देहरादून: हल्द्वानी के गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के सघन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। वहीं अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने समस्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। दृष्टिबाधित बच्ची के यौन शोषण के आरोप में बीते शुक्रवार को पुलिस ने नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइंड नवाड़खेड़ा, गौलापार के महासचिव एवं संचालक श्याम धानक को गिरफ्तार किया था। मुख्यमंत्री धामी ने इस अमानवीय…
Category: उत्तराखंड
केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी,श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी: सोमवार को केदारनाथ और यमुनोत्री में बारिश बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। खराब मौसम में भी धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। एक ओर जहां श्रद्धालु बर्फबारी देख उत्साहित नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ रही है। यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में एक घंटे से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। यमुनोत्री धाम के ऊपर बुग्यालों चोटियों सप्त ऋषि कुंड, बंदरपूंछ, कालिंदी पर्वत, गरुड़ गंगा टाप पर बर्फबारी जारी रही। बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आ गई।…
दून सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश, होने लगा ठंड का अहसास
देहरादून: सोमवार को राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। हरिद्वार में तेज तूफान से धूल मिट्टी, कूड़ा शहर के रोड और गलियों में पसर गया । तेज आंधी के चलते कई जगह पेड़ की शाखाएं टूट कर गिर गई है। उत्तरकाशी में बादल छाए हुए हैं साथ ही ठंडी हवाएं चली। वहीं विकासनगर में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश होने के आसार बताए गए थे। मौसम विज्ञान…
ग्राम मटियावा में भेड़ बकरी शिविर आयोजित
देहरादून: विकासखण्ड कालसी के ग्राम मटियावा में भेड़-बकरी शिविर का आयोजन किया गयाI शिविर का आयोजन पशुपालन विभाग के माध्यम एवं ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना ((REAP) के सहयोग से गठित उत्तराखण्ड के पहले भेड़ बकरी पालक FPO ‘‘कालसी भेड़ बकरी किसान उत्पादन संगठन स्वायत्त सहकारिता‘‘ कालसी, देहरादून के तत्वाधान में गोट वैली प्रोजैक्ट के अन्तर्गत किया गया। भेड़-बकरी शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा उक्त योजना के अन्तर्गत चयनित बकरी पालकों द्वारा क्रय बकरियों की टैगिंग, पशु औषधि वितरण, बन्धयाकरण एवं पशुचिकित्सा परामर्श आदि गतिविधियों से चयनित बकरी पालकों को…
ऑपरेशन अजेयः इजरायल लौटे उत्तराखंड के 10 नागरिक
देहरादून: इजरायल युद्ध के बीच देशवासियों को वापस लाने कवायद जारी है। इन्हें वहां से सही सलामत निकालने के लिए ऑपरेशन अजेय चलाया जा रहा है। ऑपरेशन अजेय के तहत इजराइल में फंसे भारतीयों को सही सलामत स्वदेश वापस लाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से लोगों को वापस लाया जा रहा है। उत्तराखंड के फंसे लोग भी स्वदेश लौट आए हैं। ऑपरेशन अजेय के अंतर्गत रविवार सुबह इजराइल से भारत सरकार द्वारा दो विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया गया। इसमें उत्तराखंड के…
केदारनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी
रूद्रप्रयाग: रविवार सुबह बाबा केदार के धाम में बर्फबारी हुई और इसकी वीडियो भी सामने आई। बर्फबारी के बीच श्रद्धालु यहां बाबा केदार के दर्शन के लिए पहूंचे। बर्फबारी से मौसम और ठंडा हो गया है। उत्तराखंड के कुछ जिलों में रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। इसी बीच केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। ठंड बढ़ने के बावजूद यहां श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नजर नहीं आई। शनिवार को भी केदारनाथ में दोपहर से अपराह्न बाद तक तीन घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान…
14 नवंबर को बंद हो जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट
उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए जाने का शुभ मुहूर्त तय किया गया है। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने नवरात्र के शुभ अवसर पर कपाट बंद होने का मुहूर्त बताया है। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि 14 नवंबर दोपहर 11.45 पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होंगे। जिला मुख्यालय सहित गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मौसम साफ है और चटख धूप खिली हुई है। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर…
एयर चीफ मार्शन ने परिवार सहित किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन
चमोली: शनिवार सुबह एयर चीफ मार्शल वीआर चैधरी ने परिवार संग बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने एयर चीफ मार्शल का स्वगत किया। प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने एयर चीफ मार्शल को प्रसाद भेंट किया। इससे पहले एयर चीफ मार्शल वीआर चैधरी ने शुक्रवार को चमोली जिले के जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा अर्चना की। उनके साथ पारिवारिक सदस्य और वायुसेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद वह भगवान नृसिंह की विशेष…
अमावस्या पर पितृ तर्पण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
-असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी पितृ पूजन को पहुंचे हरिद्वार हरिद्वार: पितृपक्ष की अमावस्या के चलते पितृ तर्पण के लिए हर की पैड़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस पावन पर्व पर पुण्य लाभ लेने के लिए सुबह-सुबह ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस मौके पर प्राचीन नारायणी शिला मंदिर में पूजा अर्चना कीI माना जाता है कि यदि किसी को अपने पितरों की मृत्यु कि तिथि ना पता हो तो वह पितृ पक्ष के अंतिम दिन…
प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश कर रहा तेजी से प्रगति: धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जिस उद्देश्य को लेकर इस कार्यालय का शुभारंभ किया गया है, उस उद्देश्य में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी अवश्य सफल होगी। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। यह क्षेत्र सशक्तिकरण का माध्यम बन रहा है और लोगों को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। शनिवार को देहरादून के दून बिजनेस पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर, में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजी के कार्यालय का…
