देहरादून: रिलायंस ज्वैलरी शॉप पर डकैती मामले पुलिस नं दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड में लिया है। जिन्हे लेकर पुलिस दून के लिए रवाना हो गयी है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों से घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि नौ नवम्बर को दिन दहाडे हथियारबंद बदमाशों ने राजपुर रोड पर स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम पर धावा बोलकर करोडों रूपये के सोने, चांदी हीरे के जेवरात लूट लिये थे। जिसके बाद बदमाश आराम से वहां से फरार हो गये।…
Category: उत्तराखंड
उत्तरकाशी सुरंग हादसा: ऑगर मशीन ने 21 मीटर तक मलबा भेदा, श्रमिकों के सुरंग से जल्द निकलने की उम्मीद बढ़ी
उत्तरकाशी: सिलक्यारा सुरंग में नई और शक्तिशाली ऑगर मशीन ने शुक्रवार सुबह तक 21 मीटर मलबे को भेद दिया जिससे पिछले पांच दिनों से अधिक समय से उसके अंदर फंसे 40 श्रमिकों के जल्द बाहर आने की उम्मीद बढ़ गयी है। सिलक्यारा में बने उत्तरकाशी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, सुरंग में जमा मलबे में सुबह छह बजे तक 21 मीटर की दूरी तक ‘ड्रिलिंग’ हो चुकी है । सुरंग में 45 से 60 मीटर तक मलबा जमा है जिसमें ड्रिलिंग की जानी है। योजना यह…
सीएम धामी के हाथों हुआ सचिवालय परिसर में मिलेट बेकरी आउटलेट का शुभारंभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में मिलेट बेकरी आउटलेट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य के मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका में वृद्धि करने के उद्देश्य से सचिवालय परिसर में मिलेट बेकरी का आउटलेट शुभारंभ किया गया है। राज्य में ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय मंडुआ, झंगोरा, ज्वार, चौलाई इत्यादि अनाजों के उत्पादन…
टनल हादसा: पल पल की अपडेट ले रहे सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा में चल रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं | जिसके चलते मुख्यमंत्री कमिश्नर गढ़वाल, आईजी गढ़वाल एवं राहत बचाव में लगी एजेंसियों से सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन व टनल में फंसे श्रमिकों की कुशलक्षेम समेत हर पल की अपडेट ले रहे हैं | मुख्यमंत्री ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू कार्य में लगी सभी टेक्निकल एजेंसियों को हर संभव सहयोग दिया जाय। गढ़वाल कमिश्नर को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि रेस्क्यू कार्य…
फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्सा
देहरादून: तीर्थनगरी के श्यामपुर क्षेत्र में फांसी लगाकर महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। गुरूवार को पुलिस का सूचना मिली थी कि रामेश्वर कॉलोनी श्यामपुर में एक महिला द्वारा फांसी लगा ली है। सूचना पर चैकी प्रभारी श्यामपुर मौके पर पहुँचे। मौके पर श्रीमती पूजा उम्र पत्नी संजू खड़का हाल निवासी रामेश्वर पुरम श्यामपुर कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून द्वारा पंखे पर चुन्नी के फंदे से फांसी लगा कर आत्महत्या की…
लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता अहम: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता अहम है। प्रेस किसी भी समाज का आईना होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है।…
रुद्रपुर: जिले में प्रवासी पक्षियों को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट
रुद्रपुर: ठंड शुरू होते ही गूलरभोज के बौर और हरिपुरा जलाशय में ठंडे देशों से प्रवासी पक्षियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं वन विभाग के साथ ही पशुपालन विभाग भी इन प्रवासी पक्षियों को लेकर अलर्ट हो गया है। इसके लिए विभाग ने प्रत्येक ब्लॉक में वैटनरी ऑफिसर के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है। जो जनपद के जलाशयों में आने वाले पक्षियों के साथ ही मृत मिलने वाले पक्षियों पर नजर रखेगी। यहां बता दें कि ठंड शुरू होते ही ठंडे देशों से हजारों…
उत्तराखंड में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई तीव्रता
देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3़ 1 मापी गयी है। भूकंप के झटके लगते ही लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन अभिकरण के प्रभारी डीएस पटवाल ने बताया कि भूकंप के झटके बुधवार देर रात 02:02:10 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र 31़ 04 उत्तरी अक्षांश: एवं 78.23 पूर्वी देशांतर पर सतह से पांच किलोमीटर…
सीएम ने रेस्क्यू में लगे अधिकारियों समेत बचाव एजेंसियों का बढ़ाया हौसला
-सिलक्यारा में चल रही है रेस्क्यू ऑपरेशन के पल-पल की अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा में चल रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं | मुख्यमंत्री धामी ने कमिश्नर गढ़वाल, आईजी गढ़वाल एवं राहत एवं बचाव में लगी एजेंसियों से सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन व टनल में फंसे श्रमिकों की कुशलक्षेम की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं | इसके अलावा सीएम ने युद्ध स्तर पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं राहत एवं बचाव एजेंसियों का…
सीएम धामी ने एमपी के इंदौर पहुंच प्रवासी उत्तराखंडी जनसभा में किया प्रतिभाग
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंदौर, मध्य प्रदेश में प्रवासी उत्तराखंडी समाज द्वारा आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था की और से आयोजित इस एकत्रीकरण कार्यक्रम में आकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक कार्य किए जा रहे हैं, यह सराहनीय प्रयास है। चाहे बालिकाओं के विवाह के लिए किए जा रहे प्रयास हो या फिर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान हो, मेरिट लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना हो, सभी क्षेत्रों में…
