देहरादून : उत्तराखंड में मौसम विभाग का पूवार्नुमान सही निकला। मंगलवार की रात अचानक मौसम ने करवट ली। तेज झक्कड़ हवाओं के साथ कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 26 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इसको लेकर ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 24 मई को राज्य के जनपदों में गर्जन के साथ कहीं कहीं तीव्र बौछार होने, ओलावृष्टि, बज्रपात और 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की…
Category: उत्तराखंड
10 जून को आयोजित होगी आईएमए में पासिंग आउट परेड
देहरादून : भारतीया सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड 10 जून को आयोजित की जायेगी। इसमें देश-विदेश के जेंटलमैन कैडेट बतौर अधिकारी अपनेकृअपने देश की सेना का अभिन्न अंग बनेंगे। आईएमए की ओर से पासिंग आउट परेड की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भारतीय सैन्य अकादमी के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल इशानी मैत्रा के अनुसार देश की प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी 1 अक्टूबर 1932 को अस्तित्व में आया था। पिछले 91 वर्षों में अकादमी ने अपनी प्रशिक्षण क्षमता 40 से 1650 जेंटलमैन कैडेट तक बढ़ा दी है। अब तक…
जी-20 के लिए विदेशी मेहमानों का सिलसिला जारी
देहरादून : जी-20 की बैठक के लिए दो विदेशी मेहमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जिनका पारंपरिक छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया। इसके बाद मेहमान नरेंद्र नगर के लिए रवाना हुए। स्वागत से विदेशी मेहमान अभिभूत दिखे। कुछ देर वह कलाकारों के बीच भी रहे। बुधवार सुबह विदेशी मेहमान इंडिगो की फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचे। यहां तुलसी माला पहनाकर वाद्य यंत्रों से बेडु पाको बारमासा गीत बजाकर मेहमानों का स्वागत किया।एसडीएम डोईवाला ने विदेशी मेहमानों को उत्तराखंड की संस्कृति के बारे में बताया। कड़ी सुरक्षा के बीच मेहमान नरेंद्रनगर के लिए…
बिजली गिरने से दर्जनों बकरियां मरी
उत्तरकाशी : आंधी तूफान के साथ बेमौसमी बारिश उत्तराखण्ड में कहर बनकर बरस नही है। बीती रात चले आंधी तूफान में प्रदेश भर में किसी न किसी रूप में अपना कहर बरपाया है। जनपद उत्तरकाशी में महेंद्र सिंह की 19 बकरियों, हुकम सिंह की दो और नारायण सिंह की पांच बकरियों की जंगल में बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि इस बारिश व औले गिरने से मौसमी फसलों के नुकसान की आशंका बनी हुई है। मौसम बार बार अपना रंग बदल रहा है पर चारधाम यात्रियों में फिर भी…
मौसम विज्ञान केन्द्र की चेतावनी के बाद आपदा प्रबन्धन अधिकारी अलर्ट मोड पर
हरिद्वार: आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत ने भारत मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा जारी चेतावनी व जारी मौसम पूर्वानुमान के के चलते किसी प्रकार की आपदा के दृष्टिगत दिशा-निर्देश जारी किये हैंI उन्होंने सम्बंधित अधिकारीयों के निर्देश देते हुए हर परिस्थिति में सतर्क रहने को कहा हैI बताया है कि मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 मई से 26 मई, तक उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून, हरिद्वार, पौडी, नैनीताल, उधमसिंह नगर चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने के अलावा झक्कड तूफ़ान जो कि 50-60 किमी.…
जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत मुख्य सचिव ने किया जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट का निरीक्षण
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के दृष्टिगत जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने इस दौरान व्यवस्थाओं से सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखी जाए। इस दौरान उन्होंने जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आने वाले मेहमानों के आवागमन एवं सुरक्षा आदि समस्त व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान जिलाधिकारी सोनिका समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहेI
सूबे में स्थाई निवासियों को ही मिलेगी नर्सिंग अधिकारी के पदों पर नियुक्ति: डा. धन सिंह रावत
-1564 पदों के लिये अभिलेख सत्यापन के बाद वर्षवार होगी तैनाती देहरादून: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 1564 पदों पर सूबे के स्थाई निवासियों को ही नियुक्ति प्रदान की जायेगी। इसके लिये पूर्व से ही नर्सिंग अधिकारी सेवा नियमावली में स्पष्ट व्यवस्था है। अभ्यर्थियों का चयन अभिलेख सत्यापन के उपरांत वर्षवार मेरिट के आधार पर किया जायेगा, इसके लिये चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को…
राजस्व प्राप्ति के लिए प्रत्येक माह का लक्ष्य हासिल करें विभाग: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व प्राप्ति के सम्बंध में अधिकारियों की बैठक लीI इस दौरान सीएम ने राजस्व प्राप्ति को लेकर अधिकारीयों को अहंम निर्देश दिएI उन्होंने राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभागों को ऑनलाईन सिस्टम पर अधिक ध्यान दिए जाने के साथ व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाये जाने की बात कहीI मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विभागों को राजस्व प्राप्तियों के लिए प्रत्येक माह का जो लक्ष्य मिला है, सभी विभाग उस लक्ष्य को हासिल करें,…
भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्ष ने दिया सर्वदलीय धरना
देहरादून: भाजपा सरकार पर जन विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को गांधी पार्क में सर्वदलीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी सहित प्रदेश की प्रमुख राजनैतिक पाटियों के नेताओं ने भाग लिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित वामदलों के प्रतिनिधि धरने पर बैठे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला सुरक्षा बेहद लचर है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। केंद्र व राज्य सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रहे…
सीएम धामी ने राज्य की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के सबंध में की बैठक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की| इस दौरान उन्होंने अधिकारीयों को कई सख्त निर्देश दिए| उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकारी जमीन के सभी अवैध अतिक्रमण शीघ्र हटाये जाएं। प्रदेश में अतिक्रमण वाली भूमि पर राज्य के बाहर के कितने लोगों का कब्जा है और राज्य के कितने लोगों का कब्जा है, इसका डाटा शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के शासन स्तर पर आज ही शासनादेश जारी किया जाए। बैठक में…
