देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी करने के साथ पर्यटकों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने गश्त करने वाले फॉरेस्ट कर्मियों के साथ भी चर्चा कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने हाथियों को गुड़ एवं चना खिलाया। कहा कि कॉर्बेट वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांचकारी जंगल सफारी डेस्टिनेशन के रूप में विश्व प्रसिद्ध है। इस अवसर पर सीएम ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. धीरज पांडेय से कॉर्बेट टाइगर प्रशासनिक प्रबंध की जानकारी ली। उन्होंने कॉर्बेट से लगे गांवों के लोगों के लिए…
Category: उत्तराखंड
सीएम धामी के निर्देशों के बाद अपर मुख्य सचिव ने ली गृह विभाग की बैठक
देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों के क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गृह विभाग से जुड़े बकाया मामलों से संबंधित सभी कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी किए जाने के निर्देश दिए हैंI इसके चलते अपर मुख्य सचिव के निर्देशन में मंगलवार को गृह विभाग के अधिकारियों से लंबित प्रकरणों के संबंध में बातचीत की गई। इस दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देशों तहत विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बीते 7 अक्टूबर को गृहमंत्री ने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों…
पैक्स के माध्यम से बढ़ेगी गरीब तबके की आर्थिकी: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में सहकारिता विभाग के तहत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के माध्यम से प्रदेश के गरीब तबके की आर्थिकी को बढ़ाये जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को पैक्स के कम्प्यूटराइजेशन कार्य को शीघ्र पूर्ण किए जाने जाने को लेकर जिलाधिकारियों को जनपद की सभी पैक्स का निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय निगरानी एवं कार्यान्वयन समितियों के अंतर्गत पैक्स की समीक्षा किए जाने…
मुख्यमंत्री ने पीएम दौरे को लेकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 12 अक्टूबर को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पिथौरागढ़ पहुंच तैयारियों का जायजा लियाI मुख्यमंत्री ने नैनी सैनी एयरपोर्ट पर वायुयान लैंडिंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लियाI इस दौरान सीएम धामी ने जनसभा स्थल पिथौरागढ़ स्थित एसएस वल्दिया स्पोटर्स स्टेडियम में मंच व्यवस्था, सीटिंग अरेंजमेंट, साउंड व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, टेण्ट, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का जायजा लियाI उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं त्रुटि रहित करने सहित समय पर पूर्ण करने के निर्देश…
कांग्रेस सेवादल का प्रांतीय सम्मेलन शुरू, लालजी देसाई ने किया ध्वजारोहण
देहरादून: कांग्रेस सेवादल का प्रदेश सम्मेलन रविवार को राजधानी में रिंग रोड स्थित एक निजी होटल में सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी देसाई, प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, जोन प्रभारी डॉ अमरजीत सिंह, प्रदेश प्रभारी एस प्यारी जान के दिशा निर्देशन में सुबह प्रारम्भ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सेदारी की स सम्मेलन का प्रारम्भ ध्वजवंदन के साथ किया गया जिसमें वन्देमातरम और ध्वजगीत के साथ ध्वज वंदन किया गयाI इस मौके पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने झंडे को सलामी…
शिक्षक संघ ने मांगों लेकर रैली निकाल किया प्रदर्शन
देहरादून: विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड के शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आन्दोलन का बिगूल फूंक दिया है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में रविवार को राजकीय शिक्षक संघ ने विशाल रैली निकालकर प्रर्दशन किया। रविवार को सरकार की अनदेखी से नाराज प्रदेशभर के राजकीय शिक्षक देहरादून में जुटे और परेड ग्राउंड से दिलाराम चौक तक विशाल जागरण रैली निकालकर सरकार तक आवाज पहुंचाने का प्रयास किया। राज्य के शिक्षकों की सरकार से मांग है कि एलटी से प्रवक्ता और प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति की सूची निर्गत की…
योगी आदित्यनाथ पहुचें केदारनाथ धाम, जय श्री राम के नारों से हुआ स्वागत
-बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक कर की पूजा अर्चना रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने रविवार को केदारनाथ धाम पहुँच बाबा केदार के दर्शनकर रूद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान केदारनाथ से विश्व में सुख समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। तकरीबन दो घंटे के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान केदारपुरी में लगातार जय श्री राम एवं हर-हर महादेव के नारे लगते रहे। जहां से भी मुख्यमंत्री योगी गुजरते वहां उनके अभिवादन को खड़े श्रद्धालु जयकारे लगाते। जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं का…
धनौल्टी के बिष्ठौसी वार्ड-15 के उपचुनाव की मतगणना पूरी
-लिफाफे में बंद कर हाईकोर्ट भेजे गए परिणाम धनौल्टी: विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला पंचायत वार्ड-15 बिष्ठौसी की सीट पर संपन्न हुई मतगणना के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी देवेन्द्र पंवार अपनी जीत की उम्मीद जता रहे हैं। हालांकि नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर उप चुनाव परिणाम को हाईकोर्ट में बंद लिफाफे में जमा कर दिया जाएगा। जिसकी घोषणा अंतिम फैसला आने के बाद होगी। जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव में बिष्टौसी सीट पर 5 अक्टूबर 2023 को वोटिंग हुई थी। चुनाव में सबसे दिलचस्प बात ये थी…
कांग्रेस ने किया उत्तराखंड की नई आबकारी नीति का विरोध
-महिलाओं ने की सरकार ने खिलाफ नारेबाजी अल्मोड़ा: उत्तराखंड की नई आबकारी नीति के खिलाफ कांग्रेस ने हल्ला बोल शुरू कर दिया है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंकते हुए उत्तराखंड की नई आबकारी नीति का विरोध किया है। इस दौरान कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर रानीखेत महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता पंवार ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आह्वान पर समस्त महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस नयी शराब बिक्री नीति का विरोध…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए तैयार है पिथौरागढ़
पिथौरागढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में पिथौरागढ़ शहर को भव्य तरीके से सजाया गया है। नगर की सड़कों का कायाकल्प कर दिया गया है। पीएम के आवागमन वाले मार्ग किनारे की दीवारों पर अद्भुत चित्रकारी की गई है, जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थलों के अलावा लोक संस्कृति को उकेरा गया है। वहीं, स्पोटर्स स्टेडियम में होने वाली पीएम की सभा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 11 व 12 अक्टूबर को सीमांत जनपद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर इन दिनों शहर का…
