भारतीय सेना का इतिहास विशिष्ट, उच्च स्तर और गौरवशाली: राज्यपाल

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन ऑडिटोरियम में ओहो रेडियो और दून डिफेंस ड्रीमर्स द्वारा आयोजित ‘‘जय हिन्द.. एक फौजी ऐसा भी’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। भारतीय सेना के वीर सैनिकों पर आधारित इस कार्यक्रम में उनके शौर्य, साहस और बलिदान की अमर गाथाओं को लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान विभिन्न अवसरों पर अपनी बहादुरी से दुश्मनों को परास्त करने वाले देश के गौरव सैनिकों और उनकी शौर्यगाथा को प्रर्दशित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति…

सीएम धामी ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश, राजस्व वसूली में लाई जाए तेजी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त उत्तराखण्ड @ 2025 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए खनन एवं राजस्व विभाग की समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने खनन विभाग एवं खनन के क्षेत्र में कार्य कर रहे जीएमवीएन, केएमवीएन एवं वन विकास निगम को सभी लॉट संचालित किए जाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि जो लॉट अभी सक्रिय नहीं हैं, उनको सक्रिय करने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित राजस्व…

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत सभी चौकियों पर लहराएगा तिरंगा: पुलिस महानिदेशक

देहरादून: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने ’मेरी माटी मेरा देश’, ’हर घर तिरंगा’ अभियान व कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में परिक्षेत्र व जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी थाना चैकियों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाये जाने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि समस्त जनपद प्रभारियां द्वारा हेट स्पीच के मामलों में उच्चतम न्यायालय के दिशाकृनिर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाए। इनका स्वतः संज्ञान लेकर तुरंत मुकदमा पंजीकृत करते हुए वैधानिक कार्यवाही की…

मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में आज (शुक्रवार को) गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश की तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग ने बताया कि इसके अलावा नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां के लिए येलो अलर्ट है।

गंगा का जलस्तर घटने-बढ़ने से दहशत में ग्रामीण

हरिद्वार: भारी बारिश से गंगा का जलस्तर लगातार घट-बढ़ रहा है। इसकी वजह से देहात के इलाकों में दहशत है। जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन की ओर से लोगों से गंगातट पर न जाने की अपील की जा रही है। कई दिनों से क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते गंगा नदी का जलस्तर घट बढ़ रहा है। दो दिन पहले गंगा नदी का जलस्तर 294 यानी खतरे के निशान पर पहुंच गया था। बृहस्पतिवार सुबह भी गंगा का जलस्तर 293.40 मीटर पर था। शाम के समय गंगा…

डीजीपी ने कुमाऊं एसटीएफ रेंज को किया सम्मानित

रुद्रपुर: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने एसटीएफ कुमाऊं रेंज को उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 हजार रुपए ईनाम देकर सम्मानित किया। साथ ही डीजीपी ने टीम को बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में और उत्तराखंड पुलिस को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर पहुंचाने के योगदान पर बधाई दी। एसटीएफ कुमाऊं रेंज में शामिल पुलिस कर्मियों ने अपराधियों के नकेल कसने व कुख्यात ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। डीजीपी ने एसटीएफ टीम को देहरादून में सम्मानित किया है। डीजीपी ने एसटीएफ कुमाऊं को निर्देश दिए कि अपराधियों के खिलाफ…

सरिता आर्या ने सीएम धामी को आपदा से हुए नुकसान की दी जानकारी

नैनीताल: प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखित में जानकारी दी। विधायक सरिता आर्या ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना व मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई स्वरोजगार की अन्य योजनाओं के अंतर्गत टैक्सी बाइक एवं टैक्सी गाडियों का संचालन कर रहे चालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक सरिता आर्या ने कई दशकों से व कई पीढियों से वन भूमि के पास गुजर.बसर कर रहे…

मुख्य सचिव ने की बद्रीनाथ मास्टर प्लान व केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान व केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों सहित बद्रीनाथ व केदारनाथ में कार्य कर रहे ठेकेदारों के साथ प्रत्येक कार्य के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। मुख्य सचिव ने कार्यों के पूर्ण होने की तिथि निर्धारित करते हुए समय सीमा में कार्यों को पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों व मौसम के खराब होने के कारण कार्य किया जाना आसान नहीं है, परन्तु जो काम किए जा…

राजस्व वृद्धि के लिए सभी विभाग सजगता और सक्रियता से करें कार्य: मुख्यमंत्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व प्राप्ति के को लेकर बैठक सम्बंधित अधिकारीयों संग बैठक कीI इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्व प्राप्ति को लेकर अधिकारीयों को कई अहंम निर्देश दिएI उन्होंने निर्धारित राजस्व प्राप्ति के लिए सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिएI गुरुवार को सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राजस्व वृद्धि के लिए सभी विभाग सजगता और पूरी सक्रियता से कार्य करें। इस वर्ष निर्धारित राजस्व प्राप्ति के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें। राजस्व अर्जन के लिए सभी…

आवासीय भवनों के नक्सों की स्वीकृति को बनाएं सुगम: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवास एवं शहरी विकास विभाग द्वारा सशक्त उत्तराखण्ड 2025 से संबंधित कार्ययोजना एवं संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विकास प्राधिकरणों के माध्यम से आवासीय भवनों के नक्सों की स्वीकृति आदि की व्यवस्थाओं को सुगम करने को लेकर सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आवासीय भवनों के नक्से 15 दिन के अन्दर स्वीकृत हो जाय यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश प्रधिकरणों को दिएI सीएम ने इस संबंध में अपनायी जाने वाली प्रक्रियाओं को व्यवहारिक एवं…