देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यस्थल से निरंतर अनुपस्थित रहने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरमीत कौर, डॉ प्रीति सारस्वत, डॉ. सर्वान्स मालवीय की सेवाएं समाप्त किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है।
Category: उत्तराखंड
रक्षाबन्धन पर प्रदेश की महिलाओं के लिए रहेगी निःशुल्क बस सेवा: मुख्यमंत्री
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत प्रतिशत छूट दी जायेगी। इस सम्बन्ध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
सीएम धामी ने किया वाइल्ड लाइफ हेल्पलाइन का लोकार्पण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की 19वीं बैठक कीI इस मौके पर सीएम ने उत्तराखंड वाइल्डलाइफ हेल्पलाइन का लोकार्पण भी कियाI इस दौरान उन्होंने वन्यजीवों की समस्या को लेकर प्रैक्टिकल समाधान करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारीयों को दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 19वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए बंदरों और जंगली सूअरों की समस्या को दूर करने के लिए फोकस्ड होकर काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बंदरों के बंध्याकरण के लक्ष्य को दोगुना करने…
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा और कणर्प्रयाग में बंद
चमोली: प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा और कणर्प्रयाग में बंद है। सुबह से रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली सहित कर्णप्रयाग, जोशीमठ, बदरीनाथ व गोपेश्पर आने-जाने वाले करीब 150 वाहन फंसे हैं। जबकि कर्णप्रयाग में उमा देवी तिराहे के पास एनएच का पुश्ता टूटने से सड़क पर मलबा और पत्थर गिरे हैं। ऋषिकेश व बदरीनाथ की ओर जाने वाले 100 से अधिक वाहन फंसे हैं। स्थानीय लोगों को कहना है कि कर्णप्रयाग में लगातार एनएच का पुश्ता टूट रहा है। इससे…
मुख्य सचिव ने की केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा
-यूपीसीएल के अधिकारीयों को दिए कई अहंम निर्देश देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान यूपीसीएल को निर्बाध एवं स्थिर विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से पावर कट के कारण कितनी देर कार्य बाधित रहा इसकी भी नियमित रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सितम्बर माह से विद्युत पोल एवं अन्य उपकरणों को भी स्थापित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में आवरण कार्यों…
आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी, गौरीकुंड हादसे की ले रहे पल-पल की अपडेट
देहरादून: प्रदेश भर में भारी बारिश से हो रहे नुकसान की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गौरीकुंड भूस्खलन की घटना अपडेट लिया। सीएम धामी ने अधिकारियों त्वारित कार्रवाई करने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला स्थित गौरीकुंड में भारी भूस्खलन से 13 लोगों की लापता होने की सूचना है। मौके पर रेस्क्यू के लिए टीम पहुंची है। देर रात से जारी भारी बारिश आफत बनकर बरसी है। कंट्रोल रूम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
जज फार्म में लापरवाही से पेड़ कटान, मकान की दीवार ढही
हल्द्वानी: जज फार्म में पेड़ कटान के दौरान एक मकान की दीवार और वन विभाग की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। मकान स्वामी ने वन निगम की टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जज फार्म के ए ब्लॉक क्षेत्र में स्थित वन विभाग की नर्सरी परिसर में सेमल का विशालकाय पेड़ हादसे का सबब बना हुआ था। इसके कटान के लिए वन विभाग को पत्र सौंपा गया था। जज फार्म निवासी सुभाष पांडे ने बताया कि पेड़ काटने के लिए पहुंची टीम से टहनियों की लापिंग कर काटने का आग्रह…
कुमांऊ आयुक्त ने रजिस्ट्रार ऑफिस में की छापेमारी
नैनीताल: हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गुरूवार को रजिस्ट्रार ऑफिस में औचक छापेमारी की, जिससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया| लंबे समय से रजिस्ट्रार कार्यालय हल्द्वानी में हो रही रजिस्ट्री में अनियमितताओं की शिकायत उन तक पहुंच गई थी| ऐसे में गुरूवार को कमिश्नर दीपक रावत द्वारा छापेमारी की गयी है। हाल ही में प्राधिकरण द्वारा कई अवैध कॉलोनियों को सील करते हुए वहां की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन रजिस्ट्रार कार्यालय हल्द्वानी में एफिडेविट के आधार पर धड़ल्ले से…
बद्रीनाथ धाम पर विवादित बयान को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार: स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा बद्रीनाथ धाम को लेकर आपत्तिजनक बयान को लेकर हरिद्वार सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिस पर सुनवाई के लिए 4 अगस्त की तारीख तय की गई है। अधिवक्ता अरुण कुमार भदोरिया ने सीजेएम अदालत में उनके खिलाफ मुकदमा दायर कराया हैं। उनका कहना है कि बद्रीनाथ धाम जो करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, उसके बारे में गलत टीका टिप्पणी कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। उनके खिलाफ कई धाराओं में दर्ज इस मामले की अब 4…
बाढ़ प्रभावितों की मदद में भाजपा सरकार पूरी तरह विफलः नवप्रभात
हरिद्वार: बाढ़ प्रभावितों की मदद में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। बाढ़ प्रभावितों को सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिये जा रहे है जबकि धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। यह बात गुरूवार को बाढ़ प्रभावित समिति के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात द्वारा रूड़की के रामनगर स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कही गयी। उन्होने कहा कि हरिद्वार जनपद में खासकर खानपुर व लक्सर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बहुत ही गंभीर हुई है…
