आम जनमानस तक किया जाए नई पर्यटन नीति का प्रचार प्रसार: सीएम धामी

-पर्यटन योजनायें बने रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम -राज्य की प्रमुख घाटियों की भी की जाय पर्यटन की दृष्टि से ब्रांडिंग देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त उत्तराखण्ड@25 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किये गये अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोडमैप की समीक्षा कीI इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई पर्यटन नीति का आम जनमानस तक व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को…

विधानसभा भर्ती प्रकरणः बर्खास्त कर्मचारियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

देहरादून: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों की विशेष याचिका को निरस्त कर दिया है। इससे पहले नैनीताल हाईकोर्ट ने भी विधानसभा कर्मचारियों को बर्खास्त करने के विधासभा सचिवालय के आदेश को सही ठहराया गया था। बर्खास्त कर्मचारियों की ओर से विशेष अनुग्रह याचिका को सुप्रीम कोर्ट में डाला गया था जिसे खारिज कर दिया गया है। जिससे बर्खास्त कर्मचारियों को गहरा धक्का लगा है। उत्तराखण्ड विधानसभा में नियमों के विरूद्व तदर्थ नियुक्तियों के सम्बन्ध में उच्चतम न्यायालय ने पुनः उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के फैसले…

सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की अर्द्धवार्षिक स्मारिका का विमोचन

-पत्रकार हितों को लेकर दिए कई आश्वासन देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की अर्द्धवार्षिक स्मारिका का विमोचन किया। इस दौरान सीएम ने पत्रकारों को मध्य प्रदेश की तर्ज पर राज्य में बीमा योजना शुरू करने का आश्वासन दियाI उन्होंने राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान सक्रिय पत्रकारों के चिह्नीकरण करने के भी निर्देश दिएI शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्मारिका विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश की तर्ज पर राज्य…

सीएम धामी ने वट सावित्री के पर्व पर सुहागनों को दी शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को सभी सुहागन माताओं और बहनों को वट सावित्री की बधाई एवं शुभकामनाएं दी I मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि- प्रदेश की समस्त सुहागन माताओं और बहनों को अखंड सौभाग्य, दीर्घायु एवं आरोग्य का वरदान देने वाले “वट सावित्री व्रत” पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं I माँ सावित्री से प्रार्थना है कि यह पर्व आपके समस्त कष्टों को दूर कर दांपत्य जीवन में खुशियाँ लाए I

सूडान में फंसे उत्तराखण्ड के दो नागरिक वापस

देहरादून: सूडान में फंसे भारतीयों को दिल्ली लाया गया जहां से उत्तराखण्ड के दो नागरिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। जिन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया। अब तक उत्तराखण्ड के 30 नागरिकों को सूडान से लाया जा चुका है। शुक्रवार प्रातः 6 बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से सूडान में फंसे नागरिकों को दिल्ली लाया गया। इसमें उत्तराखंड के दो निवासी अनिल कुमार और अमित कुमार भी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इनके गंतव्य स्थान देहरादून और हल्द्वानी के लिए व्यवस्था की गई है।…

प्रदेश में मंडराया साइबर क्राइम का खतरा, मुख्य सचिव ने दीए सिक्योरिटी ऑडिट कराने के निर्देश

देहरादून: प्रदेश के विभिन्न विभागों की सरकारी वेबसाइट और मोबाइल एप पर साइबर हमला और डाटा लीक होने का खतरा मंडरा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव ने सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों को तत्काल वेबसाइट और एप का सिक्योरिटी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यह भी याद दिलाया गया है कि बदलती तकनीक के बीच पैदा हो रहीं चुनौतियों से पार पाने के लिए भी सभी विभाग तकनीकी रूप से मजबूत रहें। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू की ओर से सभी अपर मुख्य सचिव,…

देर रात रास्ता रोकने को लेकर दो समुदायों के बीच टकराव

देहरादून: देर रात को प्रदेश की राजधानी दून में रास्ता रोकने को लेकर दो समुदाय के कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो गया। देखते-देखते मामला इतना बड़ा की दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चल पड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़े को शांत कराया। मिली जानकारी के अनुसार आलम और उसका भाई सैम दोनों निवासी पटेल नगर सत्तोवाली घाटी से पटेलनगर की तरफ आ रहे थे। रास्ते में दोनों की आयुष डिमरी नामक युवक से किसी बात को लेकर झड़प हो गई । आरोप है कि आयुष…

पंज प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब के लिए पहला जत्था रवाना, शनिवार को खुलेंगे कपाट

चमोली: हेमकुंड साहिब व लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को गोविंद घाट गुरुद्वारे से ‘जो बोले सो निहाल’ के जयकारों के साथ पंज प्यारे, निशान साहिब के साथ यात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए। पहले जत्थे में सात सौ से अधिक यात्री शामिल हैं। हेमकुंड साहिब लक्ष्मण मंदिर के कपाट 20 मई को विधि विधान के साथ सुबह 10 बजे खोल दिए जाएंगे। गोविंद घाट गुरूद्वारा में शुक्रवार सुबह गुरुवाणी अरदास, सुखमणी पाठ, शब्द-कीर्तन किया गया। इसके बाद गोविंदघाट गुरुद्वारे से…

फिर एक हफ्ते तक बारिश का पूर्वानुमान

देहरादून: शनिवार से लेकर अगले एक हफ्ते तक उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार जहां प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार से बारिश होने के आसार हैं, वहीं मैदानी इलाकों में 23 और 24 मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। मई में बारिश होने से जहां मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी वहीं पर्वतीय इलाकों में चारधाम यात्रा में चुनौतियां भी बढ़ेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में इस साल असामान्य बारिश होने के चलते…

सीएम धामी ने ‘‘पैच रिपोर्टिंग एप’’ का किया शुभारम्भ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘‘पैच रिपोर्टिंग एप’’ का शुभारम्भ किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस एप के माध्यम से प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने में काफी मदद मिलेगी। इसके लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एप के माध्यम से शिकायतकर्ता द्वारा की गयी शिकायत का समाधान एक सप्ताह के अन्दर ठीक कराए जाने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाने के निर्देश दिए। बता दें, यह मोबाइल एप लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए बनाया है।…