पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेशभर के 760148 लाभार्थी किसान परिवारों को 14वीं किस्त हस्तान्तरित

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को सीकर, राजस्थान से देशभर के किसानों को सम्बोधित कियाI इस दौरान कार्यक्रम को प्रदेशभर से देहरादून में उपस्थित किसानों ने वर्चुअल माध्यम से सुना। इस मौके पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तराखण्ड के 760148 लाभार्थी किसान परिवारों को 14वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से 168 करोड़ रूपये की धनराशि हस्तान्तरित की गई है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड को 300 किसान उत्पादक समूह (एफपीओ) बनाने का लक्ष्य मिला हैं, जिसके सापेक्ष राज्य में 207 एफपीओ का गठन हो चुका है। कार्यक्रम…

रजिस्ट्री कार्यालयों में भ्रष्टाचार के आरोपी सब रजिस्ट्रार रामदत्त सस्पेंड

देहरादून: प्रदेश की राजधानी दून के रजिस्ट्री कार्यालय में लंबे समय से चले आ रहे फर्जीवाडे के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और एक्शन लेते हुए सब रजिस्ट्रार राम दत्त मिश्र को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि रजिस्ट्री कार्यालयों में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालयों में हो रहे गड़बड़झाला और भ्रष्टाचार को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामलों की जांच के लिए पहले ही एसआईटी का…

डेंगू के बाद आई फ्लू संक्रमण के बड़े मामले

देहरादून: प्रदेश में डेंगू के बाद आई फ्लू संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, चार जिलों में 102 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में डेंगू के कुल 102 मामले मिले हैं। इसमें देहरादून में 94, नैनीताल में चार, पौड़ी में दो व हरिद्वार जिले में एक मामला सामने आया है। डेंगू रोकथाम के लिए शासन स्तर से सभी जिलाें को पहले ही दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं।…

चमोली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी निलंबित

देहरादून: चमोली जिले के जिला जज धनंजय चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की तरफ से चमोली के जिला जज धनंजय चतुर्वेदी को निलंबित करने के आदेश जारी हुए हैं। इस दौरान जिला जज धनंजय चतुर्वेदी को चंपावत के सत्र न्यायाधीश कार्यालय में संबद्ध किया गया है। बताया जा रहा है कि जिला जज धनंजय चतुर्वेदी पर आरोप था कि वे कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के दौरान अनुपस्थित थे। यही नहीं, उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग होने के बाद उनके द्वारा अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते…

राज्यसभा सांसद ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में की शिरकत

देहरादून: राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दून लाईबे्ररी सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की| इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने संबंधित रेखीय विभागों से सड़क सुरक्षा कार्यों की क्रमवार प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान 3 जागरूकता वाहन रवाना किए गए जो सप्ताहभर घूमते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जनमानस को जागरूक करेंगे। राज्यसभा सासंद ने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार दुर्धटनाओं की रोकथाम के लिए गंभीर है इसको रोकने के लिए निरंतर प्रयासरत है जिसके क्रम में…

वन मार्ग पर पूर्व सैनिक का शव मिलने से सनसनी

कोटद्वार: कोटद्वार रेंज के अंतर्गत घराट-मुंडला वन मार्ग पर एक पूर्व सैनिक का शव संदेहास्पद परिस्थतियों में मिला। मृतक की मौत का कारण कीटनाशक पदार्थ का सेवन बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, घराट-मुंडला वन मार्ग पर गुज्जरों के डेरे के पास एक व्यक्ति अचेतावस्था में पड़ा नजर आया। डेरे में रहने वाले गुज्जर परिवारों ने इस संबंध में वन विभाग को सूचित किया। इसी बीच अचेत व्यक्ति का मोबाइल फोन बजने लगा। एक गुज्जर ने मोबाइल फोन रिसीव किया…

शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर मंत्री जोशी ने श्रृद्धांजलि

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मनोज राणा के बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। बलिदानियों का सम्मान और उनकी यादों को संजोए रखना हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से है और देश को जब-जब जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी याद…

भूस्खलन से चार मकान जमींदोज, सात मवेशी जिंदा दफन

टिहरी: दूरस्थ कोट गांव में भारी मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन हो गया| जिसके चलते चार मकान मलबे की चपेट में आ गये। घटना में दो मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गए और दो घरों के छत में मलबा आने से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में सात मवेशी मलबे में जिंदा दफन हो गए। समय रहते लोगों ने  भागकर अपनी जान बचाई। टिहरी जिले के घनसाली में मूसलाधार बारिश के चलते हुए भूस्खलन से चार आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए| हादसे में गोपाल लाल और नंदलाल के सात मवेशी मलबे में…

तीन अगस्त को होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक

देहरादून: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक तीन अगस्त को राज्य सचिवालय में शाम चार बजे से होगी। पहले यह बैठक 24 जुलाई को होनी थी। लेकिन मुख्यमंत्री के नई दिल्ली प्रवास के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया था। बैठक में ड्रोन पॉलिसी, एमएसएमई की नीति समेत राजस्व, कार्मिक, पर्यटन, शिक्षा विभाग से जुड़े प्रस्ताव आएंगे।

केदारनाथ मंदिर के शिखर से अधिक ऊंचे बन रहे भवनों का विरोध

-तीर्थ पुरोहितों ने निर्माण करने वालों के खिलाफ खोला मोर्चा रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने केदानाथ मंदिर के शिखर से अधिक ऊंचाई के बन रहे भवनों का विरोध किया है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि धाम में मंदिर के शिखर से ऊपर कोई भी भवन नहीं बनना चाहिये। आज तक धाम में कोई भवन ऐसा नहीं बना है, जो मंदिर के शिखर से अधिक ऊंचा हो। तीर्थ पुरोहितों ने शीघ्र ही ऐसे भवनों का कार्य रोकने की मांग की है। कार्य न रोके जाने पर उन्होंने आंदोल…