देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सीएम आवास में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Category: उत्तराखंड
कैबिनेटः उत्तराखण्ड में लागू होगी केंद्रीय स्क्रैप नीति
-पर्यटन विभाग में होगा सिंगल विंडो सिस्टम लागू देहरादून: सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पर्यटन, परिवहन और ऊर्जा विभाग से जुड़े तमाम अहम प्रस्तावों पर विचार मंथन के बाद 30 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। विदेश दौरे पर होने के कारण सतपाल महाराज, गणेश जोशी व प्रेमचंद अग्रवाल बैठक में शामिल नहीं हुए। सुबोध उनियाल व रेखा आर्य बैठक में मौजूद रही। जैसा कि संभावनाएं जताई जा रही थी सरकार ने आज की इस कैबिनेट बैठक में दिसंबर माह में होने…
बिजरानी रेंज में बाघिन का शव मिलने से हडकंप
नैनीताल: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी क्षेत्र में गस्त कर रही वनकर्मियों की टीम को बीती देर शाम एक बाघिन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना गश्तीदल द्वारा अपने उच्चाधिकारियों को दी गयी। सूचना पर मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों व पार्क के डॉक्टरों की टीम ने जांच की शुरू कर दी है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के अर्न्तगत बिजरानी दक्षिणी बीट मलानी के ब्लॉक क.सं. 18 बिजरानी चीड क्षेत्र में हाथी गश्ती दलों को एक बाघिन का शव पड़ा मिला, जिसके बाद वनकर्मियों द्वारा…
विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर सीएम व अन्य नेताओं ने किया शोक व्यक्त
देहरादून: मंगलौर विधानसभा से विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक किशोर उपाध्याय व पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने शोक व्यक्त किया। वहीं विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर सचिवालय में कैबिनेट बैठक से पहले कैबिनेट द्वारा दो मिनट का मौन रखकर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सोमवार को मुख्यमंत्री धामी ने मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान…
बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का निधन
हरिद्वार: मंगलौर से बहुजन समाज पार्टी के विधायक सरवत करीम अंसारी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ महीने पहले ही मुंबई में भी उनका इलाज हुआ था। सोमवार की सुबह सरवत करीम अंसारी का निधन हो गया। जिससे पूरे कस्बे व आस पास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश के कई बड़े राजनेताओं और सामाजिक संगठनों ने विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर शोक जताया है। विधायक सरवत करीम अंसारी की हालत बिगड़ने पर उन्हें…
मुख्यमंत्री धामी ने किया सतर्कता सप्ताह का शुभारंभ
-सतर्कता विभाग में 103 नये पद सृजित किये जायेंगे- मुख्यमंत्री देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 तक चलने वाले सतर्कता सप्ताह के अन्तर्गत ‘‘भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सतर्कता विभाग में 103 नये पद सृजित किये जायेंगे। सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को प्रभावी रूप से और बेहतर बनाने के लिए सर्विलांस व तकनीकि विशेषज्ञों की टीम का गठन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने…
लगभग पांच लाख लोगों को कोटद्वार आनंद विहार रेल सेवा का लाभ मिलेगा: तीरथ
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा गढ़वाल लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने बताया कि कोटद्वार से आनंद विहार तथा आनंद विहार से कोटद्वार को रेल रात्रि सेवा का सुभारंभ हो गया हैI उन्होंने कोटद्वार वासियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया की करोना संक्रमण के दौरान बन्द हुई रात्रि रेल सेवा को पुनः संचालन के लिए संसद सत्र में प्रश्न उठाकर मांग की थी और तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल से स्वयं मिलकर ज्ञापन सौंपा और कोटद्वार को रात्रि रेल सेवा से जोड़ने का आग्रह किया थाI गोयल ने उन्हें…
‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत अमृत कलश पहुंचा दिल्ली
देहरादून: मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत उत्तराखण्ड से भेजे गए अमृत कलश यात्रा का दल रविवार सुबह दिल्ली पहुँच गया। इस अवसर पर स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा, भारत सरकार, संस्कृति विभाग और स्थानीय आयुक्त कार्यालय, उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा पाठ के साथ दल का स्वागत किया। अमृत कलश यात्रा’ में देवभूमि के सुदूरवर्ती अंचलों के 95 विकासखण्डों व 101 नगर-निकायों से 192 तथा नेहरू युवा केंद्र से 166 स्वयंसेवक उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कलश यात्रा अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को याद रखने…
फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान ने किए केदारनाथ के दर्शन
रुद्रप्रयाग: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान शनिवार को मदमहेश्वर धाम पहूंची। जहां पर उन्होंने भगवान मदमहेश्वर के दर्शन कर रुद्राभिषेक किया। इससे पूर्व शुक्रवार को सारा अली खान केदारनाथ पहूंची थी जहां पर उन्होंने पूजा अर्चना के साथ बाबा भैरवनाथ के दर्शन कर सांयकालीन आरती के दर्शन किए थे। इस वर्ष सारा अली खान दूसरी बार केदारनाथ धाम पहुँची। सारा शनिवार सुबह केदारनाथ से हेलीकॉप्टर के माध्यम से मध्यमहेश्वर के लिए रवाना हुई। सुबह करीब 11 बजे धाम में पहूंचने के बाद उन्होंने बाबा मध्यमहेश्वर के दर्शन कर वहां पर…
प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम देता है अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा: धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ब्रह्मपुरी, पटेलनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 106वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सभी को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए त्योहारों के सीजन में स्थानीय उत्पादों को जरूर खरीदें। वोकल फॉर लोकल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सबको प्रयास करने होंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने…
