पुरोला प्रकरणः जिला प्रशासन ने अल्पसंख्यक आयोग को सौंपी रिपोर्ट

उत्तरकाशी: जिले के नगर पंचायत पुरोला से अब तक विशेष समुदाय के 11 दुकानदार दुकानें खाली कर पलायन कर चुके हैं। जिला प्रशासन की ओर से उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग को भेजी जांच रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। देहरादून जिले के केदारावाला निवासी इंजीनियर फिरोज खान ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग से शिकायत की थी कि पुरोला में हिंसक प्रदर्शन कर मुस्लिम समुदाय के लोगों को क्षेत्र से पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है। उनकी दुकानों पर चेतावनी भरे पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इस घटना के बाद से मुस्लिम…

श्रद्धालु मंदाकिनी नदी के तेज बहाव में बहा

रूद्रप्रयाग: बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहा यूपी का एक श्रद्धालु मंदाकिनी नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और खोजबीन अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक यात्री का कुछ पता नहीं चल पाया है। केदारनाथ में बीते मंगलवार को टीएफ चट्टी के नीचे ही अचानक यात्री मंदाकिनी नदी में बह गया। मिली जानकारी के अनुसार, यात्री अमरोहा, उत्तर प्रदेश निवासी है। उसकी तलाश में बुधवार को भी रेस्क्यू अभियान जारी  रहा।

महापंचायत पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

देहरादून: उत्तराखंड में हिंदू संगठनों ने महापंचायत आयोजित करने का ऐलान किया है। प्रस्तावित आयोजन के संबंध में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के प्रोफेसर अपूर्वानंद झा और अशोक वाजपेयी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। प्रोफेसरों ने देश की सबसे बड़ी अदालत से महापंचायत पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। गौरतलब है कि उत्तरकाशी में 15 जून को महापंचायत का आयोजन होना है। बता दें, उत्तराखंड में किसी धार्मिक आयोजन को लेकर विवाद नई बात नहीं। इससे पहले हरिद्वार की धर्म संसद में भड़काऊ भाषणों को लेकर…

लव जिहाद: अल्पसंख्यक आयोग ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

देहरादून: अल्पसंख्यक आयोग ने पुरोला से नाबालिग लड़की को भगाने के प्रयास और समुदाय विशेष के पलायन का मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा हैं| पत्र में उन्होंने कहा कि कुछ लोग मामले को सांप्रदायिक रंग देकर 70 साल से उत्तरकाशी में रहे लोगों को निशाना बना रहे हैं। आयोग की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि उत्तरकाशी से समुदाय विशेष के लोगों ने आयोग को इससे संबंधित प्रार्थना पत्र, फोटो और वीडियो भेजे हैं। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष को भी दुकान…

प्रशासन की सख्ती के बावजूद महापंचायत के लिए आडी हिंदू संगठन, की बैठक

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में महापंचायत को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पुरोला में महापंचायत को लेकर प्रशासन ने किसी भी संगठन को अनुमति नहीं दी है। परंतु, महापंचायत करवाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद व हिंदू संगठन पूरी तरह से अड़े हुए हैं। महापंचायत की तैयारियों को लेकर उत्तरकाशी हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद व हिंदू संगठनों की बैठक हुई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष व बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद कैंसर की तरह है। इसका उपचार…

सीएम धामी से पूर्व जनरल वी.के.सिंह ने की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में सड़क परिवहन, राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री, जनरल वी.के.सिंह (से.नि.) ने भेंट की। इस अवसर पर दोनों के मध्य राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

सीएम धामी से लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से सेना से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने कहा कि चंपावत में सीएसडी कैंटीन के विस्तारीकरण के लिए धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। रुद्रप्रयाग में भी सीएसडी कैंटीन के लिए भवन बनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इस अवसर पर…

पेपर लीक प्रकरणः मुख्य आरोपी केन्द्रपाल के घर ईडी की छापेमारी

–दून और जसपुर में भी पहुची टीम देहरादून :उत्तराखण्ड पेपर लीक मामले में मंगलवार को ईडी द्वारा बिजनौर के धामपुर में मुख्य आरोपी के घर पर छापेमारी की गयी है। छापेमारी की इस कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है वहीं ईडी द्वारा मुख्य आरोपी की पत्नी को लेकर बैंक के खाते व लाकर खंगाले जा रहे है। बता दें कि एसटीएफ द्वारा उत्तराखण्ड पेपर लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की ईडी से सम्पत्ति जांच की मांग की गयी थी। इस पर बड़ी कार्यवाही करते हुए ईडी द्वारा…

प्रशासन ने नहीं दी महापंचायत की अनुमति, धारा 144 लागू करने की तैयारी

उत्‍तरकाशी: 18 दिन पूर्व हुए लड़के भगाने के प्रयास के बाद उपजे विवाद के बाद उत्तरकाशी में सांप्रदायिकता की आग जलने लगी है। जिससे माहोल तनावपूर्ण हो गया है। पुरोला में तनाव को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने 15 जून को होने वाली महापंचायत के आयोजनकर्ताओं को अनुमति नहीं दी है। विश्व हिंदू परिषद और प्रधान संगठन की ओर से अनुमति मांगी गई थी। इसके अलावा पुरोला में धारा 144 लागू करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था बनाए रखने के…

महापंचायत रोकने के लिए डीएम की वार्ता नाकाम, सीएम ने कहा, कानून हाथ में न लें

देहरादून : नाबालिग लड़की को भगाने की कोशिश और एक खास समुदाय के व्यापारियों के उत्तरकाशी से पलायन का मामला सांप्रदायिक रंग लेता जा रहा है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के ट्वीट के बाद गरमाये माहौल के बीच 15 जून को बुलाई गई महापंचायत रोकने के लिए जिलाधिकारी सोमवार को पुरोला पहुंचे। दोनों समुदाय को समझाने के बावजूद बात नहीं बनी। उधर, पुरोला मसले पर कुछ मुस्लिम विधायकों ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने साफ कहा, किसी को भी…