डॉ हरक की बढ़ी मुश्किलेंः अवैध पेड़ कटान मामले में सीबीआई जांच के आदेश

देहरादून:  कॉर्बेट पार्क में अवैध पेड़ कटान व निर्माण के बहुचर्चित मामले में याचिकाकर्ता अनु पंत ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले में पूर्व आईएफएस किशन चंद जेल जा चुके हैं और अब पूर्व वन मंत्री सहित कई अफसरों पर गाज गिर सकती है। हाईकोर्ट ने कॉर्बेट पार्क में अवैध पेड़ कटान और निर्माण मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए। इस मामले में पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत समेत कुछ आईएफएस व अन्य अधिकारियों की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। मुख्य…

विधानसभा सत्र गैरसैंण सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों का हुआ निलंबन बापस

देहरादून:  उत्तराखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सदन में जोरदार गहमागहमी रही। विपक्ष सत्र की अल्प अवधि पर सरकार को घेर रहा है। वहीं मार्च में गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में हुए सत्र के दौरान कांग्रेस के कुछ विधायकों को निलंबित किए जाने का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। आखिरकार विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों के निलंबन को वापस ले लिया। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विपक्ष की जबरदस्त घेराबंदी के सामने सत्ता पक्ष पस्त दिखाई दिया। सत्र का समय बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेसी विधायकों…

सड़े गन्ने की उपज लेकर उत्तराखंड विधानसभा पहुंचे विधायक

हरिद्वार: घटनाओं के एक दिलचस्प मोड़ में, हरिद्वार के एक स्वतंत्र विधायक उमेश कुमार बुधवार को गन्ने से भरे ट्रैक्टर पर उत्तराखंड विधानसभा पहुंचे। विजुअल्स में उमेश कुमार को गन्ने की उपज के साथ विधानसभा में प्रवेश करने का प्रयास करते हुए दिखाया गया, जो कल तीन दिवसीय सत्र के लिए शुरू हुआ था। हालांकि, पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने विधायक से गन्ना लेने के बाद ही उन्हें विधानसभा में प्रवेश करने की अनुमति दी। विधायक कुमार ने कहा कि वह सड़े हुए गन्ने को सदन में दिखाने के लिए…

खानपुर लक्सर मार्ग पर बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 2 घायल 

रुड़की:  मंगलवार रात लगभग तीन बजे खानपुर लक्सर मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। कस्बे के पास एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गाड़ी में चार लोग सवार थे। जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। और दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। खानपुर एसओ मनोहर भंडारी ने बताया की गाड़ी में सवार सत्यवान (28) पुत्र करण सिंह, निवासी चंद्रपुरी कला और कमल ( 29) पुत्र राजेश, निवासी माडाबेला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गाड़ी में सवार मुकेश (30) पुत्र बल सिंह और…

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पांच सितंबर से शुरू होगी रथयात्रा

हल्द्वानी: अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर से देशभर में रथ यात्रा शुरू हो रही है। यह जानकारी राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने दी। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंचेगी। इस दौरान नैनीताल व यूएसनगर के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पुरजोर तरीके से उठाने की अपील की है। बताया कि रथयात्रा की…

मैराथन में बवाल, इनाम के लिए कोतवाली दौड़े युवा, आयोजक के खिलाफ मुकदमा

हल्द्वानी:  रविवार को नशे के खिलाफ रन फॉर नेशन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, लेकिन मैराथन दौड़ में हंगामा हो गया। एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। रविवार को शहर के एमबीपीजी कॉलेज से मैराथन दौड़ शुरू होनी थी जिसमें काफी संख्या में स्कूली बच्चे हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज पहुंचे, लेकिन वहां अव्यवस्था देख वहां पहुंचे बच्चे और उनके अभिभावकों में काफी नाराजगी देखने को मिली, नाराजगी इतनी बड़ी की बच्चों ने रोड में बैठकर आयोजक मंडल के खिलाफ नारेबाजी…

केदारनाथ की पहाड़ियों पर आया एवलॉन्च

देहरादून: केदारनाथ धाम की पहाड़ियों में रविवार सुबह एवलांच आ गया, काफी देर तक बर्फ का धुंआ उड़ता रहा। जिससे लोगों में खौफ छा गया, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है। केदारनाथ धाम मंदिर के ठीक पीछे सुमेरू पर्वत में अचानक रविवार को सुबह सात बजकर 30 मिनट पर एवलॉन्च आ गया। काफी देर तक बर्फ का गुबार उठता रहा। बड़ी मात्रा में बर्फ ऊपरी पहाड़ी से नीचे टूटकर गिरी। इस दौरान केदारनाथ धाम में मौजूद स्थानीय, व्यापारियों व भक्तों ने इस घटना को अपने मोबाइल पर इस घटना को…

कांग्रेसियों ने लगाया पुलिस पर पुतला चोरी करने का आरोप, जमकर हंगामा

हरिद्वार: रविवार को पुतला दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में गहमागहमी देखने को मिली। कांग्रेसी सीएम का पुतला दहन करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। ऐसे में कांग्रेसियों को बीजेपी पार्टी का पुतला दहन करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने सीएम का पुतला चोरी करने का आरोप पुलिस पर लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने पहुंचे कांग्रेसियों के सामने विकट स्थिति पैदा हो गई। चैराहे पर कार में रखा मुख्यमंत्री का पुतला गायब हो गया। कांग्रेसियों ने पुलिस पर पुतला चोरी…

गुलदार केआंतक से प्रदेश भर में खौफ,चैन की नींद सो रहा वन विभाग

देहरादून: राज्य के आबादी वाले क्षेत्रों में गुलदार का आंतक अपने चरम पर है। प्रदेश की राजधानी दून सहित पहाड़ी क्षेत्रों के लोग गुलदार की गतिविधियों से खौफजदा है।  हालात इतने बदतर हो चले है कि यहां कई क्षेत्रों में लोगों ने शाम होते ही अपने घरों से निकलना छोड़ दिया है तो वहीं कई इलाकों में ग्रामीणों ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। इस मामले में वन विभाग पूरी तरह से आंखे मूदे चैन की नीद सो रहा है। जिससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग…

सीएम धामी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लोगो और वेबसाईट लॉन्च

-दिसंबर में होगा उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य: सीएम डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड- ग्लोबल समिट 2023 का लोगो राज्य की भावनाओं का प्रतिबिम्ब है। लोगो में दो पर्वत श्रृंखलाएं निरंतरता के साथ प्रगति के परिचायक तीर का सृजन करता है, जो न केवल असीमित प्रगति का प्रतीक है, बल्कि विकास और सतत विकास की निरंतरता का द्योतक है। दोनों पर्वत श्रृंखलाएं दो महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित करती है- उत्तराखण्ड के प्रकृतिक संसाधनों की प्रचुरता और कुशल श्रम शक्ति की अनवरत श्रृंखला। लोगो में हरा रंग राज्य…