कांग्रेस सेवादल का प्रांतीय सम्मेलन शुरू, लालजी देसाई ने किया ध्वजारोहण

देहरादून: कांग्रेस सेवादल का प्रदेश सम्मेलन रविवार को राजधानी में रिंग रोड स्थित एक निजी होटल में सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी देसाई, प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, जोन प्रभारी डॉ अमरजीत सिंह, प्रदेश प्रभारी एस प्यारी जान के दिशा निर्देशन में सुबह प्रारम्भ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सेदारी की स सम्मेलन का प्रारम्भ ध्वजवंदन के साथ किया गया जिसमें वन्देमातरम और ध्वजगीत के साथ ध्वज वंदन किया गयाI इस मौके पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने झंडे को सलामी…

शिक्षक संघ ने मांगों लेकर रैली निकाल किया प्रदर्शन

देहरादून: विभिन्न मांगों को लेकर  उत्तराखंड के शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आन्दोलन का बिगूल फूंक दिया है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में रविवार को राजकीय शिक्षक संघ ने विशाल  रैली निकालकर प्रर्दशन किया। रविवार को सरकार की अनदेखी से नाराज प्रदेशभर के राजकीय शिक्षक देहरादून में जुटे और परेड ग्राउंड से दिलाराम चौक तक विशाल जागरण रैली निकालकर सरकार तक आवाज पहुंचाने का प्रयास किया। राज्य के शिक्षकों की सरकार से मांग है कि एलटी से प्रवक्ता और प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति की सूची निर्गत की…

योगी आदित्यनाथ पहुचें केदारनाथ धाम, जय श्री राम के नारों से हुआ स्वागत

-बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक कर की पूजा अर्चना रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने रविवार को केदारनाथ धाम पहुँच बाबा केदार के दर्शनकर रूद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान केदारनाथ से विश्व में सुख समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। तकरीबन दो घंटे के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान केदारपुरी में लगातार जय श्री राम एवं हर-हर महादेव के नारे लगते रहे। जहां से भी मुख्यमंत्री योगी गुजरते वहां उनके अभिवादन को खड़े श्रद्धालु जयकारे लगाते। जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं का…

धनौल्टी के बिष्ठौसी वार्ड-15 के उपचुनाव की मतगणना पूरी

-लिफाफे में बंद कर हाईकोर्ट भेजे गए परिणाम धनौल्टी: विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला पंचायत वार्ड-15 बिष्ठौसी की सीट पर संपन्न हुई मतगणना के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी देवेन्द्र पंवार अपनी जीत की उम्मीद जता रहे हैं। हालांकि नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर उप चुनाव परिणाम को हाईकोर्ट में बंद लिफाफे में जमा कर दिया जाएगा। जिसकी घोषणा अंतिम फैसला आने के बाद होगी। जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव में बिष्टौसी सीट पर 5 अक्टूबर 2023 को वोटिंग हुई थी। चुनाव में सबसे दिलचस्प बात ये थी…

कांग्रेस ने किया उत्तराखंड की नई आबकारी नीति का विरोध

-महिलाओं ने की सरकार ने खिलाफ नारेबाजी अल्मोड़ा: उत्तराखंड की नई आबकारी नीति के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोल शुरू कर दिया है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंकते हुए उत्तराखंड की नई आबकारी नीति का विरोध किया है। इस दौरान कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर रानीखेत महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता पंवार ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आह्वान पर समस्त महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस नयी शराब बिक्री नीति का विरोध…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए तैयार है पिथौरागढ़

पिथौरागढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में पिथौरागढ़  शहर को भव्य तरीके से सजाया गया है। नगर की सड़कों का कायाकल्प कर दिया गया है।  पीएम के आवागमन वाले मार्ग किनारे की दीवारों पर अद्भुत चित्रकारी की गई है, जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थलों के अलावा लोक संस्कृति को उकेरा गया है। वहीं, स्पोटर्स स्टेडियम में होने वाली पीएम की सभा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 11 व 12 अक्टूबर को सीमांत जनपद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर इन दिनों शहर का…

आर्टिफिशयल इंटेलीजेंसी के उपयोग से जांचों में आये क्रांतिकारी बदलाव: श्रीवास्तव

देहरादून: अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजा श्रीवास्तव ने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी जांचों मेे आर्टिफिशयल इंटेलीजेंसी के उपयोग से क्रांतिकारी बदलाव आये हैं। शनिवार को यहां 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के प्रथम सत्र 5जी युग में पुलिस व्यवस्था (पुलिसिंग फॉर 5जी ऐरा) के अन्तर्गत हुई चर्चा में राजा श्रीवास्तव, अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश ने बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी जांचों में एआई(आर्टिफिशयल इंटेलीजेंसी) के उपयोग से क्रान्तिकारी बदलाव आए हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर अल्प समय में डेटा का विश्लेषण कर जाचों को…

गृहमंत्री अमित शाह का दौरा,भाजपा प्रदेश कार्यालय में बढी चैकसी

देहरादून: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले राजधानी देहरादून में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर है। इसके लिए देहरादून में सड़कों के किनारे लटक रहे तारों को हटाने का काम किया जा रहा है। जिस कारण शहर का ट्रैफिक भी बाधित हो रहा है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा प्रदेश मुख्यालय भी पहुंच सकते हैं जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में चैकसी बढ़ा दी गयी है। एक दिन पूर्व ही प्रदेश मुख्यालय के बाहर पुलिस बल…

डेंगू की रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन

हल्द्वानी: इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में महाविद्यालय की एनएसएस इकाईयों एवं सुशीला तिवाड़ी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी ने संयुक्त रूप से डेंगू की रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित ने कहा कि आज डेंगू एक महामारी का रूप ले चुकी है और हल्द्वानी शहर ही नहीं संपूर्ण सूबे को अपनी गिरफ्त में निरंतर लेते जा रही है इसलिए इस तरह के शिविर का आयोजन करना महत्त्वपूर्ण हो जाता है। कार्यक्रम संयोजक एवं…

सीएम ने कनिष्ठ सहायक पद पर चयनित 10 अभ्यार्थियों को दिये नियुक्ति पत्र

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग के अन्तर्गत कनिष्ठ सहायक के पद पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीI इस मौके पर सीएम धामी ने अभ्यर्थियों से कहा कि आपके परिश्रम और ईश्वर की कृपा से सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का जो अवसर मिल रहा है, उसे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें। कार्य क्षेत्र में नये जीवन की शुरूआत आत्म अनुशासन और…