बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर सीएम ने जनता का किया आभार व्यक्त

देहरादून: बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विजय मातृशक्ति, युवाशक्ति और वरिष्ठजनों के हमारी सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। इस उप चुनाव में बागेश्वर विधानसभा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और राज्य सरकार की नीतियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत स्व. चंदनराम दास को श्रद्धांजलि है। उनके समय के रूके हुए कार्यों और उनके…

डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार काम करेंगा विभागः प्रेमचंद

देहरादून: शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए अधिकारी सप्ताह में तीन दिन इसकी मॉनिअरिंग करेंगे और इस दौरान नो संडे नो हॉलीडे। आज यहां शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने डेंगू रोग की रोकथाम के लिए निकाय स्तर पर की गई कार्यवाही को लेकर समीक्षा की। इस दौरान डा. अग्रवाल ने ट्टनो संडे नो हॉलीडे’ को लेकर उच्चाधिकारियों से सप्ताह में तीन दिन में इसकी मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में डा.…

दवा कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान

रूड़की: गुरूवार कोभगवानपुर पुहाना स्थित दवा कंपनी के ऊपरी मंजिल पर बने गोदाम में आग लग गई। आग से गोदाम में रखे गत्ते के बॉक्स समेत अन्य सामान जल गया। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिल्हाल आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना में इकबालपुर रोड पर एक्सा पेरारेंटलस ड्रग्स कंपनी है। दवा कंपनी के ऊपरी मंजिल पर गत्ते के बॉक्स रखने का एक गोदाम बना है। बुधवार की देर शाम अचानक…

मुख्यमंत्री धामी से की आ ई टी बी पी के महानिदेशक अनीश दयाल ने भेंट

देहरादूनः मुख्यमंत्री धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में आई.टी.बी.पी. के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह ने भेंट की। उन्होंने राज्य में अर्द्धसैन्य बलों के शहीद जवानों के आश्रितों को भी राज्य सरकार की सेवाओं में नौकरी देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का अभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी में उत्तराखण्ड से काफी संख्या में जवान है। उन्होंने कहा कि राज्य के वाइब्रेंट विलेज के लोगों की आर्थिकी को बढ़ाने में आई.टी.बी.पी द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों के लोगों की आर्थिकी बढ़े और…

9 एवं 10 सितंबर को जी-20 समिट के लिए नई दिल्ली में डाइवर्ट रहेंगे रूट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कालसी, देहरादून स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए यमुना नदी के तट पर हरिपुर (कालसी) में स्नान घाट/ यमुना घाट के निर्माण कार्य एवं लोक पंचायत द्वारा प्रस्तावित जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जौनसार बावर के बॉलीबुड सिंगर अभिनव चौहान के भजन “हरिपुर में आंनद सजेगा” का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री धामी ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर हरिपुर क्षेत्र के नव निर्माण का…

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: मुख्यमंत्री धामी ने ली अहम बैठक

देहरादूनः मुख्यमंत्री धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेश के लिए विभागों द्वारा जिन परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है उनकी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्दश दिये कि राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ाने के लिए विभागों में बनी पॉलिसी को और बेहतर बनाने के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, उनको शामिल करते हुए जो भी संशोधन की आवश्यकता है, इसके लिए प्रस्ताव लाये जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय सचिव इस पर विशेष ध्यान…

मुख्यमंत्री धामी ने सहायक अध्यापकों को बाटे नियुक्ति पत्र

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को ननूरखेड़ा, देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। आज सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के द्वितीय चरण में कुल 129 सहायक अध्यापकों (एल.टी.) को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में 880 सहायक अध्यापकों (एल.टी.) को नियुक्ति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में एक मंच व प्लेटफार्म बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी…

वित्त मंत्री ने सदन में पेश किया 11,321 करोड़ का अनुपूरक बजट

देहरादून: वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वर्ष 2023-24 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के योग्य नेतृत्व में विश्व विरादरी में भारत का सम्मान बढ़ा है। चन्द्रयान सफल अभियान अभियान से हम शीर्ष देशों के पंक्ति में खड़े हो गए है। जी-20 के अध्यक्ष के नाते हमारे देश ने अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याण को समर्पित सरकार है। इसलिए मुख्य बजट में हम अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं लेकर आये थे।…

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

देहरादूनः मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने मनुष्य को निष्काम कर्म के लिए सदैव समर्पित रहने, दीन-दुखियों के कल्याण का संदेश दिया। उनका जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्री कृष्ण के जीवन चरित्र और संदेशों से हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा भाव और सद्भावना की भी प्रेरणा मिलती है, भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति,…

दहेज उत्पीड़न में पर्याप्त साक्ष्य पर ही होगी आरोपियों को गिरफ्तार

नैनीताल: अब दहेज उत्पीड़न केस में पर्याप्त साक्ष्य होने पर ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सकेगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 31 जुलाई 2023 को असफाक आलम बनाम झारखंड राज्य में आईपीसी की धारा 498 ए (दहेज उत्पीड़न निषेध कानून) के दुरुपयोग को रोकने के संबंध में दिए गए दिशानिर्देश पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पुलिस व मजिस्ट्रेट के लिए विस्तृत आदेश जारी किए हैं। इन निर्देशों के बाद अब पुलिस दहेज उत्पीड़न के आरोपी को बिना पर्याप्त साक्ष्य व जांच के गिरफ्तार नहीं करेगी। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अनुज संगल की…