देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज लक्ष्मण चैक में आयोजित राम कथा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने राम कथा व्यास पद्म विभूषण जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का अभिनन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के मुखारबिन्द से राम कथा का वर्णन दार्शनिक है, अतुलनीय है तथा साक्षात प्रभु राम के आशीर्वाद के समान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का पावन जीवन चरित्र समूची मानवता के लिए प्रेरणा है। उनके जीवन से हम सबको विषम परिस्थितियों में…
Category: उत्तराखंड
केदारनाथ धाम पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार
देहरादून: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। साथ ही केदारनाथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया। बता दें, अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों देहरादून आए हुए हैं। मंगलवार को वे सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे शूटिंग के लिए बुधवार से दो दिन के लिए रुड़की जाएंगे।
जी-20 बैठक के लिए पहुँचने लगे विदेशी मेहमान
छोलिया दल के साथ विदेशी मेहमान भी जमकर झूमे देहरादून : 24-25 मई को नरेन्द्र नगर में होने वाले जीकृ20 बैठक के लिए विदेशी मेहमानों ने आना शुरू कर दिया। पराम्परिक रूप से उनका स्वागत किया गया जहां पर छोलिया दल के साथ विदेशी मेहमानों ने भी जमकर नृत्य किया। मंगलवार को यहां नरेंद्रनगर में 24 व 25 मई को होने जा रही जी-20 बैठक के लिए विदेशी मेहमानों के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज सुबह विदेशी डेलिगेट्स का एक ग्रुप जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुँचा जहां उनका…
सृष्टि के प्रथम लोक कल्याणकारी पत्रकार थे देवर्षि नारद: डॉ. संगीत रागी
हरिद्वार: टीवी पैनलिस्ट व दिल्ली विवि के प्रो.डॉ. संगीत रागी ने प्रेस क्लब सभागार में आयोजित नारद जयंती समारोह में अपने विचार व्यक्त किए I उन्होंने साथ ही फिल्मों में दिखाई जा रही देवर्षि नारद की छवि पर अपनी निराशा भी व्यक्त की I उन्होंने कहा कि देवर्षि नारद जी को जिस प्रकार फिल्मों में दिखाया गया वह बहुत ही निराशाजनक रहा, एक हास्य,चुगलखोर के रूप में नारद जी की छवि को खराब किया गया है। नारद जी मन की गति से भ्रमण करते हुए सदा लोक कल्याण की नीति…
सीएम धामी ने राजा राम मोहन राय को दी श्रद्धांजलि
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजा राम मोहन राय की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि व्यक्त की| उन्होंने कहा कि ब्रह्म समाज के संस्थापक, सती प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय की जयंती पर शत्-शत् नमन। सामाजिक उत्थान एवं नारी सशक्तिकरण के प्रति आपका समर्पण व योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
सभी निकायों में चलेगा विशेष सफाई अभियान, शहरी विकास निदेशालय ने दिए निर्देश
देहरादून: शहरी विकास निदेशालय ने 24 मई को प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने इस अभियान की तस्वीरें भी निदेशालय को उपलब्ध कराने को कहा है। शहरी विकास निदेशक नवनीत पांडेय ने बताया कि आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय देशभर में स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 24 मई को एक दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत निकाय के प्रत्येक वार्ड…
सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में 62 % अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
देहरादून: पेपर लीक प्रकरण के महज 10 माहिने के बाद ही यूकेएसएसएससी ने सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा कराई, जिसमें 62 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। आयोग ने यह परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। रविवार को आयोग ने अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल और पौड़ी में 62 केंद्रों पर सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे की पाली में किया। परीक्षा के लिए 25,806 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था| जिनमें से सभी केंद्रों पर कुल 9,939…
एक और तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत
उत्तरकाशी : यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश के एक और तीर्थयात्री की हार्टअटैक से जानकीचट्टी में मौत हो गई। अब तक हार्टअटैक से मरने वालों की संख्या 17 पहुंच चुकी है। लंबी पैदल यात्रा के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी होती है। पैदल यात्रा से अचानक शारीरिक तनाव भी बढ़ जाता है। ऐसे में दिल के पुराने रोगी, उच्च रक्तचाप, डायबिटिज, धूम्रपान करने वाले, गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में अटैक की आशंका बढ़ जाती है।…
आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
रुद्रपुर: थाना गदरपुर क्षेत्र में एक युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गदरपुर क्षेत्र में शनिवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि हरिपुरा मसीत निवासी 27 वर्षीय पवन पुत्र मुंशी राम घर में खाना खाने के बाद पानी पीने के लिए कमरे से बाहर आया था। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी उसे देखने को बहार निकली…
प्रेमचंद प्रकरण को लेकर 25 मई को होगी महापंचायत
देहरादून: उत्तराखंड के कैविनैट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनके सहयोगियों द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंन्द्र सिंह नेगी के साथ की गयी अभद्रता एवं मारपीट के संबन्ध में 25 मई ब्रहस्पतिवार को महापँचायत का आयोजन किया जायेगा। रविवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में पीडि़त सुरेन्द्र सिंह नेगी की धर्म पत्नी दमयंती देवी ने कहा वो लगातार सरकार से मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को हटाने की मांग कर रही हैं। पर सरकार की ओर से अब तक कोई कार्रवाही नहीं की गयी। इसलिए संपूर्ण उत्तराखंड की जनता से इस महापंचायत…
