देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, के अनुरोध पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं के लिए कुल 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिये मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यशील महिलाओं एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधायें उपलब्ध होंगी। 50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल प्रदेश में भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथोरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा,…
Category: उत्तराखंड
राज्यपाल से मिले हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष
सीएम धामी से नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने भारत-नेपाल से जुड़े विभिन्न सम सामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। प्रतिनिधिमण्डल में श्रीमती पम्पा भूसाल, रामेश्वर राय यादव, श्रीमती सत्या पहाड़ी, सुरेश कुमार राय, चक्रपाणि खनल ‘बलदेव’ शामिल थे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत और नेपाल के लोगों में रहन-सहन, धार्मिक रीति-रिवाजों में काफी समानताएं हैं। उत्तराखण्ड का बड़ा क्षेत्र नेपाल की सीमा से लगा हुआ। भारत और नेपाल की चुनौतियां भी लगभग एक जैसी हैं।…
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेशभर के 760148 लाभार्थी किसान परिवारों को 14वीं किस्त हस्तान्तरित
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को सीकर, राजस्थान से देशभर के किसानों को सम्बोधित कियाI इस दौरान कार्यक्रम को प्रदेशभर से देहरादून में उपस्थित किसानों ने वर्चुअल माध्यम से सुना। इस मौके पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तराखण्ड के 760148 लाभार्थी किसान परिवारों को 14वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से 168 करोड़ रूपये की धनराशि हस्तान्तरित की गई है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड को 300 किसान उत्पादक समूह (एफपीओ) बनाने का लक्ष्य मिला हैं, जिसके सापेक्ष राज्य में 207 एफपीओ का गठन हो चुका है। कार्यक्रम…
रजिस्ट्री कार्यालयों में भ्रष्टाचार के आरोपी सब रजिस्ट्रार रामदत्त सस्पेंड
देहरादून: प्रदेश की राजधानी दून के रजिस्ट्री कार्यालय में लंबे समय से चले आ रहे फर्जीवाडे के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और एक्शन लेते हुए सब रजिस्ट्रार राम दत्त मिश्र को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि रजिस्ट्री कार्यालयों में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालयों में हो रहे गड़बड़झाला और भ्रष्टाचार को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामलों की जांच के लिए पहले ही एसआईटी का…
डेंगू के बाद आई फ्लू संक्रमण के बड़े मामले
देहरादून: प्रदेश में डेंगू के बाद आई फ्लू संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, चार जिलों में 102 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में डेंगू के कुल 102 मामले मिले हैं। इसमें देहरादून में 94, नैनीताल में चार, पौड़ी में दो व हरिद्वार जिले में एक मामला सामने आया है। डेंगू रोकथाम के लिए शासन स्तर से सभी जिलाें को पहले ही दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं।…
चमोली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी निलंबित
देहरादून: चमोली जिले के जिला जज धनंजय चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की तरफ से चमोली के जिला जज धनंजय चतुर्वेदी को निलंबित करने के आदेश जारी हुए हैं। इस दौरान जिला जज धनंजय चतुर्वेदी को चंपावत के सत्र न्यायाधीश कार्यालय में संबद्ध किया गया है। बताया जा रहा है कि जिला जज धनंजय चतुर्वेदी पर आरोप था कि वे कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के दौरान अनुपस्थित थे। यही नहीं, उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग होने के बाद उनके द्वारा अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते…
राज्यसभा सांसद ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में की शिरकत
देहरादून: राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दून लाईबे्ररी सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की| इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने संबंधित रेखीय विभागों से सड़क सुरक्षा कार्यों की क्रमवार प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान 3 जागरूकता वाहन रवाना किए गए जो सप्ताहभर घूमते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जनमानस को जागरूक करेंगे। राज्यसभा सासंद ने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार दुर्धटनाओं की रोकथाम के लिए गंभीर है इसको रोकने के लिए निरंतर प्रयासरत है जिसके क्रम में…
वन मार्ग पर पूर्व सैनिक का शव मिलने से सनसनी
कोटद्वार: कोटद्वार रेंज के अंतर्गत घराट-मुंडला वन मार्ग पर एक पूर्व सैनिक का शव संदेहास्पद परिस्थतियों में मिला। मृतक की मौत का कारण कीटनाशक पदार्थ का सेवन बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, घराट-मुंडला वन मार्ग पर गुज्जरों के डेरे के पास एक व्यक्ति अचेतावस्था में पड़ा नजर आया। डेरे में रहने वाले गुज्जर परिवारों ने इस संबंध में वन विभाग को सूचित किया। इसी बीच अचेत व्यक्ति का मोबाइल फोन बजने लगा। एक गुज्जर ने मोबाइल फोन रिसीव किया…
शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर मंत्री जोशी ने श्रृद्धांजलि
देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मनोज राणा के बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। बलिदानियों का सम्मान और उनकी यादों को संजोए रखना हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से है और देश को जब-जब जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी याद…
