पीएम मोदी के 9 साल बेमिसाल: सीएम धामी

उत्तराखंड को दिखाई विकास की नई राह देहरादून: अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजधानी में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियां गिनाई I उन्होंने कहा कि बीते 9 साल बेमिसाल है। इन 9 सालों में पीएम मोदी ने देश का कल्चर बदल दिया है तथा विदेशों में भारत का मानकृसम्मान बढ़ाया है। 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने आज इस मीडिया संवाद के जरिए चुनावी बिगुल बजा…

विश्व माहवारी दिवस पर महिलाओं को दी जरूरी जानकारी

अंदरूनी बीमारियों से बचने को लेकर महिलाओं को किया जागरूक हल्द्वानी: एनसीडब्ल्यू डीसी की टीम के द्वारा राम जी बैंकट हॉल खेड़ा गौलापार हल्द्वानी में विश्व माहवारी दिवस मनाया गया। विश्व माहवारी दिवस हर साल 28 मई को मनाया जाता है I एनसीडब्ल्यू डीसी की टीम बहुत समय से पैड यात्राएं कर रही है ग्रामीण क्षेत्र और झुग्गी झोपडियों कि महिलाओं के पास जाकर पूरी टीम महिलाओं को जागरूक करती है I यात्रा के दौरान महावारी के समय किस तरह सफाई रखनी है और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए उसकी जानकारी…

तबीयत बिगड़ने से हेमकुंड यात्रा पर आए श्रद्धालु की मौत

चमोली: सोमवार सुबह हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पंचायत नामा के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु की मौत होने की यह दूसरी घटना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमनप्रीत सिंह गिल (25) मोहाली पंजाब वर्ष अपने अन्य साथी गुरसेवक,असविंदर हरमणजीत के साथ रविवार को हेमकुंड यात्रा के लिए घांघरिया आया था। सोमवार सुबह अमनप्रीत सिंह के साथी द्वारा उठाने पर भी वह…

जी-20 के सदस्य देशों के 20 प्रतिनिधियों ने ऑणी गांव का भ्रमण किया

देहरादून: उत्तराखंड में दूसरी जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के नरेंद्र नगर टेहरी में समापन के पश्चात रविवार को 20 सदस्य देशों के 20 प्रतिनिधियों ने ऑणी गांव का भ्रमण किया। ओणी गांव में विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत उत्तराखंड की पारंपरिक शैली में किया गया ओंणी गांव आगमन पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं वाद्य यंत्र के कलाकारों द्वारा आत्मीयता से डेलीगेट्स का टीका लगाकर, तुलसी की माला पहनाकर तथा ढोल, दमाऊ, माशकबाज, रणसिंघा की प्रस्तुति देकर जोरदार स्वागत किया गया। औणी गांव में विदेशी प्रतिनिधियों ने गांव…

जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा पर प्रत्येक देशवासी को है गर्व: राज्यपाल

-सीमांत क्षेत्रों में सड़क निर्माण के साथ आवश्यक सुविधाओं के विकास से रूकेगा पलायन: राज्यपाल देहरादून/पिथौरागढ़: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ के दूरस्थ और सीमावर्ती गांव गुंजी, नाबीढांग, कुटी और ज्योलिकोंग के दौरे पर रहे। सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण इन क्षेत्रों का भ्रमण कर राज्यपाल ने यहां रह रहे लोगों सहित सेना, आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ के जवानों से मुलाकात की। राज्यपाल ने यहां पर सुरक्षाबलों के जवानों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ जवानों का हौसला बढ़ाया। राज्यपाल ने कहा कि…

55 साल के पुलिस कर्मियों की चारधाम यात्रा में नहीं लगेगी डयूटीःडीजीपी

देहरादून: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गये हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि यात्रा में 55 साल के पुलिस कर्मियों की डयूटी ना लगाने के लिए सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिये जा चुके हैं। शनिवार को अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के सगुम दर्शन और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के जवान समर्पित हैं। अभी तक 15 लाख से अधिक (गंगोत्री में…

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी स्कूल बस,बाल-बाल बचे शिक्षक

शिक्षकों ने पुलिस का जताया आभार, कहा धन्यवाद हरिद्वार: सड़क दुर्घटना में शनिवार सुबह एक स्कूल बस के अनियत्रिंत होने से बस सड़क पर ही पलट गयी। हालांकि बस में बैठे सभी शिक्षकों को पुलिस द्वारा सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह श्यामपुर थाना क्षेत्रांतर्गत चिंडियापुर चैक पोस्ट के पास लखीमपुर खीरी से आई शिक्षक यात्रियों की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान चिड़ियापुर पिकेट पर तैनात कॉन्स्टेबल जयदेव और पीआरडी बालकराम ने तुरंत बस का पिछला शीशा तोड़कर शिक्षकों को…

दस्तावेज न दिखाने वाले अभ्यर्थियों को लोक सेवा आयोग ने भर्ती से किया बाहर

देहरादून: लोक सेवा आयोग ने अपने दस्तावेज नहीं दिखाने वाले 90 अभ्यर्थियों को पटवारी-लेखपाल भर्ती से बाहर कर दिया है। इन सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबरों की सूची आयोग ने अपनी वेबसाइट पर जारी की है। आयोग सचिव ने बताया कि पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए 24 अप्रैल से चार मई के बीच बुलाया गया था। इनमें से 85 अभ्यर्थी ऐसे है, जो निर्धारित तिथियों पर अपने अभिलेख लेकर नहीं पहुंचे। इस वजह से उनके अभिलेखों का सत्यापन नहीं हो पाया। लिहाजा,…

मुख्य सचिव ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर अधिकारीयों संग की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने 38वें राष्ट्रीय खेलों से सम्बन्धित सभी निर्माण कार्यों में गति लाते हुए निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रदेश में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए गुणवत्ता के साथ ही भव्यता के साथ आयोजित किए जाने की बात…

सीएम धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक शुभारम्भ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कनखल, हरिद्वार में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में प्रतिभाग किया साथ ही उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने देश के कोने-कोने से आये हुये धर्माचार्यों, सन्त-महात्माओं का एक-एक करके माल्यार्पण करते हुये उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के अलावा महामण्डलेश्वर युग पुरूष स्वामी परमानन्द गिरिजी महाराज, शंकराचार्य वासुदेवानन्द सरस्वती जी, राम राजेश्वरा जी महाराज, महामण्डलेश्वर विश्वेश्वरानन्द जी महाराज, महामण्डलेश्वर यतीन्द्रानन्द गिरि , स्वामी विवेकानन्द जी महाराज,…