देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही हैं| इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसमें 50 बेड से कम क्षमता वाले नर्सिंग होम, अस्पतालों को पंजीकरण में छूट देने के लिए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन को मंजूरी मिल सकती है। मंत्रिमंडल की बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग की नर्सिंग भर्ती सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत मेडिकल कॉलेजों में वर्षवार मेरिट के आधार पर…
Category: उत्तराखंड
दोपहर बाद बदला मौसम, हुई झमाझम बारिश
देहरादून: शुक्रवार को दोपहर बाद देहरादून में अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ मूसलधार बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। बारिश होने से उमस से राहत मिली। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी हैं। बता दें, इससे पहले शुक्रवार को देहरादून में धूप खिली थी। वहीं बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से छिनका मार्ग बंद हो गया था जिसे बाद में खोल दिया गया। उधर मौसम विभाग ने आज कुमाऊं के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा को…
टमाटरों के दामों ने मारी डबल शतक
देहरादून: एक सप्ताह पहले ही उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय की मंडी में टमाटर के दाम ने शतक मार दी थी। तो वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में टमाटर के दाम 200 रुपये पार कर चुका है। गंगोत्री धाम के व्यापारी जसपाल पंवार का कहना है कि गंगोत्री धाम में टमाटर की एक क्रेट रु.2500 से अधिक की बिक रही है। धाम में टमाटर मिलने मुश्किल हो रहे हैं। वहीं सबसे अधिक समस्या होटलों और ढाबों के किचन में आ रही है। दूसरी तरफ राजधानी देहरादून में टमाटर के दाम में आई…
सीएम धामी ने की ग्राम्य विकास व पंचायतीराज विभाग की समीक्षा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त उत्तराखण्ड@25 के लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में ग्राम्य विकास व पंचायतीराज विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इन विभागों द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की भी समीक्षा की| इस दौरान उन्होंने जिन योजनाओं के तहत केन्द्रांश एवं राज्यांश क्रमशः 90 और 10 के अनुपात में हैं, उनकी यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट व अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर प्रस्ताव केन्द्र सरकार को जल्द भेजने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केन्द्रांश…
प्रदेशभर में जारी रहेगा भारी बारिश का सिलसिला
देहरादून: प्रदेश में 10 जुलाई तक इसी तरह की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 9 जुलाई के आसपास प्रदेश के 4 जिलों में भारी से भी भारी बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों में राज्य में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण सबसे नुकसान सड़कों को हुआ है। राज्य की 106 से अधिक सड़कों पर अभी भी आवाजाही बंद है| तमाम जिलों से आ रही भूस्खलन की खबरें और नदियों व नालों में उफान के कारण लोगों से यात्रा न…
दरोगा पर बाइक चढ़ाने का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार, मचा हड़कंप
रुद्रपुर: दरोगा पर बाइक चढ़ाने वाला एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। उसका जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा था। उसके फरार होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल उसकी तलाश में जुट गई है। मंगलवार रात चेन स्नेचिंक की दो घटनाओं के बाद पुलिस ने बाइकर्स गिरोह की धर पकड़ने के लिए सिडकुल चैक के पास घेराबंदी कर दी थी। पुलिस घेराबंदी देख कर बेखौफ बाइकर्स ने दरोगा मोहन भट्ट पर बाइक चढ़ा जान से मारने का प्रयास किया था। बाइक…
शराब पीकर ड्यूटी कर रहे दो पुलिस कर्मियों सहित चार संस्पैंड
हरिद्वार: कांवड़ मेला शुरू होने के बाद जनपद हरिद्वार में पुलिस अधिकारी पल-पल की खबरों का जाएजा ले रहे है। लगातार व्यवस्थाओं का जाएजा लिया जा रहा है। ड्यूटी में लापरवाही करने पर चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दो पुलिसकर्मी शराब पीकर ड्यूटी कर रहे थे। जबकि दो लगातार ड्यूटी से नदारद चल रहे थे। कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन ने एसएसपी अजय सिंह की रिपोर्ट पर चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। कांवड़ मेले में पुलिस से…
बदरीनाथ में मलबा गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद
चमोली: बदरीनाथ -राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के पास पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण सड़क मार्ग बंद हो गया है। लगातार हो रही लैंडस्लाइड की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। यहां लगातार गिर रहे पत्थरों की वजह से ट्रैफिक को रोक दिया गया है। वहीं कर्णप्रयाग थराली मोटर मार्ग हरमनी कुलसारी के पास मलबा आने के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन अब मलबा हटाकर इसे वापस से खोल दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने किया पुस्तक का विमोचन
बागेश्वर: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में बागेश्वर के योगदान के बारे में अब आप किताबों से जान पाएंगे। बागेश्वर के वीर जवानों की वीरगाथा से लोगों को परिचित कराती हुई एक नई किताब बाजार में आ गई हैं। पुस्तिका का विमोचन कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने किया। पुस्तक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, साहस और बलिदान की अमर गाथा को पिरोया गया है। संकलन और संपादन प्रवक्ता रवि कुमार जोशी ने किया है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत डायट…
सीएम धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एकता व अखंडता के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी विचारक व जनसंघ के संस्थापक थे। मातृभूमि के प्रति समर्पित उनकी जीवन गाथा सदैव हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।
