देहरादून: टिहरी जिले में शुक्रवार शाम भिलंगना ब्लाक के सेंदुल-किरेथ-पटुड मोटर मार्ग पर कोठियाडा के पास ,क कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। कार में चार महिला व एक पुरुष सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी कार सवारों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने 108 व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहूंचने के बाद सभी को खाई से बाहर निकाला।आपदा प्रबंधन विभाग ने इस घटना की पुष्टि की है। विभाग के अनुसार इस हादसे में कार सवार पांचों लोगों…
Category: उत्तराखंड
जी-20 में दूसरे दिन भी भ्रष्टाचार ही रहा मुद्दा
नरेन्द्र्रनगर: जी-20 देशों के प्रतिनिधियों ने दूसरे दिन भी भ्रष्टाचार से निपटने पर चर्चा की। शुक्रवार को यहां नरेंद्रनगर में जीकृ20 देशों के प्रतिनिधियों ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए दूसरी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक के दूसरे दिन चर्चा जारी रखी। दूसरे दिन विभिन्न सत्रों के दौरान, भ्रष्टाचार से संबंधित संपत्ति वसूली तंत्र को मजबूत करने और भ्रष्टाचार का मुकाबला करने के लिए कानून प्रवर्तन से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सूचना साझा करने को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
अतिक्रमण हटाओं अभियानःकालाढूंगी से मुखानी तक चला प्रशासन का डंडा
हल्द्वानी: अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान शुक्रवार को भी चला। कालाढूंगी रोड से मुखानी तक चलाये गये अभियान के दौरान तमाम दुकानदारों का सामान जब्त करने के साथ ही चालान काटे गये। इधर अपराह्नड्ढ तीन बजे से नगर निगम की ओर से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। पुलिस व नगर निगम की टीम ने कालाढूंगी रोड में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों की टीम के साथ नोंकझोंक भी हुई। इधर सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से…
खराब मौसम के चलते हेमकुंड यात्रा में 27 मई तक रोक
देहरादून: खराब मौसम ने हेमकुंड साहिब की यात्रा पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम खुलने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। वहीं हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी के बाद आज गुरुवार को गुरुद्वारे के सेवादारों ने हेमकुंड आस्था पथ पर पड़ी बर्फ को साफ करने का अभियान चलाया। हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। मौसम खराब होने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 62 हजार…
भाजपाइयों पर भड़काऊ भाषण देकर हिंसा फैलाने का आरोप
–मंत्री प्रेम चंद के खिलाफ आयोजित महापंचायत का मामला – पुलिस कर रही मामले की जांच ऋषिकेश: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और सुरेंद्र सिंह नेगी व धर्मवीर प्रजापति के मध्य हुए विवाद के बाद बीते रोज पीड़ितों को समर्थकों ने श्यामपुर शहीद स्मारक के समीप महापंचायत बुलाकर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की थी। इस मामले में शुक्रवार को भाजपा संगठन की ओर से महापंचायत में शामिल दो लोग के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। इन व्यक्तियों पर महापंचायत के माध्यम से भड़काऊ भाषण देकर हिंसा फैलाने…
वाहन दुर्घटना में तीन बच्चों समेत पांच की मौत
देहरादून: उधमसिंहनगर जिले में एक वाहन दुर्घटना में तीन बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। खटीमा की लोहियाहेड निवासी द्रोपदी अपनी 12 वर्षीय पुत्री ज्योति व भाई के दो बच्चों को लेकर रात्रि अपने घर लोहियाहेड लौट रही थी। इस बीच वाहन शारदा नदी में जा गिरा, जिससे इस दुर्घटना में चालक समेत कुल पांच की मौत हो गई। मरने वालों में महिला, चालक व तीन बच्चों समेत पांच सवार थे, सभी की मौत हो गई। मृतक महिला के भाई मोहनचंद ने पुलिस को सूचना दी, सूचना…
जी-20 में ‘जेंडर एंड करप्शन’ विषयपर एक चर्चा
-विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने लिया भाग नरेंद्र नगर: जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के चलते गुरुवार को चर्चा कार्यक्रम के तहत जेंडर एंड करप्शन विषय पर विचार विमर्श हुआI इस दौरान केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने भाग लियाI लेखी ने भारत सरकार द्वारा जनधन खाते, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत, डीबीटी जैसी योजनाओं के माध्यम से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर भी चर्चा की | चर्चा कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने अपने…
विकास के नवरत्नों से बदलेगी देवभूमि की तस्वीर: प्रधानमंत्री मोदी
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड को वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में एक बड़ा तोहफा दिया हैI इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए निर्धारित उन नौ रत्नों का भी खुलकर जिक्र किया जिसके जरिए “डबल इंजन” की सरकार पहाड़ी राज्य की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारी सरकार का पूरा जोर, “विकास के नवरत्नों पर है”। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि “नवरत्नों की माला को पिरोने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के जो…
मुख्यमंत्री धामी ने सशक्त उत्तराखण्ड 2025 को लेकर की समीक्षा बैठक
कृषि एवं उद्यान के अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप के संबंध में की समीक्षा देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त उत्तराखण्ड 2025 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए समीक्षा बैठक की I इस दौरान उन्होंने उद्यान के अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि कृषकों को कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में उत्पादन का अच्छा दाम मिले इसके लिए बेहतर मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए। कृषकों की आय दुगुनी करने के लिए उच्च मूल्य…
वैश्विक स्तर भ्रष्टाचार मिटाने को दुनिया का एक होना जरूरीः अजय भट्ट
देहरादून: केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भ्रष्टाचार की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। आज यहां उत्तराखंड के नरेंद्र नगर टेहरी में होटल वेस्टिन में जी-20 की दूसरी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप मीटिंग के शुभारंभ के अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक संवाद के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भटृ ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में दूसरी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक का आयोजन होना सौभाग्य का विषय है। इस बैठक में वैश्विक स्तर पर भ्रष्टाचार नियंत्रण के प्रयासों…
