अब पहाड़ चढ़ेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक

अब पहाड़ चढ़ेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, पहाड़ों पर नौकरी में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने दिखाया उत्साह, यू कोट वी पे मॉडल को मिले रिस्पांस से स्वास्थ्य विभाग खुश   – यू कोट, वी पे के तहत तीसरे चरण में 40 डाक्टरों ने लिया साक्षात्कार में भाग – चयनित विशेषज्ञ डाक्टरों की जल्द होगी तैनाती -सीमांत जनपदों में मिलेगी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा-डॉ आर. राजेश कुमार   देहरादून :स्वास्थ्य विभाग ने पर्वतीय जिलों में स्पेश्यलिस्ट और सुपर स्पेश्यलिस्ट डाक्टरों की कमी को दूर करने की कवायद कर रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी…

चाय बागान की जमीन घोटाले की ईडी से की शिकायत

– करोड़ों रुपये की जमीन की खरीद-फरोख्त कर रहा एक गैंग देहरादून: आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश नेगी ने चाय बागान की जमीन घोटाले के मामले की शिकायत प्रवर्तन निदेशालय को कर दी है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के इस घोटाले में निबंधन विभाग और अफसरों की भूमाफिया से सांठगांठ हैं। ऐसे में इस मामले की जांच प्रर्वतन निदेशालय करे। उन्होंने ईडी से भूमाफिया और इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ गैंगस्टर और सीलिंग एक्ट के सेक्शन 35 के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। पर्वतन निदेशालय के…

भर्ती घोटाले को लेकर उप नेता सदन भुवन कापड़ी ने की बेरोजगार संघ के सदस्यों के साथ बैठक

देहरादून : आज उप नेता सदन भुवन कापड़ी (कांग्रेस)द्वारा धरना स्थल एकता विहार देहरादून में लगातार 177 दिनों से चल रहे उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के धरने को समर्थन दिया एवं लगातार राज्य में हो रहे भर्ती घोटाले के संबंध में बेरोजगार संघ के सदस्यों के साथ बैठक की। जब राज्य का प्रत्येक जनमानस चाहता है कि राज्य में भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई के द्वारा कराई जाए जिससे कि युवाओं के भविष्य को बचाया जा सके इसके बावजूद भी राज्य सरकार निरंतर बेरोजगारों का जन भावनाओं का निरादर करते हुए…

अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखण्ड में बारिश का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। भारी बारिश से उत्तराखण्ड में काफी तबाही मचाई है। बारिस से हो रहे लगातार भूस्खलन से लोग खौफजदा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन तीन दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है।प्रदेशभर में मंगलवार से अगले तीन…

सीएम धामी ने दिल्ली से लौटते ही लिया प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का जायजा

-आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंच, ली प्रदेश में हुए नुकसान की जानकारी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे से दून लौटते ही सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र पहुंच प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि एवं नुकसान की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी टिहरी एवं पौड़ी से फोन पर वार्ता कर इन जनपदों में हुए नुकसान की जानकारी ली। अगले दो दिनों में मौसम विभाग के पूर्वानुमान को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये हैंI मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों…

अभिनेता ऋतिक ने किया दून में ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन

देहरादून: राजपुर रोड के मसूरी डायवर्जन स्थित कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का उद्घाटन करने दून पहुंचे बालीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन से मिलने लके लिए उनके प्रशंसकों का भारी संख्या में जमावड़ा लग गय । सुबह से ही अभिनेता ऋतिक रोशन के दून पहुंचने को लेकर शोरूम के बाहर काफी संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे। ऋतिक के आने का समय दोपहर दो बजे था, इसलिए भारी वर्षा के बाद भी प्रसशंक डेढ़ बजे ही वहां पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल के साथ ही बाउंसर तैनात किए गए। शाम…

सीएम धामी ने की केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के सिंह से भेंट, विभिन्न मामलों में सहायता का किया अनुरोध

-राज्य के बॉर्डर एरिया में विद्युत लाइनें एवं विद्युत संयंत्र स्थापित करने का केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वाशन -आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों का क्षतिपूर्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी -उत्तराखण्ड को कोयला आधारित संयंत्रों से 400 मेगावाट स्थायी आवंटन किए जाने का भी किया अनुरोध देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड को कोयला आधारित संयंत्रों से 400-450 मे.वा. स्थायी आवंटन किए जाने का अनुरोध किया। सीएम ने कहा कि राज्य की ऊर्जा सुरक्षा के…

जनपद के 24991 आपदा प्रभावितों को मिली 13 करोड़ 32 लाख 61 हजार की सहायता राशि: महाराज

हरिद्वार: दैवीय आपदा से घरों को हुए नुकसान, परिवारों में मानव या पशु क्षति, भूमि कटाव और किसानों की फसलों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की भरपाई के लिए सरकार द्वारा जनपद के 24991 प्रभावितों को अब तक 13 करोड़ 32 लाख 61 हजार रूपये की धनराशि सहायता के रूप में दी जा चुकी है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री समेत जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जुलाई 2023 को जब उन्होंने जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों मोहम्मदपुरबुजुर्ग, लं-सजयौरा, मुंडनाना, साउथ सीवर लाइन, खानपुर,…

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसीएस ने ली सीएम कार्यालय के अधिकारियों, कार्मिकों की बैठक

-मुख्यमंत्री कार्यालय के कार्मिकों को पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण व अनावश्यक आपत्तियां ना लगाने की हिदायत -मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप कार्मिक ऑनरशिप की भावना से करें कार्य देहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देश के चलते अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों व कार्मिकों की बैठक लीI इस दौरान एसीएस ने मुख्यमंत्री कार्यालय के कार्मिकों को पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण तथा अनावश्यक आपत्तियां ना लगाने की कड़ी हिदायत दी। सोमवार को सचिवालय में सीएम कार्यालय के कर्मचारियों की बैठक लेते हुए अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कार्मिकों…

नीलकंठ मार्ग पर भारी भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही रोकी

ऋषिकेश: नीलकंठ मार्ग पर खैर खाल के भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही रोकी दी गई है। प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बारिश के चलते जगह-जगह सड़कें बंद हो रही है। हाईवे के भी बार-बार बाधित होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। सोमवार को थाना क्षेत्र में नीलकंठ मार्ग पर खैर खाल के पास दोबारा भूस्खलन हो गया है। जिस कारण गरुड़ चट्टी पर नीलकंठ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। बीन नदी में…