हरिद्वार: भाजपा नेता की एक घिनौनी करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। नेता अपनी हरकत कैमरे में कैद होने पर जान बचाकर भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। मामला पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम गाडोवाली का है। जहां एक भाजपा नेता दूसरे समुदाय की महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और तहरीर मिलने पर पुलिस कार्यवाही करने की बात…
Category: उत्तराखंड
प्रदेश में पहली बार हुआ पीपीएस कैडर का रिव्यू, बढ़ सकते हैं 13 पद
देहरादून: राज्य में पहली बार प्रांतीय पुलिस सेवा कैडर के पदों का रिव्यू हुआ। इसमें जल्द ही 13 पदों की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए आने वाली कैबिनेट में इस प्रस्ताव को रखा जा सकता है, जिसमें मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद प्रदेश में पीपीएस के 156 पद हो जाएंगे। हालांकि, वर्तमान में भी मौजूदा पदों के सापेक्ष पीपीएस अधिकारियों की बेहद कमी चल रही है। बता दें, वर्ष 2000 में राज्य बनने के बाद पीपीएस अधिकारियों के 103 पद थे। कालांतर में राज्य…
सीएम धामी ने जी-20 इम्पैक्ट समिट समारोह में किया प्रतिभाग
रुड़की: आईआईटी रुड़की और थिंक इंडिया की ओर से संयुक्त रूप से जी-20 इंपैक्ट समिट का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्थान के दीक्षांत भवन में आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता करना भारत के लिए गर्व की बात है। पहले बड़ी घटना होने पर भारत विश्व की तरफ देखता था लेकिन आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि नए भारत में देश की जनता के मन में यह भाव उत्पन्न हुआ है…
चमोली जैसे हादसों की ना हो पुनरावृत्ति: राधा रतूड़ी
-प्रदेश में कार्यदायी संस्थाओं पर नई नीति लागू करने का उच्च स्तरीय निर्णय जल्द देहरादून: चमोली जैसे हादसों की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए प्रदेश में कार्यरत समस्त कार्यदायी संस्थाओं की एक उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में ली। इस दौरान कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सुरक्षा मानकों को लेकर कई लापरवाहियां सामने आई, जिसपर एसीएस राधा रतूड़ी ने सख्त हिदायत देते हुए मानदण्डों के अनुसार ही उपकरणों का प्रयोग किये जाने के निर्देश दिएI बैठक के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया…
प्रदेश में कार्यदायी संस्थाओं पर शीघ्र होगी नई नीति लागूः रतूडी
देहरादून: अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने चमोली जैसे हादसों की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं की उच्च स्तरीय बैठक कर निर्देश दिये कि सुरक्षा के मानकों के उच्चतम स्तर पर मानदण्डो का पालन करने हेतु सख्त हिदायत देने के साथ ही शीघ्र ही नई नीति लागू होने के सभी संकेत दिये। मंगलवार को यहां चमोली जैसे हादसों की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए प्रदेश में कार्यरत समस्त कार्यदायी संस्थाओं की एक उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय…
एसएसपी ने किया मॉर्डन फिटनेस सेंटर का उद्घाटन
रुद्रपुदर: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सोमवार को पुलिस लाइन रुद्रपुर में मॉर्डन फिटनेस सेंटर का फीता काट कर उद्धघाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनपद पुलिस के शारीरिक एवम मानसिक दक्षता को बढ़ाने के लिए मॉर्डन जिम सीएसआईआर स्कीम के अंतर्गत बनवाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पुलिस को फिटनेस पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। इसलिए पुलिस लाइन रुद्रपुर में पुलिस कर्मियों और पुलिस परिवार की फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए मॉर्डन फिटनेस सेंटर को खोला गया है। फिटनेस सेंटर जिम में सबसे अत्याधुनिक…
केन्द्र ने उत्तराखण्ड के लिए 951 करोड़ रूपये की विशेष सहायता स्वीकृत
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त 48 योजनाओं के लिए स्वीकृत हुई विशेष सहायता देहरादून: वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूंजीगत निवेश 2023/24 के अन्तर्गत उत्तराखण्ड को विशेष सहायता (ऋण) के लिए 951 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को प्रदान की गई इस विशेष सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया गया है। वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिन महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 2023/24 के लिए राज्य को विशेष सहायता…
गरीब बच्चों को दाखिला दिलाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे शिक्षाधिकारी
हल्द्वानी: तहसील दिवस में सीवर लाइन निर्माण, स्ट्रीट लाइट, गरीब बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश दिलाने जैसी मांगें उठाई गईं। इस दौरान फरियादियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपे। कांग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में तमाम लोग मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंचे और एसडीएम मनीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने राजपुरा में सीवर लाइन का निर्माण, शहर में आवारा पशुओं से निजात दिलाने, राजेंद्रनगर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने, मच्छरों से निजात को फॉगिंग कराने, राशन कार्ड बनाने में य जाति, आप्रमाण…
हरिद्वार नगर निगम में बवाल,कार्यालय छोड़कर भागे नगर आयुक्त
हरिद्वार: लंबित वेतन के भुगतान और काम पर वापस रखने की मांग को लेकर हरिद्वार नगर निगम में बवाल हो गया।बताया जा रहा है कि बवाल इतना बढ गया कि नगर आयुक्त कार्यालय छोड़कर भाग खडे हुए। सफाई कर्मी अब भी अपनी मांग पर अड़े हुए है। मंगलवार को नगर आयुक्त से वार्ता के लिए पहुंचे सफाई कर्मियों और पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया खेवड़िया के साथ सुरक्षाकर्मी ने धक्का-मुक्की कर दी। इससे गुस्साए सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त का घेराव करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सफाई कर्मी बेहद उग्र हो…
हाथीबड़कला में महिला की हत्या का खुलासा,सफाई कर्मी ने दुष्कर्म के बाद दिया घटना को अंजाम
देहरादून: पुलिस ने हाथीबड़कला में महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका नशे की आदि थी। आरोपी के पास भी वह नशा करने आई थी। आरोपी ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के शव को परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के खुलासे को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि आरोपित ने पहले बेरहमी से महिला की हत्या की,…
