निर्माण कार्यों में लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्तः डॉ. धन सिंह

-केन्द्र पोषित योजनाओं की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को लगाई फटकार -शर्तों के अनुरूप काम न होने पर ब्लैक लिस्ट होंगी कार्यदायी संस्था देहरादून: प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य केन्द्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के ढुलमुल रवैये पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की। तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरे न होने पर उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को ब्लैक लिस्टेड करने…

लोकायुक्त नियुक्त करने का हाईकोर्ट ने दिया अंतिम अवसर

-कोर्ट ने सरकार को दिया तीन माह का समय -लोकायुक्त की नियुक्ति तक कर्मचारियों का वेतन देने का दिया निर्णय नैनीताल: उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल में गौलापार निवासी रवि शंकर जोशी द्वारा, लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने राज्य सरकार को लोकायुक्त की नियुक्ति करने के लिए तीन माह का अंतिम अवसर दिया। इस दौरान नैनीताल हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि जब तक लोकायुक्त की…

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार गिरफ्तार

-बागेश्वर उपचुनाव में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का दौर शुरू बागेश्वर: बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार को बागेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैI बताया जा रहा है कि बॉबी बागेश्वर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। इससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें बाबा बागनाथ मंदिर जाते हुए गिरफ्तार कर लियाI उनकी गिरफ्तारी को लेकर आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला दिया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस द्वारा बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार को बाबा बागनाथ मंदिर जाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है…

महाराज ने यूएसनगर के डीपीआरओ को निलंबित करने दिये आदेश

देहरादून: पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने यूएसनगर के जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) रमेश चंद्र त्रिपाठी को विजिलेंस टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर विभागीय उच्च अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिये हैं। महाराज ने कहा है कि भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी करने वाले अधिकारी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। कहा कि उधमसिंह नगर के आरोपी डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी विजिलेंस टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गये हैं। इसलिए विभागीय उच्च अधिकारियों को…

चौबट्टाखाल को सीआरआईएफ से मिली 47 करोड़ रुपए की सौगात

चौबट्टाखाल को सीआरआईएफ से मिली 47 करोड़ की तीन सड़कें महाराज ने केन्द्रीय मंत्री का आभार जताया   सतपुली (पौड़ी)। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि के अंतर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार से अपने विधानसभा क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।   प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क और अवसंरचना निधि के अंतर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार से अपने विधानसभा…

आईबीआर रिकॉर्ड धारकों ने भारत को किया गौरवांवित

देहरादून। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (आईबीआर) विभिन्न क्षेत्रों में कई शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वालों को पहचान दिलाने के लिए एक बार फिर खबरों में है। एक मिनट में सबसे अधिक संख्या में (67) पुश-अप करने का रिकॉर्ड दिल्ली की शलेनी बंथिया ने बनाया है, जबकि हैदराबाद की डॉ. एडुपुगंती पद्मजा रानी ने सबसे अधिक (21) शैक्षणिक डिग्रियां प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया है। गुरु पूर्णिमा पर परफॉर्म करने के लिए अधिकतम सांस्कृतिक टीमों (30) को आमंत्रित करने का रिकॉर्ड विजयवाड़ा के अंगा उपेन्द्र वर्मा ने बनाया है। यह ईवेंट…

बदलेगी बचपन की कविता,अब चन्दा मामा होंगे पास के: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसरो के वैज्ञानिकों को इस सफलता की अग्रिम बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उन्हें यह सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम बचपन में सुना करते थे कि चंदा मामा दूर के लेकिन इस सफलता के बाद अब चंदा मामा भी हमारे पास के हो जाएंगे। सीएम ने कहा कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर होने वाली लैंडिंग पर देश और दुनिया की नजरें लगी रही। मिशन चंद्रयान की इस सफलता के साथ ही भारत अंतरिक्ष में लंबी छलांग लगायेगा। इसलिए पूरा भारत…

रोडवेज में 162 पदों पर आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती

देहरादून: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैI उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक और परिचालक के पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती होगी। रोडवेज में 162 ड्राइवर और कंडक्टरों की भर्ती होगी। यह भर्ती आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से करवाई जाएगी। एजेंसी के चयन के लिए निविदा की प्रक्रिया चल रही है। दरअसल रोडवेज में सीधी भर्ती पर 2016 से रोक है। हर साल कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, लेकिन रोक के कारण उनकी जगह नई नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी ड्राइवर.…

नील पर्वत पर बना पुस्ता बहा,चार दुकाने क्षतिग्रस्त,चंडी देवी मंदिर दर्शन पर रोक

हरिद्वार: लगातार हो रही वर्षा और भूस्खलन से चंडी देवी मंदिर के समीप नील पर्वत पर बना पुस्ता बह गया। पुस्ता बहने और लगातार हो रहे भूस्खलन से चंडीदेवी मंदिर परिसर खतरे की जद में हैं। खतरे को देखते हुए फिलहाल मंदिर दर्शन पर रोक लग गई है। वहीं रोपवे और पैदल मार्ग को बंद कर दिया गया है। चंडी देवी मंदिर परिसर को खाली कराया गया। पुस्ता बहने से चार दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। मौके पर पहुंच तहसीलदार रेखा आर्या व प्रशासनिक टीम ने नुकसान का जाएजा लिया।…

उत्तराखंड में जारी है बारिश का कहर, स्कूल बंद

देहरादून: उत्तराखंड में बुधवार को भी लगातार बारिश का दौर जारी है। पौड़ी शहर व इससे सटे क्षेत्रों में एक घंटे से बारिश हो रही है। जिले में 1 एनएच, 4 राज्य मार्ग सहित 45 से अधिक मोटर मार्ग बाधित हैं। वर्षा को देखते हुए 12 वीं तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश है। कई जगह जल भराव से लोग प्रभावित हुए हैं। जनपद टिहरी गढ़वाल के ढालवाला औद्योगिक क्षेत्र में जंगल से आने वाला पानी आबादी में स्थित कारखाने में घुस गया। कई फैक्ट्रियों में उत्पादन प्रभावित…