ऋषिकेश :सावन की महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में वर्तमान यात्रा काल में शनिवार को सर्वाधिक नौ लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। साथ ही नीलकंठ महादेव में मेला शुरू होने से लेकर शनिवार सुबह तक कुल 53 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। महादेव मंदिर में शुक्रवार के मध्य रात्रि 12रू00 बजे भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया और उसके बाद महाशिवरात्रि पर्व के लिए मंदिर में पर्व का जलाभिषेक शुरू हो गया। इस दौरान रात से ही भारी भीड़ से पूरे रास्ते भरे रहे दोपहिया…
Category: उत्तराखंड
राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर शुरू
देहरादून: राजधानी में आज (14 जुलाई) से सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर शुरू हो गया है। दो दिन तक चलने वाले इस शिविर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ 22 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री समेत 266 प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिनिधि स्वास्थ्य के क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान के लिए सभी मिलकर एक रोडमैप तैयार करेंगे। इस शिविर के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ ही एनएचएम के एमडी, सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव और एनएचएम के एमडी भी शिरकत करने पहुंचे है। जानकारी के अनुसार, शिविर…
डाक कांवड़ियों की संख्या लाखों में पहुंची, सभी को सकुशल किया रवाना
हरिद्वार: बारिश के रूकते ही डाक कांवडियों की संख्या लाखों में पहुंचने से हरिद्वार शहर से लेकर देहात तक पहियें थम से गये लेकिन पुलिस ने बडी सरलता से सभी को सकुशल गंतव्य के लिए रवाना किया। यहां 12 घंटे के अंदर ही अप्रत्याशित डाक कांवड़ियों के हरिद्वार आगमन और असंख्य मोटर साइकिलों के हुजूम को कंट्रोल किया। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह और टीम ने देर रात्रि सभी रूट सुचारू किया, करीब 55 हजार डाक वाहन और 8 लाख से ज्यादा मोबाइक को गंतव्य को सकुशल रवाना किया। गत दिवस…
अरबाज खान को थापर ने दिया फिल्म शूटिंग का न्यौता
देहरादून: बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व फिल्म निर्माता अरबाज खान को अभिनव थापर ने उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग का न्योता दिया है। बता दें, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता व बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अरबाज खान पिछले दिनों एक फिल्म शूटिंग के लिए निजी दौरे पर देहरादून आए हुए है। इस दौरान उनकी उत्तराखंड में बॉलीवुड फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े अभिनव थापर से मुलाकात हुई। थापर ने अरबाज खान को उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग लोकेशन के लिए देहरादून, टिहरी झील व अन्य जगहों पर शूटिंग करने का न्योता दिया, जिसे अरबाज खान ने…
सीएम धामी से एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने की मुलाकत
कई दिनों बाद राजधानी समेत कई इलाकों में खिली धूप
देहरादून: प्रदेश में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के बाद आज (14 जुलाई) को राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में धूप खिली है। वहीं, अगले चार दिन तक प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने प्रदेश के चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में अत्याधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को 14, 16 और 17 जुलाई को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक स्तर पर…
आपदा प्रबंधन अपर सचिव ने बारिश से बिगड़े हालातों की दी जानकारी
देहरादून: आपदा प्रबंधन अपर सचिव प्रबंधन साविन बंसल ने प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालातों की जानकारी दी| उन्होंने बताया कि हरिद्वार जिले के खानपुर व नारसन ब्लॉक जलभराव से सर्वाधिक प्रभावित हैं। यहां हर पल सेटेलाइट से नजर रखी जा रही है। सचिवालय स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र में हुई प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि दो गांव अति सवेंदनशील व 12 मध्यम सवेंदनशील हैं। इन सभी गांवों में प्रशासन प्रभावितों को मदद पहुंचा रही है। सवेंदनशील गावों से प्रभावितों को राहत शिविरों में लाया जा रहा है।…
सीएम धामी ने की आपदा राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति और आपदा राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने कहा कि ये सुनिश्चित कर लिया जाय कि प्रभावितों को रहने खाने व अन्य आवश्यक सामग्री की पूर्ण उपलब्धता हो। फूड पैकेट की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। पेयजल के साथ ही बच्चों को दूध की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए।…
मेयर ने सब्जी मंडी में लोगों को कपड़े के बैग वितरित किए
रुद्रपुर: विश्व पेपर बैग दिवस के अवसर पर मेयर रामपाल सिंह के नेतृत्व में पार्षदों ने सब्जी मंडी में पहुंचकर लोगों को पॉलीथीन का प्रयोग बंद करने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही लोगों को कपड़े के बैग वितरित किये। बुधवार को नगर निगम की ओर से विश्व पेपर बैग दिवस पर सब्जी मंडी में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मेयर और पार्षदों ने सब्जी मंडी में लोगों को जागरूक करने के साथ ही लोगों को कपड़े के बैग भी वितरित किये। इस मौके पर मेयर ने कहा कि…
हाथियों ने की गन्ने की फसल बर्बाद, वन विभाग बना लापरवाह
देहरादून: डोईवाला क्षेत्र में हाथियों ने गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया गया और वन विभाग के अधिकारी राजा जी नेशनल पार्क व शिवालिक रेंज का हवाला देकर किसानों को भगा रहे हैं। डोईवाला के झबरावाला गांव मे राजा जी नेशनल पार्क से रोजाना हाथियों द्वारा गन्ने की फसल को बर्बाद किया जा रहा है। किसानों को रात भर जाग कर अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है इससे उनको अपनी जान हथेली पर रखकर बरसात मे किसानो को बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वन…
