भाजपा महिला मोर्चा ने उत्तराखंड में लांच की कमल मित्र योजना

-महिलाओं के विकास से ही समाज का विकास संभव: रेखा -प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 200 महिलाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण: आशा देहरादून: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कमल मित्र योजना का शुभारंभ किया है। योजना का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से किया। इसी के चलते राज्य में देहरादून के सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में भी यह योजना लांच की गईI इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद…

गजराज परिवार का सभ्य रूप, सड़क पार करने के लिए किया ट्रैफिक रूकने का इंतजार

ऋषिकेश: वैसे तो हमेशा हाथी आबादी वाले क्षेत्रो में उत्पात मचाने के लिए मशहूर है। जिससे हमेशा दहशत का माहोल बनता है। रविवार सुबह ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओणी बैंड से तीन किलोमीटर आगे एक गज परिवार सड़क पार करने के लिए ट्रैफिक रुकने का इतंजार करते दिखाई दिया और जैसे ही ट्रैफिक रुका वह सड़क पार कर जंगल में चले गए। हाथियों की इस सभ्य हरकत को देखकर हर कोई उनका कायल होता नजर आया। हालांकि हाईवे पर गज परिवार के आ धमकने से हड़कंप मच गया। कुछ देर…

हृदय गति रुकने से दो यात्रियों की मौत

उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओ की रविवार सुबह हार्टअटैक से मौत हो गई। अब तक 14 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। चार धाम यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से तीर्थयात्रियों की मौत का सिलसिला जारी है। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में रविवार को दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। किन्तु इलाज से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों श्ऱद्धालुओं के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…

सुप्रसिद्ध अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया पहुंची बदरीनाथ धाम

बदरीनाथ: हिंदी फिल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रही डिंपल कपाड़िया ने आज अपनी नातिन के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन कर पूजा- अर्चना की। दर्शन के उपरांत उन्होंने श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यालय पहुंच समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की। अजेंद्र ने उन्हें भगवान बदरी विशाल का प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली आदि मौजूद रहे।

सीएस संधू ने केदारनाथ पहुंच लिया निर्माण कार्यों का जायजा

रुद्रप्रयाग /केदारनाथ: मुख्य सचिव डाॅ. एस. एस. संधु एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धाम में चल रहे निर्माण कार्यो का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर किए जा रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया। इस मौके पर मुख्य सचिव ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी कीI केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ…

सीएम ने हिंदी साहित्य के महान कवि सुमित्रानंदन पंत को किया नमन

देहरादून: हिंदी साहित्य की दुनिया में अपनी एक अलग और अनोखी छाप छोड़ने वाले कवि सुमित्रानंदन पंत की आज 123वीं जयंती है I इस अवसर Qपर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें नमन किया I मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए लिखा कि- अपनी लेखनी के माध्यम से प्रकृति का यथार्थ चित्रण कर हिंदी साहित्य को एक नया आयाम देने वाले, पद्मभूषण एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध छायावादी कवि सुमित्रानन्दन पंत जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। आपकी अनुपम कृतियां सदैव हिन्दी साहित्य जगत को आलोकित…

हैंड ग्रेनेड मिलने पर मचा हड़कंप

नैनीताल: गांव के मंदिर के पास हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। सुचना मिलने पर पहुची पुलिस टीम ने ग्रामीणों को शांत कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब छह बजे हिम्मतपुर डोटियाल गांव के मंदिर के आसपास कुछ युवक सफाई कर रहे थे। इस दौरान युवकों को हैंड ग्रेनेड नुमा वस्तु मिली। इससे वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल…

सीएम ने किया राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण

कॉर्बेट की बाघिन को राजाजी में किया गया शिफ्ट देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को मोतीचूर रेंज में राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण किया। इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र से लाई गई एक बाघिन को राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर वन क्षेत्र में बाड़े से छोड़ा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क का यह क्षेत्र पर्यटन हब बने, लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आएं,…

मुख्य सचिव ने कि क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम की समीक्षा

देहरादून: मुख्य सचिव डा. एस एस संधू ने शुक्रवार को सचिवालय में क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एण्ड सिस्टम (सीसीटीएनएस) की प्रदेश में प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरों (एनसीआरबी) के प्रगति डेशबोर्ड में उत्तराखण्ड राज्य को देश में चौथा स्थान तथा 10 पर्वतीय राज्यों में दूसरा स्थान मिला है। उत्तराखण्ड राज्य में 100 प्रतिशत पुलिस थाने सीसीटीएनएस से जुडे़ है। राज्य के शत् प्रतिशत थानों में सीसीटीएनएस के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्रशिक्षित मानव संसाधन तथा डाटाबेस उपलब्ध है। इस दौरान मुख्य सचिव…

सीएम धामी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और वह आज जो भी हैं, कार्यकर्ताओं के बूते ही कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी ने पहली बार हरिद्वार में निकायों में परचम लहराया। अब लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा जीत दोहराएगी। हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार ने नौ साल का कालखंड पूरा किया…