मानसिक स्वास्थ्य नीति को मिली हरी झंडी, कैबिनेट में मिल सकती हैं मंजूरी

देहरादून: मानसिक स्वास्थ्य नीति की नियमावली को केंद्र सरकार से हरी झंडी मिल गई है। आगामी कैबिनेट में इसे मंजूरी दी जा सकती है। प्रदेश में अब नशा मुक्ति केंद्र, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के साथ मानसिक रोग विशेषज्ञ, नर्सों, मनोचिकित्सकीय सामाजिक कार्यकर्ताओं को पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। लेकिन मानसिक रोग विशेषज्ञों से पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र मानसिक रोगी को कमरे में बंधक बना कर नहीं रख सकते हैं। डॉक्टर के परामर्श पर नशा मुक्ति केंद्रों में मरीज को रखा जाएगा और…

हेलंग मारवाड़ी बाईपास के विरोध में जोशीमठ बाजार बंद, किया प्रदर्शन

गोपेश्वर: हेलंग मारवाड़ी बाईपास निर्माण के विरोध में जोशीमठ नगर के व्यापारियों ने शुक्रवार को जोशीमठ बाजार बंद रखा। इस अवसर पर जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इससे पहले गुरुवार को जोशीमठ के व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि हेलंग मारवाड़ी बाईपास निर्माण से जोशीमठ के व्यापारियों के व्यापार ठप होने के साथ ही जोशीमठ का अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने जोशीमठ बाजार से ही बदरीनाथ हाईवे चैड़ीकरण की मांग उठाई है। उन्‍होंने कहा था कि शुक्रवार को जोशीमठ के समस्त व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों…

सतपाल महाराज ने दी अपने विधानसभा क्षेत्र को अनेक योजनाओं की सौगात

देहरादून: महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को सड़क, होम-ंइस्टे सहित करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी पौखडा (पौडी)। चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण, पंचायती राज, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान 468.35 लाख की धनराशि की अनेक योजनाओं की सौगात दी। चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के लोक निर्माण, पंचायती राज, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान विकासखण्ड पोखड़ा को राज्य योजना के…

आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्तनहीं, जांच के बाद होगी कार्यवाही: महाराज

-चारधाम तीर्थों को विवाद में डालना ठीक नहीं देहरादून: प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों पर सोने की प्लेट को लेकर उठे विवाद को देखते हुए सचिव धर्मस्व को उच्च स्तरीय जांच के आदेश देने के साथ ही इस मामले को अनावश्यक तूल देकरचारधाम के तीर्थों को विवाद में न डालने की बात कही है। केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों पर सोने कीप्लेट को लेकर उठे विवाद को देखते हुए पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज…

केंद्र सरकार की उत्तराखण्ड के लिए बड़ी सौगात, रघुनाथ कीर्ति परिसर: सीएम

-प्रधानमंत्री कार्यालय से हो रही रघुनाथ कीर्ति परिसर के निर्माण और विकास कार्यों की निगरानी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में स्वामी करपात्री जी महाराज के स्मृति में वेद शास्त्र अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इसे संस्कृत के प्रचार और प्रसार के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह परिसर केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखण्ड के लिए बड़ी सौगात है। गुरुवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से वेद शास्त्र अनुसंधान केंद्र के शुभारंभ के…

रामगंगा में गिरी जीप,नौ लोगों की मौत की खबर

पिथौरागढ़: मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी। खबर लिखे जाने तक वाहन में सवार दस में से नौ लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना है। पुलिस प्रशासन का कहना कि रेस्क्यू पूरा करने के बाद ही मृतकों की सही संख्या बताई जा सकती है। इस मामले में अभी और अपडेट आना बाक़ी है। मिली जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस…

प्री-मानसून की दस्तकः भारी बारिश से आवाजाही प्रभावित,नदियों का जलस्तर बढ़ा

देहरादून: प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड में कई जगह भारी बारिश का सिलसिला जारी है । राजधानी देहरादून में हो रही भारी बारिश ने आवाजाही मुश्किल कर दी है। यहां कुछ स्थानों पर वाहन पानी में डूब गए हैं। मसूरी में कोहरा छाए होने से वाहनों पर ब्रेक लग गए। दूसरी तरफ बागेश्वर में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 22 जून से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। जबकि 25…

खाई में समाई पर्यटकों की कार,दो की मौत

देहरादून: दिल्ली से आए पर्यटकों का वाहन खाई में गिरने से दो की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों शवों की शिनाख्त की। शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विगत 18 जून को दिल्ली से वाहन संख्या डीएल14 सी 5070 होंडा अमेज से जतिन डागर पुत्र तेज सिंह उम्र 23 वर्ष ग्राम गंगोल पुर कलां रोहिणी दिल्ली और उसका मित्र विशाल उम्र 26 वर्ष पुत्र रमेश निवासी दिल्ली से…

योग, ध्यान, अध्यात्म का केंद्र बनेगा जागेश्वर धाम: सीएम धामी

-शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संयोजन है योग: धामी देहरादून/अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागेश्वर धाम पहुंचकर प्रदेश में योग के ज़रिए धार्मिक पर्यटन को विकसित करते हुए नए विजन को दर्शाया है। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकास के नव रत्नों में शामिल किए गए तीसरे रत्न मानसखंड क्षेत्र को इस बार इस आयोजन के लिए चुना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विशेष पहल पर इस बार योग महोत्सव का आयोजन सुदूरवर्ती अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में…

शारीरिक व सांस्कृतिक चेतना का संयोजन है योग: सीएम धामी

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागेश्वर धाम पहुंचकर प्रदेश में योग के ज़रिए धार्मिक पर्यटन को विकसित करते हुए नए विजन को दर्शाया है। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकास के नव रत्नों में शामिल किए गए तीसरे रत्न मानसखंड क्षेत्र को इस बार इस आयोजन के लिए चुना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विशेष पहल पर इस बार योग महोत्सव का आयोजन सुदूरवर्ती अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में किया गया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि मानस…