-आगर टेक्नोलॉजी के साथ 2 हजार करोड़, फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू किया साइन -इज माई ट्रिप के साथ भी हुए दो एमओयू -ओटीए बनाए जाने और पर्यटन के लिए विश्व में उत्तराखंड का प्रमोशन करने पर बनी सहमति देहरादून/लंदन: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ब्रिेटेन दौरे के तीसरे दिन भी दुनियाभर के कई निवेशकों के साथ बैठकों का दौर जारी रहा। आज लंदन मे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा दो कंपनियों के साथ 3 हजार…
Category: उत्तराखंड
डेंगू का खौफः सफाई अभियान में जुटे 40 कर्मी
हल्द्वानी: नगर निगम की टीम ने रामपुर रोड में विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान में जुटे 40 कर्मचारियों ने चार डंपर कूड़ा उठाया। सफाई अभियान जेल रोड चैराहा हीरानगर से रामपुर रोड तक चलाया गया। सफाई निरीक्षक अमोल असवाल के नेतृत्व में गुरुवार को सुबह जेल रोड चैराहे से अभियान की शुरुआत की गई। दोपहर तक रामपुर रोड तक सफाई की गई। इस दौरान सडक के दोनों तरफ झाडू लगा कूड़ा एकत्र किया गया। सफाई निरीक्षक असवाल ने बताया कि रामपुर रोड क्षेत्र में लंबे समय से सफाई की आवश्यकता…
बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी
-ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित देहरादून/बर्मिघम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिेटेन दौरे के दूसरे दिन बर्मिघम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर आयोजित रोडशो में प्रतिभाग करते हुए बर्मिघम के विभिन्न उद्योगपतियों के साथ बैठक की। बर्मिघम में आयोजित रोडशो के चलते शिक्षा, आईटी, हेल्थ, मेनिफैक्चरिंग इन्डस्ट्री से जुड़े 250 से अधिक डेलिगेट्स ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विदेशी निवेशकों ने राज्य सरकार के प्रतिनिधियों से विभिन्न नीतियों के बारें में जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी निवेशकों को आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने…
जश्ने ईद मिलादुन नबी पर निकाला जुलूस
हल्द्वानी: जश्ने ईद मिलादुन नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सरकार की आमद में बनभूलपुरा क्षेत्र में जुलूस निकाला। पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल या रसूल, चमन-चमन कली-कली या अली या अली सरकार की आमद मरहबा आका की आमद मरहबा के नारों से बनभूलपुरा क्षेत्र गूंज उठा। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात रहा। पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल या रसूल के साथ मुजाहिद चैक से शुरू हुआ जुलूस नईबस्ती, इन्द्रानगर बड़ी रोड, छोटी रोड, लाइन नंबर 16, लाइन नंबर 12, चोरगलिया रोड, लाइन नंबर…
गंगनहर में डूबने लगा जायरीन,पुलिस कर्मियों ने बचाई जान
रूड़की: गुरूवार दोपहर पिरान कलियर में गंगनहर में नहाते समय एक जयरीन अचानक डूबने लगा। शोर मचाने पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जायरीन को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। कलियर उर्स में इस समय बड़ी संख्या में जयरीन आ रहे हैं। जैकी पुत्र चांद निवासी गांव जमालपुर जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश भी उर्स में आया था। दोपहर वह कलियर में गंगनहर में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक डूबने लगा और हाथ पैर मारने लगा। उसे डूबता देख आस-पास नहा रहे लोगों ने शोर मचा दिया। शोर…
बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
-पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का किया निरीक्षण देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) गुरुवार को दर्शनों को केदारनाथ धाम पहुचें। उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना कर विश्व एवं जन कल्याण के कामना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। अपने एकदिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) तीर्थ पुरोहित समाज से मिले। तीर्थ पुरोहितों से भेंट के बाद उन्होंने बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा…
वर्षा जल संग्रहण को लेकर मुख्य सचिव ने की सम्बन्धित अधिकारीयों संग बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में वर्षा जल संग्रहण के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में वर्षाकाल में अत्यधिक वर्षा होती है, परन्तु बाकी समय पर पानी की समस्या रहती है। रिवर एंड स्प्रिंग रिजूवनेशन के लिए बनाई जा रही अथॉरिटी अथवा एजेंसी के उद्देश्यों में अधिकतम संख्या में चेक डैम तैयार किए जाने को शामिल किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि वर्षा जल को चेकडैम आदि के माध्यम से रोक कर जल…
आदमखोर गुुलदार शिकारी ने किया ढेर
टिहरी: जनपद के भरदूरा पटृी में लम्बे समय से ग्रामीणों के मध्य आतंक के पर्याय बने आदमखोर गुलदार को शिकारी दल द्वारा बीती रात मार गिराया गया है। इस आदमखोर के मारे जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पिछले काफी लम्बे समय से भरदूरा पटृी के लोग आदमखोर गुलदार के भय के साये में जी रहे थे। 1 अगस्त को लमगाँव इलाके में इस आदमखोर गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बनाने के बाद 26 अगस्त को फिर भरपूरिया गाँव के एक मासूम बच्चे को अपना…
अंकिता हत्यकांड प्रकरण में हरीश रावत ने सरकार को घेरा
देहरादून: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा कि डबल इंजन सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में महिलाओं को न्याय नही मिल पा रहा है। तो केन्द्र की बात ही क्या करें। हरीश रावत ने कहा कि महिलाओं दलित और किसानों में मामले में भाजपा सरकार पूरी तरह से कटघरे में है। इनमें से किसी को भी न्याय नही मिल पा रहा है। महिला, दलित और किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई अब कांग्रेस लड़ेगी। रोजगार को लेकर सरकार पर…
मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अपने कार्यों की ऑनरशिप लें अधिकारी: एसीएस
देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई विधान सभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की।एसीएस ने सभी विभागों के अधिकारियों को समीक्षा बैठकों के निर्देशों के क्रियान्वयन में पत्राचार की औपचारिकता से आगे बढ़कर कार्यों को पूरा करने के लिए डेडलाइन निर्धारित करने की हिदायत दी है। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अपने कार्यों की ऑनरशिप लेने की भी बात कही। बुधवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान एसीएस…
