महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को दिखाया सत्य और अहिंसा का मार्ग: राज्यपाल

देहरादूनः राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सोमवार को राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में भातखंडे संगीत महाविद्यालय देहरादून, के कलाकारों द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तैने कहिये जे पीर पराई जानि रे” “श्री राम चन्द्र कृपालु भजुमन” तथा “रघुपति राघव राजा राम” की संगीतमय प्रस्तुति दी गयी। इस मौके पर…

सीएम धामी ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर…

सीएम धामी ने दिया संदेश. हर रविवार रहें तैयार, स्वच्छता अपनाकर, करें डेंगू और मलेरिया पर वार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डेंगू से बचाव को लेकर प्रदेश वासियों से साफ़ सफाई रखने की अपील की हैI सीएम ने वीडियो जारी करते हुए अपने संदेश में कहा है कि इस मौसम में हमें डेंगू मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से बचकर रहना है।हमें अपने आस पास पानी एकत्र होने वाले स्थानों, गमलों की ट्रे, कूलर, आदि की नियमित रूप से हर रविवार साफ़ सफाई करनी है। डेगू के मच्छर इकट्ठे हुए पानी में पनपते हैं, इसलिए हमें ये ध्यान रखना होगा कि हमारे घरों या उसके…

योजनाओं के प्रमाणीकरण कार्यों में लाएं तेजी: सीडीओ

देहरादून :  मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में विकासभवन सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक लेते हुए। कार्यों की प्रगति बढाने के साथ स्कूल आंगनबाड़ी के हुए कार्यों का 15 अक्टूबर तक शत प्रतिशत प्रमाणीकरण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजनाओं के प्रमाणीकरण कार्यों में तेजी लाएं। साथ ही निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिन योजनाओं पर…

बैंगलोर से गिरफ्तार किया कबूतरबाज, लन्दन का वीजा दिलाने के नाम पर ठगे थे 09 लाख रुपये

कोटद्वार:  झण्डीचौड़, पश्चिमी कलालघाटी, कोटद्वार निवासी जितेन्द्र कुमार ने कोतवाली कोटद्वार में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया था कि एक व्यक्ति ने मेरे साथ लन्दन यूके का वीजा दिलाने के नाम पर 09 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी की है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने उक्त धोखाधड़ी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए थे । जिस क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, सीआईयू प्रभारी मौ0 अकरम व प्रभारी साइबर सेल के नेतृत्व में गठित…

कबीना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया थलीसैंण में कोल्ड स्टोरेज का लोकार्पण

थलीसैंण: उच्च शिक्षाए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत थलीसैंण के जल्लू गाँव में बीज आलू को रखने हेतु 33.86 लाख की लागत से बने कोल्ड स्टोरेज का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज निश्चित रूप से सब्जियों और फलों की बर्बादी को कम करेगा और इसका उपयोग दवाओं या टीकों को स्टोर करने के लिए भी किया जा सकेगा। उद्यान विभाग द्वारा स्वीकृत कोल्ड स्टोरेज के लोकार्पण के दौरान मंत्री ने कहा कि पहले कोल्ड स्टोरेज की कोई सुविधा नहीं होने के कारण…

यूके से लौटने पर सीएम धामी का दून में जोरदार स्वागत

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के…

तीन साल की मासूम बनी गुलदार का शिकार

रूद्रप्रयाग: बच्छणस्यूँ पटृी के गहड़ खाल में गुलदार एक तीन साल की बच्ची को उठाकर ले गया। बच्ची अपनी दादी के साथ आंगन में खेल रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने बच्ची पर हमला किया और दादी के सामने बच्ची का उठा ले गया। हालांकि शोरगुल होने पर गुलदार बच्ची को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। लेकिन तब तक बच्ची की जान जा चुकी थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच गुलदार को खोजने का प्रयास किया लेकिन वह दिखायी नहीं दिया। बच्ची…

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने परखी पौड़ी में स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत, खामियों पर लगाई अधिकारियों को फटकार

पौड़ी गढ़वाल: जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं और डेंगू महाअभियान की जमीनी हकीकत जानने स्वास्थ्य सचिव डॉ० आर० राजेश कुमार आज पौड़ी जनपद के अपने एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव ने जिला चिकित्सालय पौड़ी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पैठाणी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरपालीसैण व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैण का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिये साथ ही अस्पतालों में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द सुधार के निर्देश दिये। पौड़ी जिला चिकित्सालय में विभिन्न जांच…

सीएम धामी ने यू.के. दौरे को लेकर की पत्रकार वार्ता, बोले सफल रहा भ्रमण

–12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार -उत्तराखण्ड ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए कार्ययोजना पर बनी सहमति देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली लौटने के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते कीI इस दौरान सीएम ने कहा कि यू.के. भ्रमण सफल रहाI उन्होंने बताया कि प्रदेश में निवेश को लेकर 12500 करोड़ रूपये से अधिक प्रस्तावों पर करार हुआ हैI पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने बताया कि यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य…