 3 गोल्ड 10 सिल्वर 10 ब्रोंज कुल 23 पदकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वर्ण पदक जीतने वाले तीन खिलाडियों में एक एडवोकेट परमजीत सिंह का पोता व एडवोकेट गुरदीप सिंह का पुत्र दिवागम जोत सिंह भी शामिल है। इसके अलावा स्वर्णपदक जीतने वाले खिलाडियों में हार्दिक , शुभम शामिल है। रजत पदक विजेता खिलाडियों में…
बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी का आरोप
हल्द्वानी: पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक व अन्य पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी है। आरोप है कि बैंक ने कार की रजिस्ट्री कराने के नाम पर सीज की गई कार की पूरी रकम वसूल ली और कार उसके नाम ही नहीं की। अब उसे टहलाया जा रहा है। छतरपुर रुद्रपुर निवासी पंकज काण्डपाल पुत्र पूरन चन्द काण्डपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 30 मार्च 2023 को पंजाब नेशनल बैंक का रिकवरी एजेन्ट कमल…
गौरक्षक दल गठित, मुख्य मार्गों से हटाएंगे पशु
हल्द्वानी: नगर निगम की ओर से गौरक्षक दल का गठन किया गया है। इसमें 20 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। गौरक्षक दल नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग में घूमने वाले गोवंश को मुख्य मार्गों से हटाने का कार्य करेंगे ताकि मुख्य मार्ग में विचरण करने वाले गोवंश से होने वाली दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। यह गौरक्षक दल मोटरसाइकिल के माध्यम से रानीबाग से लेकर तीनपानी, रामपुर रोड, कालूसिद्ध मंदिर से ब्लॉक ऑफिस तक, कुसुमखेड़ा चैराहे से कमालुवागांजा मोड तक , लालडांठ से कॉल टैक्स काठगोदाम समस्त कैनल रोड आदि…
ट्रांसपोर्टरों की हड़तालः दो हजार ट्रकों के पहिए जाम
हल्द्वानी: देवभूमि ट्रक आनर्स वेलफेयर महासंघ के आह्वान पर कुमाऊं मंडल में मंगलवार से ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इसके तहत दो हजार से अधिक ट्रकों के पहिए जाम हो गये हैं। इससे कुमाऊं भर में आपूर्ति व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। ट्रांसपोर्टर चालान का अधिकार केवल आरटीओ व टीआई को ही दिये जाने जैसी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। उनका कहना है कि पूर्व में शासन-प्रशासन को मांगों से अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि हड़ताल में जरूरी सेवाएं शामिल नहीं…
माइनस छह डिग्री पहुंचा केदारनाथ का तापमान
रूद्रप्रयाग: केदारनाथ में सोमवार देर शाम को तापमान माइनस छह डिग्री पहुंच गया। धाम में जमकर बर्फबारी भी हुई। मौसम की बेरुखी से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इधर, निचले इलाकों में भी सोमवार को कुछ देर हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है।सोमवार को सुबह से ही केदारनाथ में हल्के बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ यहां मौसम खराब होता गया और दोपहर 3 बजे से हल्की-हल्की बर्फबारी होने लगी। देर रात तक रुक-रुककर हल्की बर्फबारी होती रही। खराब मौसम के कारण केदारनाथ…
सीएम धामी ने किया ‘‘ मेरी योजना’’ पुस्तक का ई बुक के रूप में विमोचन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा तैयार की गई पुस्तक ‘‘ मेरी योजना’’ का विमोचन ई बुक के रूप में किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के प्रयासो की सराहना करते हुए कहा कि आम जनता के हित में लागू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं को पुस्तक के माध्यम से सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है। इससे जन सामान्य को जनहितकारी योजनाओं को सरल भाषा में समझने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक जनप्रतिनिधियों तथा…
मुख्यमंत्री ने 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण
-एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला उत्तराखण्ड बना पहला राज्य। राज्य में कुल 27 उत्पादों को मिल चुका है जीआई टैग। देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जीआई प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है, जिसे एक दिन में सबसे अधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र मिले हैं। अब तक उत्तराखण्ड के कुल 27 उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है। राज्य को जो 18 नये जी.आई प्रमाण पत्र मिले हैं उनमें उत्तराखण्ड चौलाई, झंगोरा,…
