डेंगू रोकथाम को अगले 4 दिन देहरादून जिले में चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने दिये निर्देश, डेंगू के हॉटस्पाट बन रहे इलाकों से होगी अभियान की शुरूआत। देहरादून : राज्य सचिवालय में आज सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार द्वारा डेंगू नियंत्रण हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस वर्चुवल बैठक में जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह, निदेशक चिकित्सा शिक्षा आशुतोष सयाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ संजय जैन, निदेशक राज्य संचरण परिषद डॉ अजय नगरकर, कार्यक्रम अधिकारी एनएचएम डॉ पंकज…
Category: उत्तराखंड
मानसून के धीमा पड़ते ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी
उत्तरकाशी: मानसून की रफ्तार धीमी होते ही एक सिंतबर से शुरू हुए चारधाम यात्रा के दूसरे चरण ने अब गति पकड़ ली है। दूसरे चरण की शुरुआत के पहले ही दिन यानी एक सितंबर को चारों धाम में 5,666 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जबकि सात सितंबर तक यह आंकड़ा 17,100 पर पहुंच गया था। वर्षाकाल में भूस्खलन के चलते मार्ग के ध्वस्त होने से कई-कई दिन यात्रा को रोका गया और यात्रियों को मार्ग पर समय गुजारना पड़ा था। लेकिन अब मानसून से राहत मिल रही है। उम्मीद है…
नम आंखों से दी गई शहीद दीपेंद्र को अंतिम विदाई
-अंतिम यात्रा में उमड़ा लोगों का हुजूम पौड़ी जम्मू-कश्मीर में 9-गढ़वाल में तैनात शहीद दीपेंद्र सिंह रावत को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद जवान दीपेंद्र अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गये हैं।शहीद की अंतिम विदाई में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उत्तराखंड में कोटद्वार के बीरोंखाल विकासखंड के पसोल गांव का बेटा राइफलमैन दीपेंद्र सिंह रावत (30) पुत्र राजेंद्र सिंह रावत जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। शुक्रवार देर शाम सेना की ओर से उनके परिजनों को इसकी सूचना दी…
डेंगू का कहरः स्वास्थ्य सचिव डाक्टर ने अस्पतालों का किया निरीक्षण
हरिद्वार: शनिवार दोपहर स्वास्थ्य सचिव डाक्टर आर राजेश कुमार ने जिला अस्पताल, राजकीय महिला अस्पताल और मेला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल में उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, डेंगू आइसोलेशन वार्ड, निराश्रित वार्ड बाल रोग विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों से इलाज आदि को लेकर फीडबैक भी लिया। महिला अस्पताल में उन्होंने निर्माणाधीन मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। बताया कि 15 दिनों के भीतर अस्पताल को हैंडओवर ले लिया जाएगा। इस पर उन्होंने सीएमओ को भी दिशा-निर्देश दिए। मीडिया…
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा 2405 मतों से जीती
बागेश्वर : कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास की मृत्यु से खाली हुई बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव में स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती देवी ने 2810 मतों से जीत हासिल की है। पार्वती देवी को 33,247 मत मिले है जबकि दूसरे नंम्बर पर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी बंसत कुमार को 30,842 मत मिल है। उप चुनाव लड रहे यूकेडी के प्रत्याशी अर्जुन देव को 840, सपा के भगवती प्रसाद को 619, यूपीपी के भागवत कोहली को 263 व 1214 लोगों ने नोटा का बटन दबाया…
कुमाऊं मंडल के जर्जर 36 पुलों की बढ़ेगी लंबाई और चैड़ाईविभाग ने कवायद की शुरू
हल्द्वानी: पर्वतीय क्षेत्रों के अधिकतर पुल और पुलिया अंग्रेजों के जमाने के हैं। बहुत से ऐसे पुल और पुलिया हैं, जो जर्जर हो चुके हैं या ट्रैफिक दबाव के अनुसार भार सहने की क्षमता नहीं है और उनकी चैड़ाई भी काफी कम है। जिसके चलते अक्सर पहाड़ की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग इन पुलों को पुनर्निर्माण की कार्रवाई करने जा रहा है। जिसमें पुलों की लंबाई और चैड़ाई बढ़ाई जाएगी। मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग गिरीश चंद्र आर्य ने बताया…
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित
–शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह ने जारी किया परीक्षाफल -हाईस्कूल के रिजल्ट में 06.87 व इंटरमीडिएट 05.60 फीसदी की हुई वृद्धि देहरादून: राज्य में पहली बार आयोजित उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2023 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। परीक्षाफल सुधार परीक्षा के उपरांत हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में 06.87 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 05.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस प्रकार वर्ष 2023 का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.17 से बढ़कर 92.04 हो गया है जबकि इंटरमीडिया का परीक्षा परिणाम 80.98 से बढ़कर 86.57 हो…
स्पीकर ने मुख्य सचिव को किया तलब
–प्रीतम सिंह ने उठाया बेलगाम ब्यूरोक्रेसी का मुद्दा -सीई के पीछे अदृश्य ताकत का हाथ बताया देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र में तीसरे दिन सदन के अंदर बेलगाम ब्यूरोक्रेसी का मुद्दा उठाया गया। सदन में कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने व्यवस्था के अधिकार के तहत बेलगाम अधिकारों का मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी विधायकों का फोन नहीं उठाते हैं और न ही अपनी जिम्मेदारी का ठीक से निर्वाह करते हैं। इस मुद्दे को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने गंभीरता से लिया और मुख्य सचिव को तलब किया।…
कृषि मंत्री बोले-प्रकरण पर होगी विस्तृत जांच
–पौड़ी के मुख्य कृषि अधिकारी कृषि निदेशालय अटैच देहरादून: प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के अनुमोदन के बाद शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से जनपद पौड़ी गढ़वाल के प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र कुमार को स्थानान्तरित करते हुए कृषि निदेशालय से सम्बद्ध किया गया है। कृषि सचिव दीपेन्द्र कुमार चैधरी ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है। विदित हो कि पिछले बुधवार को सोशल मीडिया एवं मीडिया में प्रसारित खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री ने पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में तैनात कृषि…
विपक्ष ने महंगाई व भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के आज तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी कांग्रेस के विधायकों ने सदन के बाहर अपने-अपने क्षेत्र से भ्रष्टाचार, महंगाई और किसानों पर हो रहे कथित अत्याचार के मुद्दों को लेकर के प्रदर्शन किया। सदन के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के विधायकों ने कहा कि सरकार पूरी तरह से जनता के सवालों से बच रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज वह सदन के भीतर महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर एकजुट होकर…
