जी 20 के निमंत्रण पत्रों में भारत नाम के प्रयोग उत्तराखंड के लिए गौरवशालीः भट्ट

देहरादून: भाजपा ने जी 20 के निमंत्रण पत्रों में भारत नाम के प्रयोग को उत्तराखंड के लिए विशेष गौरवशाली क्षण बताते हुए इसे गुलामी की मानसिकता रखने वालों पर करारी चोट बताया है। साथ ही विपक्षी श्मुहब्बत की दुकानश् में सनातन और भारत विरोधी सामान की बिक्री को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का ज़बाब देते हुए कहा कि इंडिया के स्थान पर भारत नाम का औपचारिक प्रयोग प्रत्येक देशवासी का शीश गर्व से ऊंचा करने वाला है । उन्होंने कहा कि…

द पॉली किड्स देहरादून की सभी शाखाओं ने मनाई जन्माष्टमी

देहरादून: द पॉली किड्स देहरादून के सभी शाखाओं ने बहुत उत्साह एवं उमंग के साथ जन्माष्टमी मनाई। प्रत्येक शाखा को जन्माष्टमी के थीम पर सजाया गया और स्कूल में मथुरा और वृंदावन के स्वरूप को बच्चों को दिखाया गया एवं जन्माष्टमी के महत्व को भी बताया गया। विभिन्न शाखाओं के सभी बच्चों ने राधा और कृष्ण के वेशभूषा में उपस्थित रहे। द पोली किड्स देहरादून के सभी स्टाफ एवं सदस्यों ने भी इस अवसर के थीम पर पीले और नारंगी रंग में पोशाक पहने हुए नजर आए। बच्चों को कृष्ण…

आईजी की फेसबुक आईडी हैक, मुकदमा दर्ज

देहरादून: आईजी पुष्पक ज्योति की फेसबुक आईडी हैक होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आईपीएस आईजी पुलिस मुख्यालय पुष्पक ज्योति ने राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि किसी ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए नरेश टम्टा

देहरादून: शिक्षक एक दर्पण की भांति होता हैं जिसमें नौनिहालों का भविष्य की राहें छिपी रहती हैं अपनी विद्धुता व मेहनत से छात्रों को उनके मंजिल तक पहुचाते हैं जब छात्र अपने लक्ष्य में सफल हो जाते हैं उसमें सबसे ज्यादा खुशी शिक्षक को होती हैं। शिक्षक शिक्षिकाओं का छात्रों के भविष्य को सफल बनाने में एहम भूमिका होती हैं ऐसे कर्णधार शिक्षकों के सम्मान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर एसोसिएशन (दिल्ली सर्किल) देहरादून इकाई के अध्यक्ष एलआर कोठियाल द्वारा प्रीतम रोड स्थित श्री शिवनाथ संस्कृत विद्यालय में शिक्षक…

डॉ हरक की बढ़ी मुश्किलेंः अवैध पेड़ कटान मामले में सीबीआई जांच के आदेश

देहरादून:  कॉर्बेट पार्क में अवैध पेड़ कटान व निर्माण के बहुचर्चित मामले में याचिकाकर्ता अनु पंत ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले में पूर्व आईएफएस किशन चंद जेल जा चुके हैं और अब पूर्व वन मंत्री सहित कई अफसरों पर गाज गिर सकती है। हाईकोर्ट ने कॉर्बेट पार्क में अवैध पेड़ कटान और निर्माण मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए। इस मामले में पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत समेत कुछ आईएफएस व अन्य अधिकारियों की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। मुख्य…

विधानसभा सत्र गैरसैंण सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों का हुआ निलंबन बापस

देहरादून:  उत्तराखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सदन में जोरदार गहमागहमी रही। विपक्ष सत्र की अल्प अवधि पर सरकार को घेर रहा है। वहीं मार्च में गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में हुए सत्र के दौरान कांग्रेस के कुछ विधायकों को निलंबित किए जाने का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। आखिरकार विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों के निलंबन को वापस ले लिया। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विपक्ष की जबरदस्त घेराबंदी के सामने सत्ता पक्ष पस्त दिखाई दिया। सत्र का समय बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेसी विधायकों…

सड़े गन्ने की उपज लेकर उत्तराखंड विधानसभा पहुंचे विधायक

हरिद्वार: घटनाओं के एक दिलचस्प मोड़ में, हरिद्वार के एक स्वतंत्र विधायक उमेश कुमार बुधवार को गन्ने से भरे ट्रैक्टर पर उत्तराखंड विधानसभा पहुंचे। विजुअल्स में उमेश कुमार को गन्ने की उपज के साथ विधानसभा में प्रवेश करने का प्रयास करते हुए दिखाया गया, जो कल तीन दिवसीय सत्र के लिए शुरू हुआ था। हालांकि, पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने विधायक से गन्ना लेने के बाद ही उन्हें विधानसभा में प्रवेश करने की अनुमति दी। विधायक कुमार ने कहा कि वह सड़े हुए गन्ने को सदन में दिखाने के लिए…

खानपुर लक्सर मार्ग पर बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 2 घायल 

रुड़की:  मंगलवार रात लगभग तीन बजे खानपुर लक्सर मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। कस्बे के पास एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गाड़ी में चार लोग सवार थे। जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। और दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। खानपुर एसओ मनोहर भंडारी ने बताया की गाड़ी में सवार सत्यवान (28) पुत्र करण सिंह, निवासी चंद्रपुरी कला और कमल ( 29) पुत्र राजेश, निवासी माडाबेला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गाड़ी में सवार मुकेश (30) पुत्र बल सिंह और…

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पांच सितंबर से शुरू होगी रथयात्रा

हल्द्वानी: अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर से देशभर में रथ यात्रा शुरू हो रही है। यह जानकारी राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने दी। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंचेगी। इस दौरान नैनीताल व यूएसनगर के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पुरजोर तरीके से उठाने की अपील की है। बताया कि रथयात्रा की…

मैराथन में बवाल, इनाम के लिए कोतवाली दौड़े युवा, आयोजक के खिलाफ मुकदमा

हल्द्वानी:  रविवार को नशे के खिलाफ रन फॉर नेशन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, लेकिन मैराथन दौड़ में हंगामा हो गया। एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। रविवार को शहर के एमबीपीजी कॉलेज से मैराथन दौड़ शुरू होनी थी जिसमें काफी संख्या में स्कूली बच्चे हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज पहुंचे, लेकिन वहां अव्यवस्था देख वहां पहुंचे बच्चे और उनके अभिभावकों में काफी नाराजगी देखने को मिली, नाराजगी इतनी बड़ी की बच्चों ने रोड में बैठकर आयोजक मंडल के खिलाफ नारेबाजी…