देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के आयोजन को लेकर दिल्ली में रोड शो किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में एक साल के अंदर 10 लाख लोगों को रोजगार देने के लक्ष्य को साकार करने की बात कही। दिल्ली में आयोजित रोड के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में एक साल के अंदर 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री के इस विजन को साकार करने में हम भी…
Category: उत्तराखंड
प्रदेश सरकार व जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी के मध्य 15 हजार करोड़ का एमओयू
-योजना से 1000 लोगो को मिलेंगे रोजगार के अवसर देहरादून: उत्तराखण्ड सरकार और जे एस डब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड के मध्य 15 हजार करोड़ का एमओयू किया गया। एमओयू के तहत अल्मोड़ा में 1500 मेगावाट के 2 पम्प स्टोरेज का विकास किया जाएगा, तथा योजना के चलते एक हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में नई दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो के अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार और जे एस डब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड के मध्य 15 हजार…
कर्मचारी ने कार्यालय में लगाई फांसी, मौत
हरिद्वार: रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात एक कर्मचारी ने कार्यालय में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, कमल कुमार (28 वर्ष) पुत्र परागीलाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल कलेक्ट्रेट भवन में आरटीआई अनुभाग में कनिष्ठ सहायक (सूचना सहायक) के पद पर तैनात था। मृतक…
शादी करने से मुकरा प्रेमी, घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के पास मुंगरा गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर गोशाला में धरने पर बैठ गई है। प्रेमिका का आरोप है कि, डॉक्टर बनने के बाद युवक ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया है। वह छह महीने से न्याय के लिए भटक रही है। पीड़ित युवती डीजीपी सहित महिला आयोग को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई है। उसने धमकी दी है कि यदि उसे…
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत पहुंचे बदरीनाथ धाम
चमोली: मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत कार दुर्घटना की चोट से उबरने के बाद बद्री विशाल के दर्शनों के लिए धाम पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ऋषभ पंत ने बद्री विशाल के दर्शन किए। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में ऋषभ पंत का दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ था। ऋषभ पंत के बद्री विशाल पहुंचने पर श्रद्धालु और ऋषभ पंत के फैन उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखे। सभी लोगों ने ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने और भारतीय क्रिकेट टीम में…
राज्य के सभी कारागारों में की जायेगी बेकरी यूनिट की स्थापना: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक हुईI सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के न्यूनतम मजदूरी दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दैनिक पारिश्रमिक कुशल के लिए 67 रूपये से बढ़ाकर 85 रूपये, अर्द्धकुशल के लिए 52 रूपये से बढ़ाकर 65 रूपये और अकुशल के लिए 44 रूपये से बढ़ाकर 55 रूपये दिये जाने का निर्णय लिया गया। राज्य के सभी कारागारों में बेकरी यूनिट की स्थापना की जायेगी। 02 फरवरी 2023 को जिला कारागार…
दून में होगा 6वां विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन
-अमिताभ बच्चन होंगे सम्मेलन के ब्रांड एंबेसडर देहरादून: मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6वें वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की मुख्यमंत्री ने बताया कि 28 नवम्बर से एक दिसम्बर तक 6वां वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन का आयोजन दून में किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि सम्मेलन के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में पद्म विभूषित अमिताभ बच्चन होंगे। इस दौरान वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के लिए अमिताभ बच्चन के वीडियो संदेश का प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय…
रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर सीएम धामी ने किये श्रद्धासुमन अर्पित
-आंदोलनकारियों के स्वजनों को मिलेगी पेंशन देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक को उत्तराखंड की मूल संस्कृति का केंद्र बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह शहीद स्मारक उत्तर प्रदेश में है, लेकिन मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड के बीच सीमाओं को लेकर सीमाकंन जरूर है, लेकिन दिलों का रेखाकंन नही है। कहा कि हम प्रतिवर्ष रामपुर तिराहे पर पहुंचकर अपने बालिदानी राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते हैं। सीएम ने कहा कि आज ही के दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को भी बड़े…
राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही मिला राज्य : धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 02 अक्टूबर 1994 को उत्तराखण्ड के अलग राज्य की प्राप्ति के लिए आन्दोलन कर रहे हमारे नौजवान साथियों और माताओं-बहनों के साथ मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में क्रूरता पूर्वक बर्ताव किया गया। अनेक आन्दोलनकारियों की इसमें…
