-डोईवाला में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड टाउनशिप का किया विरोध देहरादून: डोईवाला में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड टाउनशिप का विरोध शुरू हो गया है। इंटीग्रेटेड टाउनशिप के विरोध में आज 26 जुलाई को डोईवाला में महापंचायत का आयोजन हुआ। महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने भी शिरकत की। राकेश टिकैत ने कहा कि वो किसानों की एक इंच जमीन भी नहीं जाने देंगे। बुधवार को डोईवाला में आयोजित महापंचायत के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार किसान विरोधी है, जो…
Category: उत्तराखंड
राज्य में 28 अगस्त तक जारी रहेगा मानसूनी कहर
देहरादून: मौसम विभाग द्वारा अब राज्य में 28 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दून से लेकर उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग तथा चमोली तक बीती रात से झमाझम बारिश हो रही है। वही पौड़ी, टिहरी और बागेश्वर में भी भारी बारिश होने की खबरें हैं तथा नैनीताल में भी मौसम का मिजाज फिर बदल चुका है और बारिश के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। उधर दो-तीन दिन पहले हुए भूस्खलन के कारण बंद हुए बदरीनाथ हाईवे को अभी तक नहीं खोला…
रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से भारी नुकसान
रूद्रप्रयाग: ऊखीमठ तहसील के ग्राम पंचायत कांन्दी में अतिवृष्टि से भारी नुकसान होने की खबर है। ग्राम पंचायत की गटपार तोक में अतिवृष्टि से कई खेतों में मलबा आने से भारी नुकसान हुआ हैI वहीं जाबरी-कान्दी- मोहनखाल मोटर मार्ग पर भी कई जगह मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है। गांव में भारी बारिश से कई मकानों को भी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि के कारण सड़क के कई पुस्ते भी ढह गए हैं। सड़क बंद होने से जहां ग्रामीण गांव में ही कैद हो गए हैं, उनके खेतों को…
पुलिस ने डिलीवरी बॉयज के साथ मीटिंग कर उनका सत्यापन किया
देहरादून: पुलिस ने जेमेटो कम्पनी के डिलीवरी बॉयज के साथ मीटिंग कर उनका सत्यापन कर हिदायत दी कि उनकी आड में कोई अपराध करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने सभी डिलीवरी बॉयज को हिदायत दी गई कि जिनके द्वारा अपने गृह जनपद के पुलिस थाने से पुलिस सत्यापन रिपोर्ट बनाकर जमा करेंI पुलिस उपमहानिरीक्षक ध्वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद देहरादून के समस्त थाना एवं चैकी प्रभारियों को आदेशित किया गया था कि जनपद में विभिन्न कंपनियों के डिलीवरी बॉयज कलेक्शन एजेंट एवं रिकवरी एजेंट…
राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूडी से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिह ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खण्डूडी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। बुधवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने वसंत विहार कॉलोनी स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूडी के निजी आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर खण्डूडी की पुत्री विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण भी मौजूद रहीं। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूडी को शॉल ओढ़ाने के साथ भारतीय सेना…
कारगिल विजय दिवस पर राज्यपाल ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
देहरादून: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने देहरादून के चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित होने को वीर जवानों का त्याग एवं बलिदान बतायाI कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के बलिदानियों को राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजधानी देहरादून के चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है। इस पर हम सभी…
मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन, परिजनों को किया सम्मानित
राज्यपाल ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर वीर शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि
देहरादून: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने अदम्य साहस, शौर्य और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया था। इस विजय अभियान में भारतीय सेना के कई शूरवीरों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया जिसमें देवभूमि उत्तराखण्ड के कई वीर सैनिक भी शामिल…
मुख्य सचिव संधू ने की डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल की गवर्निंग बॉडी संग बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की ने डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल की गवर्निंग बॉडी की बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मांग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिक से अधिक संचालित किए जाने की बात कही। मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ऑनलाईन भी उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए ऐप भी तैयार किया जा सकता है, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए उनके कार्य के अनुरूप प्रशिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध रहें। उन्होंने भारत सरकार…
मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों को संबोधित
-प्रदेश में हो रहे विकास की दी जानकारी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दिल्ली दौरे के चलते क्रन्तिकारी श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि के मौके पर प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों को संबोधित कियाI इस दौरान सीएम ने उत्तराखंड में केंद्र व राज्य की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को गिनायाI सीएम ने राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य पर बात करते हुए बताया कि आज उत्तराखंड देशभर के फिल्मकारों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया हैI इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उनकी सरकार के दौरान लागू किए गये सख्त कानून…
