चमोली: प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा और कणर्प्रयाग में बंद है। सुबह से रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली सहित कर्णप्रयाग, जोशीमठ, बदरीनाथ व गोपेश्पर आने-जाने वाले करीब 150 वाहन फंसे हैं। जबकि कर्णप्रयाग में उमा देवी तिराहे के पास एनएच का पुश्ता टूटने से सड़क पर मलबा और पत्थर गिरे हैं। ऋषिकेश व बदरीनाथ की ओर जाने वाले 100 से अधिक वाहन फंसे हैं। स्थानीय लोगों को कहना है कि कर्णप्रयाग में लगातार एनएच का पुश्ता टूट रहा है। इससे…
Category: उत्तराखंड
मुख्य सचिव ने की केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा
-यूपीसीएल के अधिकारीयों को दिए कई अहंम निर्देश देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान यूपीसीएल को निर्बाध एवं स्थिर विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से पावर कट के कारण कितनी देर कार्य बाधित रहा इसकी भी नियमित रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सितम्बर माह से विद्युत पोल एवं अन्य उपकरणों को भी स्थापित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में आवरण कार्यों…
आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी, गौरीकुंड हादसे की ले रहे पल-पल की अपडेट
देहरादून: प्रदेश भर में भारी बारिश से हो रहे नुकसान की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गौरीकुंड भूस्खलन की घटना अपडेट लिया। सीएम धामी ने अधिकारियों त्वारित कार्रवाई करने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला स्थित गौरीकुंड में भारी भूस्खलन से 13 लोगों की लापता होने की सूचना है। मौके पर रेस्क्यू के लिए टीम पहुंची है। देर रात से जारी भारी बारिश आफत बनकर बरसी है। कंट्रोल रूम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
जज फार्म में लापरवाही से पेड़ कटान, मकान की दीवार ढही
हल्द्वानी: जज फार्म में पेड़ कटान के दौरान एक मकान की दीवार और वन विभाग की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। मकान स्वामी ने वन निगम की टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जज फार्म के ए ब्लॉक क्षेत्र में स्थित वन विभाग की नर्सरी परिसर में सेमल का विशालकाय पेड़ हादसे का सबब बना हुआ था। इसके कटान के लिए वन विभाग को पत्र सौंपा गया था। जज फार्म निवासी सुभाष पांडे ने बताया कि पेड़ काटने के लिए पहुंची टीम से टहनियों की लापिंग कर काटने का आग्रह…
कुमांऊ आयुक्त ने रजिस्ट्रार ऑफिस में की छापेमारी
नैनीताल: हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गुरूवार को रजिस्ट्रार ऑफिस में औचक छापेमारी की, जिससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया| लंबे समय से रजिस्ट्रार कार्यालय हल्द्वानी में हो रही रजिस्ट्री में अनियमितताओं की शिकायत उन तक पहुंच गई थी| ऐसे में गुरूवार को कमिश्नर दीपक रावत द्वारा छापेमारी की गयी है। हाल ही में प्राधिकरण द्वारा कई अवैध कॉलोनियों को सील करते हुए वहां की रजिस्ट्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन रजिस्ट्रार कार्यालय हल्द्वानी में एफिडेविट के आधार पर धड़ल्ले से…
बद्रीनाथ धाम पर विवादित बयान को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार: स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा बद्रीनाथ धाम को लेकर आपत्तिजनक बयान को लेकर हरिद्वार सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिस पर सुनवाई के लिए 4 अगस्त की तारीख तय की गई है। अधिवक्ता अरुण कुमार भदोरिया ने सीजेएम अदालत में उनके खिलाफ मुकदमा दायर कराया हैं। उनका कहना है कि बद्रीनाथ धाम जो करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, उसके बारे में गलत टीका टिप्पणी कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। उनके खिलाफ कई धाराओं में दर्ज इस मामले की अब 4…
बाढ़ प्रभावितों की मदद में भाजपा सरकार पूरी तरह विफलः नवप्रभात
हरिद्वार: बाढ़ प्रभावितों की मदद में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। बाढ़ प्रभावितों को सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिये जा रहे है जबकि धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। यह बात गुरूवार को बाढ़ प्रभावित समिति के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात द्वारा रूड़की के रामनगर स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कही गयी। उन्होने कहा कि हरिद्वार जनपद में खासकर खानपुर व लक्सर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बहुत ही गंभीर हुई है…
8 लाख से अधिक लाभार्थी ने ‘आयुष्मान’ से लिया मुफ्त उपचार
देहरादून: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से 8.28 लाख से अधिक लाभार्थी योजना के तहत मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। डा. आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना की पहुंच आम जन तक दिनों दिन बढ़ रही है। अभी तक 51.44 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं और 8.28 लाख से अधिक लाभार्थी योजना के तहत मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। इस सेवा पर सरकार…
सीएम धामी ने मदन दास देवी को दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भीमगोडा स्थित कृष्ण कृपा आश्रम में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह कार्यवाह मदन दास देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मदन दास देवी के निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा तथा वे निरन्तर राष्ट्र के निर्माण में सन्नद्ध रहे, जो हमारे लिये प्रेरणा का स्रोत है। श्रद्धांजलि सभा में महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, भाजपा राजधानी कार्यालय प्रमुख महेंद्र पांडेय,…
5 अगस्त तक गर्जन के साथ बारिश की संभावना
देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश में 5 अगस्त तक गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में कहीं भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण मार्गों के बंद होने की आशंका जताई है। विभाग का कहना हैं कि राजमार्गों में अवरोध उत्पन्न हो सकता है और निचले इलाकों में जलभराव की चीजें हो सकती है। बता दें, देहरादून जनपद में जुलाई महीने में बारिश का रेकॉर्ड टूट गया है। जुलाई माह में जून में सामान्य से 58 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की…
