स्थानीय निकाय शीघ्र करें गौसदनों का निर्माण व विस्तारीकरण: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश में गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण कार्यों को ससमय पूर्ण करने के लिए समयसीमा निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। बुद्धवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश को गौसदनों की दृष्टि से सैचुरेट करना है। उन्होंने प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों को शीघ्र से शीघ्र गौसदनों का विस्तारीकरण एवं स्थापना आदि…

एसीएस ने किया सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ

सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण कदम: एसीएस देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय कार्मिकों के हित में सचिवालय परिसर में स्थित डिस्पेन्सरी में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर की स्वीकृति देने के साथ ही इसे जल्द से जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए थेI जिसके बाद बुधवार के अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया। इस पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर में सभी आवश्यक मूलभूत पैथोलॉजीकल जाँचें जिसमें ब्लड, यूरीन, सीबीसी,…

वन क्षेत्र निभा सकता है कि प्रदेश की आर्थिकी में महत्त्वपूर्ण भूमिका: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ईको पार्क के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों एवं डीएफओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश का अधिकतम भूभाग वन क्षेत्र होने के कारण यह प्रदेश की आर्थिकी में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हमें ईकोलॉजी का ध्यान रखते हुए प्रदेश के लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराना है। ईको पार्क तैयार कर स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान किया जा सकता है। मंगलवार को सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से जनपदों…

मुख्यमंत्री धामी ने 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने चयनित सभी सहायक अभियोजन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर ने आपको ऐसा कार्यक्षेत्र दिया है,जिसमें कार्य करने की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना जिम्मेदारी…

डीजीपी ने की प्रदेश में चल रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान की समीक्षा

देहरादून: सूबे के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने ऑपरेशन स्माइल अभियान की समीक्षा कीI इसके तहत प्रदेश में गुमशुदा बच्चों, महिला व पुरूषों की समीक्षा की गयी। समीक्षा में पाया कि प्रदेश में विगत 23 वर्षों में कुल बालक-5662, बालिका-4896, महिला-12701 व पुरूष-13784 गुमशुदा हुये, जिनमें से बालक-5437 (96%), बालिका-4705 (96%), महिला-11399 (90%) व पुरूष-11174 (81%) को बरामद किया जा चूका है। ऑपरेशन स्माइल अभियान के चलते गुमशुदा लोगों को तलाश करने के लिए टीम का गठन किया गया हैI जिनमें जनपद देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल में चार टीम, शेष जनपदों…

सीएम धामी ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की भक्ति व आराधना को समर्पित “श्री गणेश चतुर्थी” के पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की है।

सतपाल महाराज ने किया दसऊ मंदिर में भण्डारे का आयोजन

-संस्कृति मंत्री की पहल पर चालदा महाराज में पहुंचे हजारों श्रद्धालु विकासनगर/देहरादून: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल स्थित महासू मंदिर में चल रहे जागडा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व के दूसरे दिन दसऊ स्थित चालदा महाराज में पूजा अर्चना करने के बाद अपनी ओर से भण्डारा आयोजित कर श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। सिद्धपीठ महासू देवता मंदिर हनोल में राजकीय जागरा मेला धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जयकारों और पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की धुन पर झूमते हजारों श्रद्धालुओं ने सोमवार को महासू देवता के दर्शन…

सीएम ने राज्यपाल के अभिभाषणों के संकलन पर आधारित पुस्तक ‘आत्मा के स्वर’ का किया विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के अभिभाषणों के संकलन पर आधारित पुस्तक ‘आत्मा के स्वर’ का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी मौजूद रहे। ‘आत्मा के स्वर’ पुस्तक राज्यपाल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, उत्सवों, दीक्षान्त समारोह आदि के 108 प्रमुख सम्बोधनों का संकलन है। इस दौरान राजभवन में विभिन्न क्रियाकलापों में अपनायी जाने वाली बेस्ट प्रेक्टिसेज पर आधारित लघु फिल्म ‘‘देवभूमि में कर्तव्य पथ पर दो वर्ष’ को प्रदर्शित किया गया। 10…

मुख्यमंत्री धामी ने 15 ग्राम पचायतों को किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा-2023 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023’ से मुख्यमंत्री ने 15 ग्राम पचायतों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 5 पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया। ‘स्वच्छता ही सेवा गीत’ का भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 पुरस्कार के लिए चयनित राज्य की उत्कृष्ट 15 पंचायतों को सम्मानित होने पर शुभकामनाएं…

महाराज के अनुरोध पर हिमाचल के परिवहन मंत्री ने दी स्वीकृति, शिमला, रोडू से हनोल जांगड़ा के लिए हिमाचल परिवहन करेगा बसों का संचालन

शिमला, रोडू से हनोल जांगड़ा के लिए हिमाचल परिवहन करेगा बसों का संचालन महाराज के अनुरोध पर हिमाचल के परिवहन मंत्री ने दी स्वीकृति   देहरादून। हनोल स्थित महासू मंदिर में देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर सीमावर्ती राज्य हिमाचल से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल के उप मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज से हुई बातचीत के बाद शिमला और रोडू से हनोल जांगड़ा के लिए बसों के संचालन की स्वीकृति दे दी है।…