ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में हुआ राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन

–मौलिक अधिकारों पर चर्चा को बढ़ावा देना कार्यक्रम का उद्देश्य देहरादून: मानविकी व सामाजिक विज्ञान विभाग, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय और वाद विवाद संगठन डेबसौक ने बीते शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लियाI कार्यक्रम का उद्देश्य मौलिक अधिकारों पर चर्चा को बढ़ावा देना था। बतौर मुख्य अतिथि विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. प्रभा लामा, विभाग संयोजक डॉ. रिचा थपलियाल एवं संकाय समन्वयक डॉ. गौरव डिमरी और नवीन नवल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन…

हरिद्वार व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों को 1900 पदों की मंजूरी

–2005 से पूर्व सेवानिवृत्ति वालों को पुरानी पेंशन देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी देने तथा चिकित्सा सेवा विभाग और शिक्षा विभाग से जुड़े कई अहम फैसलों को हरी झंडी दे दी गई है। कैबिनेट की बैठक के बाद सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि आज 14 अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि बैठक में राज्य के दो राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार और पिथौरागढ़…

सीएम धामी ने सड़क निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क निर्माण कार्यों एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। 08 और 09 दिसम्बर को एफ.आर.आई, देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ‘ डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड’ की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने एफ.आर.आई. में आयोजन स्थल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयोजन से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट…

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने उठाई भाजपा विधायक दलीप सिंह के इस्तीफे की मांग

कोटद्वार: लैंसडाउन विधायक दलीप सिंह रावत के वायरल वीडियो के बाद विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया है। कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसाईं रावत ने इसे बीजेपी विधायक की गुंडागर्दी बताया है। साथ ही उन्होंने मामले में विधायक से इस्तीफा लिए जाने की मांग की है। बीते रोज भाजपा विधायक दलीप सिंह रावत का बीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखण्ड की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस आक्रामक हो गयी है। कांग्रेस नेत्री अनुकृति गुसांई ने इसे सीधे तौर पर विधायक की गुंडागर्दी बताते हुए उसके इस्तीफे की मांग की…

मेले जाने को लेकर घर से निकली  युवती तीन दिन से लापता

पौड़ी: श्रीनगर क्षेत्र में एक युवती मेले में जाने की बात कह कर घर से निकली थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी युवती घर नहीं पहुंची। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर कोतवाली स्थित महिला थाने में एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बीस वर्षीय पुत्री 30 नवंबर को मेले में जाने की बात कहकर घर से निकली थी।…

सैन्यधाम के निर्माण कार्यो का काबीना मंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून: मसूरी विधानसभा क्षेत्र स्थित गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम का रविवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की सैन्य धाम का निर्माण तय समय पर किया जाए। मंत्री ने फरवरी 2024 तक सैन्य धाम का पूरा काम करने के निर्देश दिए, इससे पहले दिसंबर 2023 तक सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूरा किया जाना था ,लेकिन काम में देरी की वजह से धाम के पूरा होने की डेडलाइन फरवरी 2024 तक बढ़ा दी गई है।…

सीएम धामी ने पीएम नरेन्द्र मोदी को इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया निमंत्रण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कीI इस दौरान मुख्यमंत्री ने 8 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को गंगीलीहाट के प्रसिद्ध मां हाट कालिका मंदिर की मूर्ति भी भेंट की। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी को उत्तराखण्ड के विकास की रूपरेखा तैयार करने की जानकारी भी दी। उन्होंने पीएम मोदी को उत्तराखण्ड के विकास में हर संभव सहायता करने…

काबुल हाउस पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

देहरादून: प्रदेश की राजधानी दून के ईसी रोड स्थित काबुल हाउस (शत्रु सम्पत्ति) को आखिरकार प्रशासन ने शनिवार को बुल्डोजर से ढहा दिया । प्रशासन की टीम ने सुबह फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और कार्यवाही को अन्जाम दिया। देहरादून की डीएम डा. सोनिका द्वारा दिये गये आदेश के बाद प्रशासन द्वारा दो नवम्बर को ईसी रोड स्थित काबूल हाउस पहुंच कर उसमंे निवास करने वाले 16 परिवारों को इस परिसर को खाली करने को कहा  था। जिसके बाद कुछ लोगों हल्के फुल्के विरोध के बाद काबूल हाउस को…

इन्वेस्टर समिटः जिलाधिकारी सोनिका ने जौलीग्रान्ट से दिलाराम चौक तक किया निरीक्षण

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने इन्वेस्टर समिट की तैयारियों के दृष्टिगत एयरपोर्ट जौलीग्रान्ट से दिलाराम चैक तक निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शनिवार को जिलाधिकारी सोनिका ने इन्वेस्टर समिट की तैयारियों के दृष्टिगत एयरपोर्ट जोलीग्रान्ट से दिलाराम चौक तक निरीक्षण करते हुए निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एयपोर्ट चैक, हिमालयन चैक, भानियावाला रोड, भानियावाला चैक, लच्छीवाला, मोहकमपुर, जोगीवाला, रिस्पना चैक, रिस्पना से दया प्लाजा, फ्वारा चैक, लक्ष्मी रोड चैक, आराघर, ईसी रोड, द्वारिका…

इन्वेस्टर्स समिट का पीएम को न्यौता देने दिल्ली पहुंचे सीएम धामी

देहरादून: उत्तराखण्ड का शासन-प्रशासन 8-9 दिसंबर को राजधानी दून में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दिल्ली दौरे पर है जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें समिट में शामिल होने का निमंत्रण पत्र देंगे। मुख्यमंत्री धामी चाहते हैं कि इस अवसर पर अगर पीएम मोदी मौजूद होंगे तो इससे निवेशकों का मनोबल बढ़ेगा। राज्य में होने वाले इस इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के…