चमोली: टैया पुल के पास मलबा आने से हाईवे बंद

चमोली: रविवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग टैया पुल के पास मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध है। हाईवे के बंद होने के बाद दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। बीआरओ के द्वारा हाईवे को साफ करने का काम भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा आने से हाईवे बार-बार बंद हो रहा है। इसके अलावा शनिवार को भी तोताघाटी में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से करीब 16 घंटे बंद रहा था। इस दौरान वाहन चालकों सहित चारधाम यात्रा पर पहुंचे तीर्थयात्रियों और अन्य…

रेरा एक्ट को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा

हल्द्वानी: रेरा एक्ट के खिलाफ रविवार को सैकड़ों की तादाद में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर उतर आए। किसान रैली निकाल रेरा एक्ट के खिलाफ सरकार और प्रशासन के प्रति अपना विरोध रैली निकाल कर जाहिर करना चाह रहे थे, लेकिन प्रशासन ने हल्द्वानी मंडी के पास किसानों के ट्रैक्टरों को रोक दिया। इस दौरान किसानों की पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। किसानों की नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि उन्हें प्रापर्टी डीलर कहा जा रहा है और उन्हें…

सीपीयू की नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

रुद्रपुर: सड़क किनारे या नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ सीपीयू ने कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को सीज किया। इसके साथ ही सीपीयू ने चालकों को चेतावनी दी कि दोबारा नो पार्किंग में वाहन खड़े मिले तो बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी के मुताबिक सडक किनारे खड़े वाहनों से के कारण हो रहे हादसों को रोकने के लिए ऐसे वाहनों के खिलाफ सीपीयू ने कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई काशीपुर रोड पर शुरू हुई। सीपीयू दरोगा सतपाल पटवाल के नेतृत्व में सीपीयू दरोगा दिनेश चन्द्र,एसआई मुन्ना,रवि कुमार, गणेश,पूरन, नारायण…

बागेश्वर विस उपचुनाव: कंग्रेस के लिए मैदान में उतरेंगे 40 स्टार प्रचारक

देहरादून: बागेश्वर विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रदेश प्रभारी से लेकर वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों को शामिल किया गया है। बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को वोट डाले जाएंगे। पूर्व प्रत्याशी रंजीत दस के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने इस सीट पर आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्यशी बसंत कुमार पर दांव खेला है। बसंत कुमार ने आप को छोड़ कांग्रेस…

पर्वत जन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने की समानता पार्टी से मुलाकात कर परिचर्चा

-क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को एक दिशा में कार्य करने पर हुई चर्चा देहरादून: पर्वत जन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड समानता पार्टी के वरिष्ठतम पदाधिकारियों से देहरादून के एक वेडिंग प्वाइंट मे मुलाकात की। मीटिंग में कई प्रस्तावों पर विचार विमर्श हुआ। पर्वतजन फाउंडेशन के संयोजक शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि मुलाकात और परिचर्चा बेहद सकारात्मक रही। हम लोग जनता के सुझाव पर विभिन्न क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से मुलाकात कर रहे हैं और उनके मुद्दों को एक साथ समाहित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। क्षेत्रीय राजनीतिक दलों…

सीएम ने किया बागेश्वर उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए जहां एक बार फिर बागेश्वर उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा किया, वहीं कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ने की गलती दोबारा नहीं करनी चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि बागेश्वर की जनता विकास के लिए भाजपा को वोट करेगी जनता का आशीर्वाद और विश्वास भाजपा के साथ है इसलिए बागेश्वर चुनाव में हम एक बार फिर बड़ी…

भारी बारिश से प्रदेश भर में जनजीवन प्रभावित

देहरादून: मानसून सीजन में वर्षा व भूस्खलन के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में समस्या बनी हुई है। बारिश के चलते बरसाती नाले उफान पर हैं। वहीं चारधाम यात्रा राजमार्ग लगातार भूस्खलन से बाधित हो रहे हैं। भारी बारिश के चलते प्रदेशभर में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो देहरादून समेत आठ जिलों में अधिक मात्रा में वर्षा होने की संभावना है, जिसे लेकर इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और…

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ध्वस्त की दो मजारें

हरिद्वार: शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच हरिद्वार में पुलिस प्रशासन की टीम ने मजारों को ध्वस्त किया। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कनखल थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से दो मजारों को प्रशासन की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई स्थल के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहले जमालपुर कला स्थिति स्कूल परिसर में बनी मजार को हटवाया। इसके बाद जगजीतपुर क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के…

तोता घाटी में बंद हुआ बद्रीनाथ मार्ग, ट्रैफिक डायवर्ट

ऋषिकेश: ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर तोता घाटी के समीप भूस्खलन के कारण मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। इसके बाद ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गो से डायवर्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक तोता घाटी के समीप देर रात भारी मात्रा में बोल्डर मार्ग पर आ गए हैं, जिससे पूरा मार्ग बंद हो गया है। यहां पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं बची है। मार्ग बंद होने के कारण ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को वाया खाड़ी, गजा,…

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं को किया स्थगित

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं को स्थगित किया हैं। इनमें से एक भर्ती मौसम की वजह से जबकि दूसरी भर्ती हाईकोर्ट में दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित होने के चलते रोकी गई है। राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पिछले दिनों ज्यादा गर्मी और आर्द्रता के कारण अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आई थीं। लिहाजा, 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी रायपुर देहरादून में होने वाली फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक…